बिहार स्कूल एग्जामिनेशन में आधे घंटे लेट हुए तो साल होगा बर्बाद

पटना. बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) की ओर से 12वीं की परीक्षाएं 2 फरवरी 2026 से शुरू होने वाली हैं. 12वीं के एग्जाम 13 फरवरी 2026 को खत्म होंगे. एग्जाम शांतिपूर्ण माहौल में और सही तरीके से हो इसके लिए बोर्ड की ओर से जरूरी गाइडलाइंस जारी किए गए हैं. अगर आप भी परीक्षा में शामिल होने वाले हैं तो ये गाइडलाइंस यहां देखें. बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) की ओर से 12वीं के एग्जाम 2 फरवरी से 13 फरवरी 2026 तक आयोजित किए जाएंगे. एग्जाम शांतिपूर्ण और अनुशासित माहौल में हो, इसके लिए बोर्ड ने एंट्री और गेट बंद

Wrriten By :

Editor

Published On :

जनवरी 29, 2026

Advertisements
728x90 Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital.jpg

पटना.

बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) की ओर से 12वीं की परीक्षाएं 2 फरवरी 2026 से शुरू होने वाली हैं. 12वीं के एग्जाम 13 फरवरी 2026 को खत्म होंगे. एग्जाम शांतिपूर्ण माहौल में और सही तरीके से हो इसके लिए बोर्ड की ओर से जरूरी गाइडलाइंस जारी किए गए हैं. अगर आप भी परीक्षा में शामिल होने वाले हैं तो ये गाइडलाइंस यहां देखें.

बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) की ओर से 12वीं के एग्जाम 2 फरवरी से 13 फरवरी 2026 तक आयोजित किए जाएंगे. एग्जाम शांतिपूर्ण और अनुशासित माहौल में हो, इसके लिए बोर्ड ने एंट्री और गेट बंद करने को लेकर सख्त गाइडलाइंस जारी की हैं. बोर्ड ने सभी स्टूडेंट्स से अपील की है कि वे इन नियमों को गंभीरता से फॉलो करें.

एंट्री को लेकर क्या हैं नियम?
बोर्ड के अनुसार, सभी स्टूडेंट्स को अपने एग्जाम सेंटर पर परीक्षा शुरू होने से कम से कम एक घंटा पहले पहुंचना जरूरी होगा. पहली शिफ्ट की परीक्षा सुबह 9:30 बजे से शुरू होगी, जबकि दूसरी शिफ्ट का परीक्षा दोपहर 2:00 बजे से होगी.

आधे घंटे पहले बंद होगा मेन गेट
BSEB ने साफ किया है कि एग्जाम सेंटर का मेन गेट एग्जाम शुरू होने से ठीक 30 मिनट पहले बंद कर दिया जाएगा. इसके बाद किसी भी स्टूडेंट को अंदर एंट्री नहीं मिलेगी. बोर्ड ने सलाह दी है कि स्टूडेंट्स ट्रैफिक और भीड़ से बचने के लिए समय से पहले घर से निकलें, ताकि किसी तरह की परेशानी न हो.

देर से पहुंचने वालों को नहीं मिलेगी एंट्री
बोर्ड की ओर से यह भी स्पष्ट कर दिया गया है कि जो स्टूडेंट्स लेट पहुंचेंगे, उन्हें किसी भी हालत में एग्जाम सेंटर में प्रवेश नहीं दिया जाएगा. ऐसे स्टूडेंट्स को उस दिन का एग्जाम देने का मौका नहीं मिलेगा. इसलिए सभी कैंडिडेट्स के लिए जरूरी है कि वे समय का पूरा ध्यान रखें और समय से पहले सेंटर पर पहुंचें.

Leave a Comment

2