India US Trade Deal: भारत और अमेरिका के बीच व्यापार संबंधों में एक नया अध्याय खुल गया है। वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्णायक नेतृत्व में दोनों देशों ने एक अंतरिम व्यापार समझौते के लिए रूपरेखा तैयार कर ली है। संयुक्त बयान में कहा गया कि यह फ्रेमवर्क शीघ्र लागू किया जाएगा और इसे दोनों देशों की साझेदारी में एक ऐतिहासिक मील का पत्थर माना गया है।
बांग्लादेश को अमेरिका का गुलाम बनाने की तैयारी में यूनुस? चुनाव से पहले सीक्रेट डील पर हलचल
किसानों और मछुआरों को मिलेगा बड़ा फायदा
https://x.com/PiyushGoyal/status/2019925321475322205?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E2019925321475322205%7Ctwgr%5E399aa628552f7b4cff9093c7fe69d6e70bcdac39%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.abplive.com%2Fnews%2Fworld%2Findia-us-trade-deal-piyush-goyal-said-leadership-of-pm-modi-india-prepared-agreement-with-america-3085631
आपको बता दें कि, पीयूष गोयल ने स्पष्ट किया कि इस समझौते से भारतीय निर्यातकों, विशेषकर एमएसएमई, किसान और मछुआरों के लिए 30 ट्रिलियन डॉलर के विशाल बाजार के दरवाजे खुलेंगे। निर्यात में वृद्धि से महिलाओं और युवाओं के लिए लाखों नए रोजगार के अवसर पैदा होंगे।
इस फ्रेमवर्क के तहत अमेरिका भारतीय उत्पादों पर रेसिप्रोकल टैरिफ घटाकर 18% करेगा। इसका लाभ कपड़ा, चमड़ा, फुटवियर, प्लास्टिक, रबर उत्पाद, ऑर्गेनिक केमिकल्स, होम डेकोर, हस्तशिल्प और मशीनरी जैसे प्रमुख क्षेत्रों को मिलेगा। इसके अलावा जेनेरिक फार्मास्यूटिकल्स, जेम्स और डायमंड्स, विमान पुर्जों सहित कई उत्पादों पर टैरिफ शून्य कर दिया जाएगा। यह मेक इन इंडिया पहल को और मजबूती देगा।
संवेदनशील कृषि और डेयरी उत्पाद सुरक्षित
मंत्री ने कहा कि इस समझौते में मक्का, गेहूं, चावल, सोया, पोल्ट्री, दूध, पनीर, एथेनॉल, तंबाकू, कुछ सब्जियां और मांस जैसे संवेदनशील कृषि और डेयरी उत्पादों को पूरी तरह संरक्षित रखा गया है। यह कदम किसानों और ग्रामीण आजीविका की सुरक्षा की दिशा में भारत की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
अमेरिका-भारत टैरिफ रियायतें
रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिका भारत के औद्योगिक और कृषि उत्पादों पर अपने टैरिफ को कम करेगा, जिसमें मेवे, फल, सोया तेल, शराब और अन्य खाद्य उत्पाद शामिल हैं। वहीं, भारत भी अमेरिका से आयात किए जाने वाले उत्पादों पर अपने टैरिफ कम करेगा। अमेरिका ने भारतीय वस्त्र, परिधान, रसायन और मशीनरी पर 18% रेसिप्रोकल टैरिफ लागू करने का फैसला किया है, जबकि भारतीय एयरक्राफ्ट और पार्ट्स पर टैरिफ हटाए जाएंगे। भारत को ऑटो पार्ट्स पर प्रायोरिटी टैरिफ-रेट कोटा भी मिलेगा।
अमेरिका से भारत की बड़ी खरीदारी
भारत अगले पांच सालों में अमेरिका से 500 अरब डॉलर मूल्य के ऊर्जा उत्पाद, विमान, कीमती धातु, टेक्नोलॉजी प्रोडक्ट और कोकिंग कोल खरीदने की योजना बना रहा है। इस प्रारंभिक समझौते को दोनों देशों ने अपने व्यापारिक संबंधों को और गहरा करने का सकारात्मक संकेत बताया है।










