ICMAI CMA Results: लंबे समय से CMA इंटर और फाइनल के रिजल्ट का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों के लिए ये अच्छी खबर है। इंस्टीट्यूट ऑफ कॉस्ट अकाउंटेट्स ऑफ इंडिया (ICMAI) ने दिसंबर 2025 सत्र का परिणाम जारी कर दिया है। ऐसे में उम्मीदवार इसकी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर परिणाम चेक कर सकते हैं। रिजल्ट जारी होते ही वेबसाइट पर छात्रों की संख्या बढ़ गई और सर्वर पर ट्रैफिक देखा गया।
डिजिटल हुआ मूल्यांकन! CBSE ने 12वीं बोर्ड के लिए लॉन्च किया ऑन-स्क्रीन मार्किंग सिस्टम
CMA रिजल्ट कैसे देखें
छात्र अपने रिजल्ट देखने के लिए ICMAI की आधिकारिक वेबसाइट eicmai.in पर जा सकते हैं। वेबसाइट पर CMA रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें और अपना पहचान क्रमांक (Registration Number) दर्ज करें। इसके बाद “View Result” पर क्लिक करते ही स्क्रीन पर रिजल्ट दिखाई देगा। ICMAI ने छात्रों को सलाह दी है कि वे अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सुरक्षित स्थान पर रखें, ताकि भविष्य में आवश्यकता पड़ने पर उपयोग किया जा सके।
इंटर परीक्षा के टॉपर्स
इस बार CMA इंटर परीक्षा में कई छात्रों ने शानदार प्रदर्शन किया। टॉप रैंकिंग इस प्रकार रही:
- रैंक 1: परी अग्रवाल
- रैंक 2: भव्या शर्मा
- रैंक 3: जयश वाधवानी
- रैंक 4: आशिका ए
- रैंक 5: दीप विप्लुभाई गजेरा और आयुष्मान देवरचेट्टी
इसके अलावा लोकेश छगन पाटिल, नमरा, जैनम शाह, खान हुबी अब्दुल मबूद, वंश नागपाल और राहुल माधवानी ने भी टॉप 10 में जगह बनाई।
MPPSC 2026: EWS वर्ग को मिली राहत, अब इस उम्र तक दे सकते हैं परीक्षा
फाइनल परीक्षा के टॉपर्स

CMA फाइनल परीक्षा में टॉप प्रदर्शन करने वाले छात्रों की सूची इस प्रकार है:
- रैंक 1: एमडी फैजान
- रैंक 2: मोहित सुखानी
- रैंक 3: कनिका डंगयेच
- रैंक 4: यश मंगलानी और मानसी गोयल
- रैंक 5: देशना जैन
- रैंक 6: विकास कुमार पोद्दार
रैंक 7 से 10 तक इस प्रकार हैं: येनुगुला प्रवीण कुमार रेड्डी, मनोज दिलीप पल्लापोथु, गंडू पूजिता, नीतीश कुमार और अक्चया टीएस जी।
पास होने के लिए आवश्यक अंक
ICMAI के नियमों के अनुसार, CMA इंटर और फाइनल परीक्षा में पास होने के लिए छात्रों को हर विषय में कम से कम 40 प्रतिशत अंक प्राप्त करना आवश्यक है। इसके अलावा सभी विषयों के कुल अंक मिलाकर 50 प्रतिशत अंक होना भी अनिवार्य है। जो छात्र इन दोनों शर्तों को पूरा करते हैं, उन्हें पास घोषित किया जाता है।
NEET UG 2026 से पहले NTA की अहम सलाह, जारी किया वीडियो
पास प्रतिशत और छात्रों का प्रदर्शन
जून 2025 सत्र में अलग-अलग ग्रुप का पास प्रतिशत अलग था। कुछ छात्रों ने केवल एक ग्रुप पास किया, जबकि कई छात्रों ने दोनों ग्रुप पास कर लिए। दिसंबर 2025 सत्र के पास प्रतिशत के आंकड़े भी जल्द ही ICMAI द्वारा जारी किए जाएंगे। शिक्षा विशेषज्ञों का मानना है कि इस बार छात्रों का प्रदर्शन संतोषजनक रहा और टॉपर्स की संख्या में बढ़ोतरी देखने को मिली है।









