ICC Ranking: मार्को जानसेन ने जडेजा को पछाड़ा, 1683 दिनों बाद भारतीय स्टार से छिनी नंबर-1 की कुर्सी

 दुबई ICC (इंटरनेशनल क्रिकेट काउंस‍िल) की जारी ताजा रैंकिंग में एक चीज सामने आई, जिसने किसी का ध्यान नहीं खींचा, लेकिन इससे रवींद्र जडेजा को बड़ा झटका म‍िला. दरअसल, भारतीय ऑलराउंडर 1683 दिनों तक टेस्ट क्रिकेट के नंबर-1 ऑलराउंडर बने रहे, लेकिन अब यह ताज उनके सिर से उतर गया है।  साउथ अफ्रीका के मार्को जानसेन ने लेटेस्ट रैंकिंग में जडेजा को पछाड़ते हुए टेस्ट ऑलराउंडर की टॉप कुर्सी पर कब्जा कर लिया है. जानसेन की रैंकिंग में यह उछाल ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे वर्ल्ड टेस्ट चैम्प‍ियनश‍िप मैच में आया।  गकरबेहा (Gqeberha) में उन्होंने बल्ले से 85 रन बनाए और

Wrriten By :

Editor

Published On :

अक्टूबर 29, 2026

Advertisements
728x90-Pension-Mission-Shakti-Digital

 दुबई
ICC (इंटरनेशनल क्रिकेट काउंस‍िल) की जारी ताजा रैंकिंग में एक चीज सामने आई, जिसने किसी का ध्यान नहीं खींचा, लेकिन इससे रवींद्र जडेजा को बड़ा झटका म‍िला. दरअसल, भारतीय ऑलराउंडर 1683 दिनों तक टेस्ट क्रिकेट के नंबर-1 ऑलराउंडर बने रहे, लेकिन अब यह ताज उनके सिर से उतर गया है। 

साउथ अफ्रीका के मार्को जानसेन ने लेटेस्ट रैंकिंग में जडेजा को पछाड़ते हुए टेस्ट ऑलराउंडर की टॉप कुर्सी पर कब्जा कर लिया है. जानसेन की रैंकिंग में यह उछाल ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे वर्ल्ड टेस्ट चैम्प‍ियनश‍िप मैच में आया। 

गकरबेहा (Gqeberha) में उन्होंने बल्ले से 85 रन बनाए और पहली पारी में 5 विकेट झटके. इस दमदार प्रदर्शन के बाद 26 साल के जानसेन टेस्ट बल्लेबाजी में 13 जगह ऊपर चढ़कर 56वें नंबर पर पहुंचे, गेंदबाजी में 5 जगह ऊपर आकर मिचेल स्टार्क को पीछे छोड़ नंबर-1 गेंदबाज बन गए और ऑलराउंडर रैंकिंग में एक पायदान ऊपर चढ़कर जडेजा का राज खत्म कर दिया.जडेजा अब 422 रेटिंग पॉइंट्स के साथ दूसरे नंबर पर हैं। 

728x90-Pension-Mission-Shakti-Digital

जडेजा का यह राज 20 मार्च 2022 को शुरू हुआ था, जब उन्होंने जेसन होल्डर से टॉप स्पॉट छीना था.चार साल से ज्यादा समय तक वह इस गद्दी पर काब‍िज रहे। 

वहीं अभिषेक शर्मा ने वेलिंगटन में न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे मैच में महज 35 गेंद में शतक जड़ा और 38 गेंद पर 113 रन बनाए. इस तरह वो ईशा किशन को पीछे छोड़ T20I बल्लेबाज रैंकिंग में नंबर-1 बन गए. किशन ने जुलाई में अभिषेक से यह पद छीना था.अभिषेक पहली बार जुलाई 2025 में ट्रेविस हेड को पछाड़कर टॉप पर पहुंचे थे।