खरगोन में अवैध शराब का जखीरा पकड़ा, 170 पेटी के साथ तस्करी का खुलासा

खरगोन जिले की पुलिस आपरेशन प्रहार के तहत नशे के अवैध कारोबार पर लगातार कार्रवाई कर रही है। बावजूद इसके नशे के तस्कर बाज नहीं आ रहे हैं। अब जिले की खलटाका पुलिस ने नेशनल हाइवे पर पिकअप वाहन से देशी-विदेशी शराब का अवैध परिवहन पकड़ा है। मुखबिर की सूचना पर हुई कार्रवाई में पुलिस ने पिकअप वाहन से 170 पेटियों में भरी 1980 लीटर अवैध शराब जब्त की है। पिकअप वाहन क्रमांक एमपी 11 जी 3398 में शराब का अवैध परिवहन कसरावद की ओर से सेंधवा ले जाने के लिए हो रहा था। पुलिस ने वाहन चालक को गिरफ्तार

Wrriten By :

Editor

Published On :

फ़रवरी 25, 2026

Advertisements
728x90 Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital.jpg

खरगोन

जिले की पुलिस आपरेशन प्रहार के तहत नशे के अवैध कारोबार पर लगातार कार्रवाई कर रही है। बावजूद इसके नशे के तस्कर बाज नहीं आ रहे हैं। अब जिले की खलटाका पुलिस ने नेशनल हाइवे पर पिकअप वाहन से देशी-विदेशी शराब का अवैध परिवहन पकड़ा है। मुखबिर की सूचना पर हुई कार्रवाई में पुलिस ने पिकअप वाहन से 170 पेटियों में भरी 1980 लीटर अवैध शराब जब्त की है। पिकअप वाहन क्रमांक एमपी 11 जी 3398 में शराब का अवैध परिवहन कसरावद की ओर से सेंधवा ले जाने के लिए हो रहा था।

पुलिस ने वाहन चालक को गिरफ्तार कर शराब की पेटियां और पिकअप वाहन जब्त किया है। जब्त शराब की की मत 5.07 लाख रुपए व पिकअप वाहन की कीमत 8 लाख रुपए बताई गई है। खलटाका चौकी प्रभारी मिथुन चौहान ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति पिकअप वाहन से कसरावद से सेंधवा की भारी मात्रा में अवैध शराब का परिवहन कर रहा है।

इस बात की सूचना उच्चाधिकारियों को दी गई। एसपी रविंद्र वर्मा के निर्देश पर बलकवाड़ा थाना प्रभारी सागर चौहान के नेतृत्व में टीम गठित की गई। इस पर भुसावल-चित्तौड़गढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर ग्राम पानवा के समीप नाकेबंदी की गई। मुखबीर के बताए अनुसार पिकअप वाहन आई तो उसे घेराबंदी कर रोका गया।

चेकिंग करने पर पाया कि पिकअप वाहन में शराब की पेटिंया भरी थी। वाहन चालक शराब परिवहन के संबंध में कोई वैध दस्तावेज नहीं दिखा सका। वाहन चालक ने अपना नाम विकास पिता उपेंद्रसिंह चंद्रवंशी निवासी औरंगाबाद बिहार हालमुकाम धावलबेड़ी सेंधवा होना बताया।

चेकिंग करने पर वाहन में 150 पेटी बीयर और 20 पेटी देशी प्लेन मदिरा की भरी पाई गई। आरोपित विकास को गिरफ्तार कर शराब की पेटियां व पिकअप वाहन जब्त किया गया। आरोपित के विरूद्ध आबकारी एक्ट में प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया गया है। चौकी प्रभारी चौहान ने बताया कि आरोपित से शराब कहां से लाई जा रही थी, कहां सप्लाय करना थी आदि नेटवर्क को लेकर पूछताछ की जाएगी।

 

Leave a Comment

2