भारतीय सेना में CSBO ग्रेड-II भर्ती 2026: 190 पदों पर आवेदन शुरू

 भारतीय सेना ने सीएसबीओ (Civilian Switch Board Operator) ग्रेड-II के पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया है। यह भर्ती रक्षा मंत्रालय (Ministry of Defence) के तहत मुख्यालय 2 सिग्नल ट्रेनिंग सेंटर, पणजी (गोवा) द्वारा निकाली गई है। इस भर्ती के जरिए कुल 190 ग्रुप सी सिविलियन पदों को भरा जाएगा। देशभर के योग्य उम्मीदवार इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। 31 मई तक आवेदन करने का मौका आवेदन प्रक्रिया 2 मई 2026 से शुरू हो चुकी है और इच्छुक अभ्यर्थी 31 मई 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। खास बात यह है कि इस भर्ती के लिए

Wrriten By :

Editor

Published On :

मई 2, 2026

Advertisements
728x90 Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital.jpg

 भारतीय सेना ने सीएसबीओ (Civilian Switch Board Operator) ग्रेड-II के पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया है। यह भर्ती रक्षा मंत्रालय (Ministry of Defence) के तहत मुख्यालय 2 सिग्नल ट्रेनिंग सेंटर, पणजी (गोवा) द्वारा निकाली गई है। इस भर्ती के जरिए कुल 190 ग्रुप सी सिविलियन पदों को भरा जाएगा। देशभर के योग्य उम्मीदवार इसके लिए आवेदन कर सकते हैं।

31 मई तक आवेदन करने का मौका
आवेदन प्रक्रिया 2 मई 2026 से शुरू हो चुकी है और इच्छुक अभ्यर्थी 31 मई 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। खास बात यह है कि इस भर्ती के लिए आवेदन ऑनलाइन ईमेल के माध्यम से करना होगा। उम्मीदवारों को आवेदन फॉर्म भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट indianarmy.nic.in से डाउनलोड करना होगा और निर्धारित ईमेल आईडी पर भेजना होगा।

रिक्तियों का विवरण और योग्यता
) के 94, अनुसूचित जाति (SC) के 22, अनुसूचित जनजाति (ST) के 12, अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के 43, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के 19 पद शामिल हैं। इसके अलावा दिव्यांग (PwD) के 12 और पूर्व सैनिक (Ex-Servicemen) के 20 पद निर्धारित किए गए हैं।

कौन कर सकता है आवेदन?
योग्यता की बात करें तो उम्मीदवार का कम से कम मैट्रिक (10वीं) पास होना अनिवार्य है। साथ ही, PBX (Private Branch Exchange) हैंडलिंग का कम से कम 6 महीने का अनुभव भी जरूरी है।

चयन प्रक्रिया
उम्मीदवारों का चयन मुख्य रूप से लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। यह परीक्षा 100 अंकों की होगी, जिसमें सामान्य बुद्धिमत्ता (General Intelligence), गणितीय योग्यता (Numerical Aptitude), सामान्य ज्ञान (General Awareness), अंग्रेजी (English) और रीजनिंग (Reasoning) से प्रश्न पूछे जाएंगे।

लिखित परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को प्रैक्टिकल टेस्ट और इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। ये दोनों चरण केवल क्वालिफाइंग प्रकृति के होंगे। अंतिम मेरिट सूची लिखित परीक्षा के अंकों के आधार पर तैयार की जाएगी।

जरूरी निर्देश
उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि आवेदन करने से पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर पूरी जानकारी ध्यान से पढ़ लें। सभी आवश्यक दस्तावेजों की स्कैन कॉपी पहले से तैयार रखें और ईमेल भेजते समय सभी विवरण सही तरीके से भरें, क्योंकि किसी भी त्रुटि के कारण आवेदन निरस्त किया जा सकता है।

यह भर्ती ऑल इंडिया सर्विस दायित्व के तहत है, यानी चयनित उम्मीदवारों को देश के किसी भी हिस्से में नियुक्ति मिल सकती है। इसलिए अभ्यर्थियों को आवेदन करते समय सभी नियमों और शर्तों का पालन करना जरूरी है।

ऐसे करें आवेदन
उम्मीदवारों को आवेदन फॉर्म पीडीएफ फॉर्मेट में डाउनलोड करके Adobe Reader के माध्यम से भरना होगा। इसके बाद फॉर्म को सही नाम से सेव कर आधार कार्ड, 10वीं प्रमाणपत्र, PBX अनुभव प्रमाणपत्र और अन्य जरूरी दस्तावेजों के साथ निर्धारित ईमेल आईडी sunshine.rise@nic.in पर भेजना होगा।

ईमेल का सब्जेक्ट CSBO Application के साथ उम्मीदवार का नाम लिखना अनिवार्य है। अधूरे या समय सीमा के बाद भेजे गए आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

 

Leave a Comment

2