भारत ढेर, कीवी चमके: मिचेल-यंग के दम पर न्यूजीलैंड ने सीरीज की बराबरी

नई दिल्ली न्यूजीलैंड ने भारत के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज में बराबरी हासिल कर ली है। न्यूजीलैंड ने बुधवार को दूसरे वनडे में सात विकेट से जीत दर्ज की। भारत ने राजकोट में 285 रनों के टारगेट दिया, जिसे न्यूजीलैंड ने 47.3 ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर चेज किया। डेरिल मिचेल और विल यंग ने टीम इंडिया की बत्ती गुल की। मिचेल ने 117 गेंदों में नाबाद 131 रन बनाए। उन्होंने 11 चौके और दो छक्के जमाए। यंग ने 98 गेंदों में सात चौकों के जरिए 87 रनों की पारी खेली। लक्ष्य का पीछा करते हुए

Wrriten By :

Editor

Published On :

जनवरी 14, 2026

Advertisements
728x90 Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital.jpg

नई दिल्ली
न्यूजीलैंड ने भारत के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज में बराबरी हासिल कर ली है। न्यूजीलैंड ने बुधवार को दूसरे वनडे में सात विकेट से जीत दर्ज की। भारत ने राजकोट में 285 रनों के टारगेट दिया, जिसे न्यूजीलैंड ने 47.3 ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर चेज किया। डेरिल मिचेल और विल यंग ने टीम इंडिया की बत्ती गुल की। मिचेल ने 117 गेंदों में नाबाद 131 रन बनाए। उन्होंने 11 चौके और दो छक्के जमाए। यंग ने 98 गेंदों में सात चौकों के जरिए 87 रनों की पारी खेली। लक्ष्य का पीछा करते हुए मेहमान टीम ने खराब आगाज किया। हर्षित राणा ने छठे ओवर में डेवोन कॉनवे (16) को बोल्ड किया। प्रसिद्ध कृष्णा ने हेनरी निकोल्स (10) को 13वें ओवर में बोल्ड किया। इसके बाद, मिचेल और यंग ने 162 रनों साझेदारी की और न्यूजीलैंड का पलड़ा भारी कर दिया। यंग को नितीश कुमार रेड्डी ने 38वें ओवर में आउट किया। ऐसे में मिचेल ने ग्लेन फिलिप्स (25 गेंदों में नाबाद 28) के साथ चौथे विकेट के लिए 78 रनों की अटूट पार्टनरशिप कर न्यूजीलैंड की विजयी परचम फहराया।

इससे पहले, भारत ने निर्धारित 50 ओवर में सात विकेट पर 287 रन बनाए। केएल राहुल ने संकट में शतक ठोका और भारत को चुनौतीपूर्ण स्कोर तक पहुंचने में अहम भूमिका निभाई। उन्होंने 92 गेंदों में 11 चौकों और एक छक्के की मदद से नाबाद 112 रन बनाए। टॉस गंवाकर बैटिंग करने उतरी भारतीय टीम ने अच्छी शुरुआत की। कप्तान शुभमन गिल (53 गेंदों में) और रोहित शर्मा (38 गेंदों में 24) ने पहले विकेट के लिए 70 रन जोड़े। हालांकि, एक समय भारत मुश्किल में घिर गया था। 118 रन पर भारत के विकेट गिर गए। विराट कोहली (29 गेंदों में 23) और श्रेयस अय्यर (17 गेंदों में 8) उम्मीदों के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर सके।

ऐसे में राहुल ने मोर्चा संभाला। उन्होंने रवींद्र जडेजा (44 गेंदों में 24) के साथ पांचवें विकेट के लिए 73 रनों की पार्टनरशिप की। राहुल ने नितीश कुमार रेड्डी (21 गेंदों में 20) के साथ छठे विकेट के लिए 57 रन की साझेदारी कर भारत को 250 के नजदीक पहुंचाया। हर्षित राणा के बल्ले से दो रन निकले। मोहम्मद सिराज दो रन बनाकर नाबाद लौटे। न्यूजीलैंड के लिए क्रिस्टियन क्लार्क ने तीन विकेट चटकाए। कप्तान माइकल ब्रेसवेल, काइल जैमीसन, जकारी फाउल्केस और जेडन लेनोक्स को एक-एक मिकेट मिला। बुधवार को शुभमन गिल की अगुवाई वाली भारतीय टीम इस सीरीज में अजेय बढ़त हासिल करने की फिराक में है। भारत ने वडोदरा में खेले गए पहले वनडे में न्यूजीलैंड के खिलाफ चार विकेट से रोमांचक जीत दर्ज की थी। सीरीज का निर्णायक मुकाबला रविवार को इंदौर में आयोजित होगा।

न्यूजीलैंड सात विकेट से जीता
न्यूजीलैंड सात विकेट से मैच अपने नाम कर लिया है। डेरिल मिचेल 131 और ग्लेन फिलिप्स 32 रन बनाकर नाबाद लौटे।

Leave a Comment

2