India Post GDS Vacancy 2026: सरकारी नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए ये बेहतरीन खबर हो सकती है। भारतीय डाक विभाग ने ग्रामीण डाक सेवक (GDS) भर्ती 2026 के तहत 28,740 पदों पर वैकेंसी जारी की है। इस भर्ती की खास बात यह है कि इसमें किसी भी प्रकार की लिखित परीक्षा नहीं होगी और उम्मीदवारों का चयन सीधे मेरिट लिस्ट के आधार पर किया जाएगा। आवेदन प्रक्रिया 31 जनवरी 2026 से शुरू हो चुकी है।
किन पदों पर होगी भर्ती
इस भर्ती अभियान के तहत डाक विभाग में
- ब्रांच पोस्टमास्टर (BPM)
- असिस्टेंट ब्रांच पोस्टमास्टर (ABPM)
- ग्रामीण डाक सेवक (Dak Sevak)
जैसे पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। अलग-अलग सर्किलों में इन पदों के लिए उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।
आवेदन की महत्वपूर्ण तिथियां

इच्छुक उम्मीदवार 14 फरवरी 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन फॉर्म 2 फरवरी से 16 फरवरी 2026 के बीच सबमिट किया जा सकता है।
यदि किसी उम्मीदवार से फॉर्म भरने में गलती हो जाती है, तो 18 और 19 फरवरी 2026 को करेक्शन विंडो खुली रहेगी। आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि भी 16 फरवरी 2026 तय की गई है।
Education Budget 2026: शिक्षा और रोजगार को जोड़ने की तैयारी, बजट में कई नई घोषणाएं
शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा
इस भर्ती के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं कक्षा पास होना अनिवार्य है, जिसमें गणित और अंग्रेजी विषय शामिल हों। इसके साथ ही जिस राज्य या सर्किल के लिए आवेदन किया जा रहा है, वहां की स्थानीय भाषा का ज्ञान होना जरूरी है। उम्मीदवारों को कंप्यूटर की बेसिक जानकारी और साइकिल चलाने की क्षमता भी होनी चाहिए।
आयु सीमा की बात करें तो उम्मीदवार की न्यूनतम उम्र 18 वर्ष और अधिकतम उम्र 40 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट दी जाएगी।
चयन प्रक्रिया और मेरिट लिस्ट

डाक विभाग इस भर्ती में कोई लिखित परीक्षा नहीं लेगा। उम्मीदवारों का चयन पूरी तरह 10वीं कक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार की गई मेरिट लिस्ट से किया जाएगा। चयनित अभ्यर्थियों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए संबंधित डिविजनल हेड के पास बुलाया जाएगा। पहली मेरिट लिस्ट 28 फरवरी 2026 को जारी होने की संभावना है।
वेतनमान की जानकारी
पद के अनुसार वेतन अलग-अलग तय किया गया है।
- BPM पद के लिए वेतनमान: ₹12,000 से ₹29,380
- ABPM / डाक सेवक के लिए वेतनमान: ₹10,000 से ₹24,470
Bihar Police Recruitment: सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका! पुलिस के इतने पदों पर बंपर भर्ती का ऐलान
ऑनलाइन आवेदन कैसे करें
- उम्मीदवार आवेदन करने के लिए सबसे पहले indiapostgdsonline.gov.in वेबसाइट पर जाएं।
- होमपेज पर भर्ती से जुड़े लिंक पर क्लिक करें और रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।
- रजिस्ट्रेशन के बाद आवेदन फॉर्म भरें और जरूरी दस्तावेज अपलोड करके फॉर्म सबमिट करें।










