Indian Army JAG Entry 2026: LLB पास युवाओं के लिए खुशखबरी, इंडियन आर्मी में लेफ्टिनेंट बनने का सुनहरा मौका

भारतीय सेना ने JAG एंट्री के तहत लॉ ग्रेजुएट्स के लिए भर्ती जारी की है, जिसमें चयन होने पर उम्मीदवार सीधे लेफ्टिनेंट पद पर नियुक्त होंगे। आवेदन प्रक्रिया और योग्यता की पूरी जानकारी यहां जानें।

Wrriten By :

Nivedita Kasaudhan

Published On :

जनवरी 31, 2026

Indian Army JAG Entry 2026: अगर आपने लॉ (LLB) की पढ़ाई पूरी कर ली है और भारतीय सेना में अधिकारी बनकर देश की सेवा करना चाहते हैं, तो Indian Army JAG Entry 2026 आपके लिए एक बेहतरीन अवसर है। इस भर्ती की खास बात यह है कि चयनित उम्मीदवारों को ट्रेनिंग पूरी होते ही सीधे लेफ्टिनेंट रैंक पर नियुक्ति दी जाती है। आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह निशुल्क है और पुरुष व महिला दोनों उम्मीदवार इसके लिए आवेदन कर सकते हैं।

प्रबंधन: सफलता और करियर निर्माण का सशक्त माध्यम

कुल पद और आवेदन की महत्वपूर्ण तिथियां

Indian Army JAG Entry 2026
LLB पास युवाओं के लिए खुशखबरी

भारतीय सेना ने JAG Entry 2026 के तहत कुल 8 पदों पर भर्ती निकाली है। यह भर्ती केवल लेफ्टिनेंट पद के लिए की जा रही है।

आवेदन शुरू: 27 जनवरी 2026

आवेदन की अंतिम तिथि: 27 फरवरी 2026

इच्छुक उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अंतिम तिथि से पहले आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें।

शैक्षणिक योग्यता और जरूरी पात्रता

इस भर्ती के लिए उम्मीदवार का LLB (Law Graduation) पास होना अनिवार्य है।

LLB में कम से कम 55% अंक होने चाहिए

CLAT PG 2025 का वैध स्कोर कार्ड जरूरी है

उम्मीदवार का Bar Council of India में रजिस्ट्रेशन होना चाहिए

यह भर्ती केवल अविवाहित (Unmarried) पुरुष और महिला उम्मीदवारों के लिए है

आयु सीमा

JAG Entry 2026 के लिए उम्मीदवार की:

न्यूनतम आयु: 21 वर्ष

अधिकतम आयु: 27 वर्ष

आयु की गणना 1 जुलाई 2026 के आधार पर की जाएगी। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट मिलेगी।

तीन चरणों में होगा चयन

Indian Army JAG Entry में चयन पूरी तरह पारदर्शी और चरणबद्ध तरीके से किया जाएगा—

शॉर्टलिस्टिंग: CLAT PG 2025 स्कोर के आधार पर

SSB इंटरव्यू: मानसिक क्षमता, शारीरिक फिटनेस और नेतृत्व गुणों का मूल्यांकन

मेडिकल टेस्ट: सेना के निर्धारित स्वास्थ्य मानकों के अनुसार जांच

तीनों चरणों में सफल उम्मीदवारों को मेरिट लिस्ट में शामिल किया जाएगा।

वेतन, रैंक और करियर ग्रोथ

चयनित उम्मीदवारों को भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट रैंक दी जाएगी।

वेतन: 7वें वेतन आयोग के अनुसार ₹56,100 से ₹1,77,500 प्रति माह

प्रमोशन के साथ उम्मीदवार मेजर, लेफ्टिनेंट कर्नल और कर्नल तक पदोन्नत हो सकते हैं

वेतन के साथ महंगाई भत्ता, हाउस रेंट अलाउंस, ट्रैवल अलाउंस, मुफ्त मेडिकल सुविधा और अन्य सैन्य भत्ते भी मिलते हैं

आवेदन कैसे करें

उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो कर आसानी से आवेदन कर सकते हैं—

joinindianarmy.nic.in वेबसाइट पर जाएं

“Officer Entry Apply / Login” पर क्लिक कर रजिस्ट्रेशन या लॉगिन करें

“Apply Online” सेक्शन में जाकर JAG Entry 2026 (Men/Women) चुनें

LLB डिटेल्स, CLAT PG 2025 स्कोर और Bar Council रजिस्ट्रेशन की जानकारी भरें

फोटो, सिग्नेचर, मार्कशीट और जरूरी दस्तावेज अपलोड करें

सभी जानकारी जांचकर फॉर्म सबमिट करें

UP पुलिस भर्ती 2025 के उम्मीदवारों के लिए खुशखबरी, 3 फरवरी तक गलती सुधारने का आखिरी मौका