Illegal Fuel Racket Busted: यमुनानगर में छापा, 300 लीटर पेट्रोल के साथ आरोपी पकड़ा गया

साढौरा/चंडीगढ़. साढौरा में सीएम फ्लाइंग ने छापेमारी कर एक दुकान से अवैध रूप से पैट्रोल बरामद किया है। आरोपित दुकान मालिक के विरुद्ध साढौरा थाना में केस दर्ज कराया गया। उसे गिरफ्तार कर लिया गया। सीएम फ्लाइंग के निरीक्षक विक्रांत ने बताया कि टीम को सूचना मिली थी कि साढौरा निवासी केवल सिंह अवैध रूप से पैट्रोल बेच रहा है। उसने अपनी दुकान में भंडारण किया हुआ है। इस सूचना पर छापेमारी की तो दुकान से लगभग 300 लीटर पैट्रोल मिला है। इसके अलावा ड्रम, छोटी बोतलें, कैन सहित अन्य उपकरण मिले हैं। आरोपित दुकानदार छोटी बोतलों के माध्यम से

Wrriten By :

Editor

Published On :

मार्च 18, 2026

Advertisements
728x90-Pension-Mission-Shakti-Digital

साढौरा/चंडीगढ़.

साढौरा में सीएम फ्लाइंग ने छापेमारी कर एक दुकान से अवैध रूप से पैट्रोल बरामद किया है। आरोपित दुकान मालिक के विरुद्ध साढौरा थाना में केस दर्ज कराया गया। उसे गिरफ्तार कर लिया गया। सीएम फ्लाइंग के निरीक्षक विक्रांत ने बताया कि टीम को सूचना मिली थी कि साढौरा निवासी केवल सिंह अवैध रूप से पैट्रोल बेच रहा है।

उसने अपनी दुकान में भंडारण किया हुआ है। इस सूचना पर छापेमारी की तो दुकान से लगभग 300 लीटर पैट्रोल मिला है। इसके अलावा ड्रम, छोटी बोतलें, कैन सहित अन्य उपकरण मिले हैं। आरोपित दुकानदार छोटी बोतलों के माध्यम से यह पैट्रोल वाहन मालिकों को बेच रहा था।

728x90-Pension-Mission-Shakti-Digital

ज्ञात हो कि, मुख्यमंत्री उड़नदस्ता लगातार अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई को अंजाम दे रहा है. यहां अवैध खनन करने वालों से भी मोटा जुर्माना वसूला जा रहा है. इसी कड़ी में यमुनानगर में सीएम फ्लाइंग ने एक बार फिर अवैध माइनिंग करने वालों के खिलाफ कार्रवाई को अंजाम दिया है. जठलाना थाना क्षेत्र में पड़ते पोबारी घाट पर अवैध खनन करते 5 ट्रैक्टर और 9 ट्रॉलियां पकड़ी गई हैं. टीम की रेड शुरू होने के साथ ही कई चालक रेत से भरी ट्रॉलियां मौके पर ही छोड़ ट्रैक्टर लेकर फरार हो गए.

लंबे समय से पोबारी घाट पर अवैध खनन: सीएम फ्लाइंग के सब इंस्पेक्टर हितेंद्र और राजवीर सिंह ने बताया कि लंबे समय से पोबारी घाट पर अवैध खनन की सूचना मिल रही थी. जिसके चलते टीम सोमवार अलसुबह मौके पर छापेमारी करने पहुंची. टीम ने मौके से 5 ट्रैक्टर-ट्रॉली और 4 ट्रॉलियों को पकड़ा है जिन पर नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है. वहीं, स्थानीय लोगों का कहना है कि यमुना नदी के पोबारी और उन्हेड़ी घाट पर लंबे समय से अवैध खनन का खेल चल रहा है. यहां खनन माफिया बेतरतीब तरीके से खनन को अंजाम दे रहा है.

Leave a Comment