अवैध हुक्का और गोगो पेपर नेटवर्क का भंडाफोड़

रायपुर. पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला के कड़े निर्देशानुसार एवं पुलिस उपायुक्त (नॉर्थ जोन) मयंक गुर्जर (IPS) के मार्गदर्शन में पुलिस द्वारा युवाओं में बढ़ते नशे के प्रचलन, विशेषकर गांजा (Marijuana) के सेवन को रोकने के लिए एक बड़ा प्रहार किया गया है। पुलिस ने उन दुकानों और ठेलों को चिन्हित किया जो युवाओं को नशे के लिए घातक सामग्री उपलब्ध करा रहे थे। रोलिंग पेपर (Gogo Paper) के जरिए नशे पर प्रहार जांच में यह तथ्य सामने आया है कि शहर के कई पान ठेले और गुमटियां युवाओं को गांजा पीने हेतु विशेष रूप से उपयोग किए जाने वाले

Wrriten By :

Editor

Published On :

जनवरी 28, 2026

Advertisements
728x90 Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital.jpg

रायपुर.

पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला के कड़े निर्देशानुसार एवं पुलिस उपायुक्त (नॉर्थ जोन) मयंक गुर्जर (IPS) के मार्गदर्शन में पुलिस द्वारा युवाओं में बढ़ते नशे के प्रचलन, विशेषकर गांजा (Marijuana) के सेवन को रोकने के लिए एक बड़ा प्रहार किया गया है। पुलिस ने उन दुकानों और ठेलों को चिन्हित किया जो युवाओं को नशे के लिए घातक सामग्री उपलब्ध करा रहे थे।

रोलिंग पेपर (Gogo Paper) के जरिए नशे पर प्रहार
जांच में यह तथ्य सामने आया है कि शहर के कई पान ठेले और गुमटियां युवाओं को गांजा पीने हेतु विशेष रूप से उपयोग किए जाने वाले 'गोगो/रोलिंग पेपर' और चिलम बेच रहे थे। पुलिस ने इस नेटवर्क को तोड़ते हुए करीब 2 लाख रुपये मूल्य के भारी मात्रा में रोलिंग पेपर जप्त किए हैं। इनका उपयोग गांजे की सिगरेट (Joints) बनाने में किया जाता है, जो युवाओं के स्वास्थ्य और भविष्य के लिए गंभीर खतरा है।

COTPA एक्ट एवं नगर निगम की संयुक्त कार्रवाई
अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त आकाश मरकाम एवं सहा. पुलिस आयुक्त (उरला) सुश्री पूर्णिमा लामा के नेतृत्व में नॉर्थ जोन की टीमों ने *COTPA*एक्ट (Cigarette and Other Tobacco Products Act)के उल्लंघन पर कड़ी कार्रवाई की। शैक्षणिक संस्थानों के आसपास और सार्वजनिक क्षेत्रों में अवैध सामग्री बेचने वाले 09 संस्थानों को सील कर बंद कराया गया है।

सप्लाई चेन (Backward Linkage) का खुलासा
​नेटवर्क ट्रैकिंग: जप्त रोलिंग पेपर और हुक्का फ्लेवर की खेप कहाँ से आ रही थी, इसके मुख्य स्रोत (Source) का पता लगा लिया गया है। पूछताछ में उन थोक विक्रेताओं और सप्लायरों के नाम सामने आए हैं जो शहर के भीतर इन सामग्रियों की अवैध खेप पहुँचा रहे थे। इन मुख्य कड़ियों के विरुद्ध जल्द ही छापेमारी की जाएगी।

Leave a Comment

2