रांची में राइस मिल संचालक के ठिकानों पर इनकम टैक्स की छापेमारी

रांची. झारखंड की राजधानी रांची में आयकर विभाग की टीम ने बाबा राइस मिल और उसके संचालक से जुड़े ठिकानों पर बड़ी छापेमारी शुरू की है. गुरुवार को आयकर विभाग की कई टीमें एक साथ कांके रोड, रातु रोड समेत अलग-अलग इलाकों में पहुंचीं और दस्तावेजों की जांच शुरू की. बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई सिर्फ रांची तक सीमित नहीं है, बल्कि झारखंड और बिहार के कई जिलों में एक साथ छापेमारी की जा रही है. पिस्का नगड़ी में जांच जारी पिस्का नगड़ी थाना क्षेत्र के बंधेया स्थित आटा और चावल मिल के बाबा राइस प्लांट पर भी

Wrriten By :

Editor

Published On :

जनवरी 29, 2026

Advertisements
728x90 Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital.jpg

रांची.

झारखंड की राजधानी रांची में आयकर विभाग की टीम ने बाबा राइस मिल और उसके संचालक से जुड़े ठिकानों पर बड़ी छापेमारी शुरू की है. गुरुवार को आयकर विभाग की कई टीमें एक साथ कांके रोड, रातु रोड समेत अलग-अलग इलाकों में पहुंचीं और दस्तावेजों की जांच शुरू की. बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई सिर्फ रांची तक सीमित नहीं है, बल्कि झारखंड और बिहार के कई जिलों में एक साथ छापेमारी की जा रही है.

पिस्का नगड़ी में जांच जारी
पिस्का नगड़ी थाना क्षेत्र के बंधेया स्थित आटा और चावल मिल के बाबा राइस प्लांट पर भी आयकर विभाग की टीम पहुंची है. यहां मशीनों, स्टॉक रजिस्टर, बिल-बुक और कंप्यूटर रिकॉर्ड खंगाले जा रहे हैं. इसके अलावा नगड़ी के बांध टोली इलाके में स्थित बाबा राइस के दूसरे प्लांट पर भी एक अलग टीम ने छापा मारा है. दोनों जगहों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं और किसी को भी बिना अनुमति अंदर-बाहर जाने नहीं दिया जा रहा. इस कार्रवाई को इतना गुप्त रखा गया कि इसकी जानकारी स्थानीय पुलिस को भी नहीं दी गई.

कागजातों की जांच-पड़ताल
सूत्रों के अनुसार, आयकर विभाग को टैक्स चोरी, लेन-देन में गड़बड़ी और आय से अधिक संपत्ति से जुड़े कुछ इनपुट मिले थे, जिसके बाद यह कार्रवाई की गई है. टीम मिल से जुड़े अकाउंट, बैंक ट्रांजेक्शन और कारोबार से संबंधित कागजातों की गहन जांच कर रही है. अधिकारियों ने फिलहाल इस कार्रवाई को लेकर आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है, लेकिन बताया जा रहा है कि जांच पूरी होने के बाद ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा.

Leave a Comment

2