केतु गोचर का असर: 29 मई से बदल सकता है कई राशियों का भाग्य, आर्थिक लाभ के संकेत

ज्योतिष में केतु को एक रहस्यमयी और असरदार ग्रह माना जाता है, जो अचानक होने वाली घटनाओं से जुड़ा होता है. इस समय केतु मघा नक्षत्र में स्थित हैं और 29 मई 2026 यानी कल मघा नक्षत्र के तीसरे चरण में प्रवेश करेंगे. यह स्थिति 1 अगस्त 2026 तक बनी रहेगी. केतु का यह नक्षत्र परिवर्तन कई लोगों के जीवन में अप्रत्याशित बदलाव ला सकता है. हालांकि, केतु को पाप ग्रह कहा जाता है, लेकिन यह हमेशा नकारात्मक परिणाम ही नहीं देता है. कई बार इसके प्रभाव से जीवन में सकारात्मक परिवर्तन भी देखने को मिलते हैं. इस दौरान कुछ

Wrriten By :

Editor

Published On :

मई 28, 2026

Advertisements
728x90 Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital.jpg

ज्योतिष में केतु को एक रहस्यमयी और असरदार ग्रह माना जाता है, जो अचानक होने वाली घटनाओं से जुड़ा होता है. इस समय केतु मघा नक्षत्र में स्थित हैं और 29 मई 2026 यानी कल मघा नक्षत्र के तीसरे चरण में प्रवेश करेंगे. यह स्थिति 1 अगस्त 2026 तक बनी रहेगी. केतु का यह नक्षत्र परिवर्तन कई लोगों के जीवन में अप्रत्याशित बदलाव ला सकता है.

हालांकि, केतु को पाप ग्रह कहा जाता है, लेकिन यह हमेशा नकारात्मक परिणाम ही नहीं देता है. कई बार इसके प्रभाव से जीवन में सकारात्मक परिवर्तन भी देखने को मिलते हैं. इस दौरान कुछ राशियों को आर्थिक राहत मिल सकती है और लंबे समय से अटके काम पूरे हो सकते हैं. आइए जानते हैं किन राशियों को इसका फायदा मिल सकता है.

मेष राशि
इस समय मेष राशि वालों के लिए नए अवसर खुल सकते हैं, खासकर व्यापार में. आपके अंदर आत्मविश्वास बढ़ेगा. लोग आपकी बातों से प्रभावित होंगे. नौकरी में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं. हालांकि, खर्च बढ़ने की संभावना है, इसलिए बजट पर ध्यान देना जरूरी होगा.

मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों के लिए यह समय राहत भरा रह सकता है. सेहत में सुधार होगा. पुरानी परेशानियों से छुटकारा मिल सकता है. अचानक धन लाभ होने के संकेत हैं, जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. कामकाज में भी अच्छे बदलाव देखने को मिलेंगे.

सिंह राशि
सिंह राशि वालों के लिए यह गोचर भाग्य का साथ दिला सकता है. संपत्ति, वाहन या घर से जुड़ी खुशखबरी मिल सकती है. रुके हुए काम पूरे होंगे और दोस्तों का सहयोग मिलेगा. यात्रा के योग भी बन रहे हैं.

तुला राशि
तुला राशि के लोगों के लिए यह समय आर्थिक रूप से फायदेमंद साबित हो सकता है. पुराने निवेश से लाभ मिलने के संकेत हैं. नौकरी में प्रमोशन या आय बढ़ने की संभावना है. हालांकि सेहत को लेकर थोड़ी सावधानी बरतना जरूरी रहेगा.

धनु राशि
धनु राशि वालों के लिए यह समय राहत और स्थिरता लेकर आ सकता है. काम में आ रही रुकावटें धीरे-धीरे खत्म होंगी. नौकरी में नई जिम्मेदारी मिल सकती है. अटका हुआ पैसा वापस मिल सकता है. परिवार के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा. यात्रा के योग भी बन सकते हैं.

2