विश्व पैरा सीरीज में भारत ने जीते 2 स्वर्ण समेत 6 पदक, शीतल-हरविंदर चमके

अहमदाबाद  मौजूदा पैरालिंपिक चैंपियन हरविंदर सिंह और दुनिया की नंबर एक तीरंदाज शीतल देवी की अगुआई में भारत ने विश्व तीरंदाजी पैरा सीरीज के तीसरे चरण का अंत आखिरी दिन बुधवार को दो स्वर्ण और चार कांस्य पदक के साथ किया। मौजूदा विश्व चैंपियन शीतल ने पैरा कंपाउंड महिला व्यक्तिगत वर्ग में स्वर्ण जीता, जबकि पैरालिंपिक में दो पदक जीत चुके हरविंदर ने भी भावना के साथ पैरा रिकर्व मिक्स्ड टीम स्पर्धा में पीला तमगा हासिल किया। रिकर्व मिक्स्ड टीम फाइनल में हरविंदर और भावना ने चीन के लियांग कियूरोंग और शिया लेइ को 6-0 से हराया। भावना ने रिकर्व

Wrriten By :

Editor

Published On :

सितम्बर 10, 2026

Advertisements
728x90 Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital.jpg

अहमदाबाद
 मौजूदा पैरालिंपिक चैंपियन हरविंदर सिंह और दुनिया की नंबर एक तीरंदाज शीतल देवी की अगुआई में भारत ने विश्व तीरंदाजी पैरा सीरीज के तीसरे चरण का अंत आखिरी दिन बुधवार को दो स्वर्ण और चार कांस्य पदक के साथ किया।

मौजूदा विश्व चैंपियन शीतल ने पैरा कंपाउंड महिला व्यक्तिगत वर्ग में स्वर्ण जीता, जबकि पैरालिंपिक में दो पदक जीत चुके हरविंदर ने भी भावना के साथ पैरा रिकर्व मिक्स्ड टीम स्पर्धा में पीला तमगा हासिल किया। रिकर्व मिक्स्ड टीम फाइनल में हरविंदर और भावना ने चीन के लियांग कियूरोंग और शिया लेइ को 6-0 से हराया।

भावना ने रिकर्व महिला प्लेआफ में राजश्री राठौड़ को 6-0 से हराकर कांस्य पदक जीता। शीतल ने महिला कंपाउंड व्यक्तिगत फाइनल में कजाखस्तान की ऐजादा सेडान को शूटआफ में मात दी। शीतल ने इससे पहले तोमन कुमार के साथ कंपाउंड मिक्स्ड टीम में भी कांस्य पदक जीता था।

उन्होंने ईराक की सारा अल हामिद और अब्बास कादिम को 157-145 से हराया। भारत ने पैरा कंपाउंड महिला व्यक्तिगत वर्ग में भी कांस्य जीता। इसमें सरिता ने चीन की वांग हुइटिंग को 141-140 से मात दी। तोमन ने कंपाउंड व्यक्तिगत वर्ग में मौजूदा विश्व चैंपियन ईराक के अब्बास कादिम को 143-138 से हराकर कांस्य पदक हासिल किया।

2