India US Trade Deal: भारत-अमेरिका अंतरिम ट्रेड डील, पीएम मोदी ने किसानों और युवाओं के लिए किया ऐलान

भारत और अमेरिका के बीच अंतरिम ट्रेड डील का ऐलान, पीएम मोदी ने किसानों, मछुआरों, युवाओं और एमएसएमई के लिए संभावित लाभों के बारे में जानकारी दी। यह फ्रेमवर्क मेक इन इंडिया को मजबूत करेगा और अमेरिकी बाजार में भारतीय उत्पादों के लिए नए अवसर खोलेगा।

पीएम मोदी ने किसानों और युवाओं के लिए किया ऐलान

Wrriten By :

Neha Mishra

Published On :

फ़रवरी 7, 2026

India US Trade Deal: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 7 फरवरी को भारत-अमेरिका व्यापार समझौते को लेकर बड़ी घोषणा की। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए बताया कि भारत और अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते का ढांचा तैयार हो गया है। इस कदम को दोनों देशों के बीच मजबूत साझेदारी और भरोसे का प्रतीक बताया गया है। पीएम मोदी ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को भी उनके व्यक्तिगत योगदान और प्रतिबद्धता के लिए धन्यवाद दिया

India US Trade Deal: भारत-US ट्रेड फ्रेमवर्क से किसान-मछुआरों को लाभ, जानिए पीयूष गोयल ने क्या कहा

‘मेक इन इंडिया’ को मिलेगा नया बल

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि यह अंतरिम व्यापार फ्रेमवर्क भारत के किसानों, मछुआरों, उद्यमियों, स्टार्टअप इनोवेटर्स और लघु-मध्यम उद्यमों के लिए नए अवसर खोलेगा। इसके माध्यम से ‘मेक इन इंडिया’ को मजबूती मिलेगी। उन्होंने यह भी बताया कि इस समझौते से महिलाओं और युवाओं के लिए रोजगार के अवसरों में वृद्धि होगी। इसका उद्देश्य आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा देना और ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में समृद्धि फैलाना है।

टेक्नोलॉजी और निवेश में बढ़ोतरी

https://x.com/narendramodi/status/2019963857444495544?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E2019963857444495544%7Ctwgr%5E4aad091387204e422b46aba31427eb66c417c4b0%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.abplive.com%2Fnews%2Fworld%2Fpm-modi-on-india-us-trade-deal-explains-how-make-in-india-strengthened-3085673

पीएम मोदी ने कहा कि भारत और अमेरिका इस फ्रेमवर्क के जरिए नवाचार और टेक्नोलॉजी पार्टनरशिप को और मजबूत करेंगे। यह समझौता निवेश के अवसर बढ़ाने के साथ-साथ लचीली और भरोसेमंद आपूर्ति श्रृंखलाओं को भी सुदृढ़ करेगा। प्रधानमंत्री ने इसे वैश्विक विकास में योगदान देने वाली साझेदारी बताया। उन्होंने कहा कि भारत भविष्य की दिशा में अपने लोगों को सशक्त बनाने और वैश्विक स्तर पर साझा समृद्धि में योगदान देने के लिए प्रतिबद्ध है।

Epstein Files Reveal: एपस्टीन फाइल्स का नया खुलासा, शक्तिशाली हस्तियों के नाम और नरभक्षण के डरावने दावे

अमेरिका से 500 अरब डॉलर का आयात

संयुक्त बयान में यह भी कहा गया कि भारत अगले 5 वर्षों में अमेरिका से कुल 500 अरब डॉलर मूल्य के सामान खरीदेगा। इसमें ऊर्जा उत्पाद, विमान और उनके पुर्जे, कीमती धातु, टेक्नोलॉजी उत्पाद और कोकिंग कोल शामिल हैं। इसके अलावा डेटा सेंटर के लिए ग्राफिक्स प्रोसेसिंग यूनिट और अन्य डिजिटल टेक उत्पादों के व्यापार को भी बढ़ावा मिलेगा। इस डील के जरिए डिजिटल व्यापार के स्पष्ट नियम भी स्थापित होंगे, जिससे दोनों देशों के बीच व्यापार में पारदर्शिता आएगी।

किसानों और एमएसएमई को सीधे लाभ

पीएम मोदी ने स्पष्ट किया कि यह व्यापार फ्रेमवर्क विशेषकर किसानों, मछुआरों और एमएसएमई के लिए लाभकारी होगा। भारतीय उत्पादों को अमेरिकी बाजार में बेहतर पहुंच मिलेगी। इसके अलावा यह समझौता ग्रामीण और शहरी रोजगार को बढ़ाने, आर्थिक गतिविधियों को प्रोत्साहित करने और भारत के निर्यात प्रतिस्पर्धा को मजबूत करने में भी मदद करेगा।

Bangladesh Election 2026: तारिक रहमान का ‘मास्टरस्ट्रोक’, बीएनपी के घोषणापत्र में गरीब परिवारों के लिए मासिक नकद सहायता का वादा