राजनांदगांव में डेढ़ करोड़ की अवैध धान जब्त

राजनांदगांव. जिले में 1.46 करोड़ का अवैध धान पकड़ाया है। गुरुवार रात रानीतालाव-पाटेकोहरा के बीच पुलिस ने नाकेबंदी कर चेकिंग की। इस दौरान महाराष्ट्र से आ रहे 6 बड़े ट्रकों को रोका गया। इसके साथ ही अलग-अलग चेकपोस्ट पर 4 गाड़ी पकड़ाई। जांच करने पर सभी गाड़ियों में धान मिले, जिसका कोई दस्तावेज नहीं था। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सभी गाड़ियों को जब्त किया और 10 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। कलेक्टर जितेंद्र यादव के निर्देश पर अंतर्राज्यीय सीमाओं पर स्थित चेकपोस्ट और नाकों पर 24 घंटे निगरानी रखी जा रही थी। इसी सतर्कता के परिणामस्वरूप

Wrriten By :

Editor

Published On :

जनवरी 16, 2026

Advertisements
728x90 Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital.jpg

राजनांदगांव.

जिले में 1.46 करोड़ का अवैध धान पकड़ाया है। गुरुवार रात रानीतालाव-पाटेकोहरा के बीच पुलिस ने नाकेबंदी कर चेकिंग की। इस दौरान महाराष्ट्र से आ रहे 6 बड़े ट्रकों को रोका गया। इसके साथ ही अलग-अलग चेकपोस्ट पर 4 गाड़ी पकड़ाई।
जांच करने पर सभी गाड़ियों में धान मिले, जिसका कोई दस्तावेज नहीं था।

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सभी गाड़ियों को जब्त किया और 10 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। कलेक्टर जितेंद्र यादव के निर्देश पर अंतर्राज्यीय सीमाओं पर स्थित चेकपोस्ट और नाकों पर 24 घंटे निगरानी रखी जा रही थी। इसी सतर्कता के परिणामस्वरूप पाटेकोहरा बैरियर और एनएच 53 (रानीतालाव-पाटेकोहरा के बीच) पर चेकिंग के दौरान महाराष्ट्र की ओर से आ रहे 6 बड़े ट्रकों को रोका गया। जांच करने पर इन ट्रकों में अवैध रूप से लाया जा रहा धान मिला। इसके अलावा कई अन्य चेकपोस्ट पर 4 छोटे पिकअप वाहनों को भी अवैध परिवहन करते हुए पकड़ा गया। कुल 2170 कट्टा (लगभग 845 क्विंटल) धान और 10 वाहन (6 ट्रक और 4 पिकअप) जब्त किए गए, जिनकी कुल अनुमानित कीमत 1 करोड़ 46 लाख 90 हजार 800 रुपये है।

Leave a Comment

2