Hoshiarpur: पंजाब के होशियारपुर में बस और कार की सीधी भिड़ंत, 4 की दर्दनाक मौत

पंजाब के होशियारपुर में दसूहा के पास बस और कार की भीषण टक्कर में चार लोगों की मौत हो गई। मृतक हिमाचल प्रदेश के गगरेट के निवासी थे।

Wrriten By :

Nivedita Kasaudhan

Published On :

जनवरी 10, 2026

Advertisements
728x90 Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital.jpg

Hoshiarpur: पंजाब के होशियारपुर जिले में शनिवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। दसूहा मुख्य सड़क पर अड्डा दोसड़क के पास एक बस और कार की जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में कार सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा सुबह करीब चार बजे हुआ और टक्कर इतनी भयानक थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

Hoshiarpur
4 की दर्दनाक मौत

कार सवार हिमाचल प्रदेश के निवासी

पुलिस के अनुसार, कार में सवार सभी लोग हिमाचल प्रदेश के गगरेट क्षेत्र के निवासी थे। मृतकों के शवों को अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया गया है, वहीं घायल व्यक्ति का इलाज होशियारपुर के अस्पताल में जारी है। पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है और परिवार को हादसे की जानकारी दे दी गई है।

मृतकों की पहचान

जानकारी के अनुसार, कार नंबर HP-72-6869 में सवार लोग अमृत कुमार को विदेश जाने के लिए अमृतसर एयरपोर्ट छोड़ने जा रहे थे। मृतकों की पहचान हो चुकी है, सुखविंदर सिंह 45 वर्ष पुत्र हरनाम सिंह, सुशील कुमार 46 वर्ष पुत्र देसराज, ब्रिज कुमार 38 वर्ष पुत्र महिंदर कुमार, अरुण कुमार 45 वर्ष पुत्र गुरपाल सिंह। ये सभी हिमाचल प्रदेश के दौलतपुर क्षेत्र के चलेत गांव के निवासी थे। हादसे में अमृत कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया है और उसका इलाज जारी है।

बस से हुई जोरदार टक्कर

जब कार अड्डा दुसड़का पहुंची, तभी दसूहा से होशियारपुर जा रही रोडवेज की बस से उसकी जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार में बैठे चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि हादसे के बाद बस और कार दोनों को भारी नुकसान हुआ।

नए साल पर भी हुआ था हादसा

होशियारपुर में इससे पहले नए साल के दिन भी एक सड़क हादसा हुआ था। गुरुवार सुबह गढ़शंकर इलाके में एक अज्ञात वाहन ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी थी। इस हादसे में बाइक सवार तीन लोगों की मौत हो गई थी, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया था।

बोरहा गांव में हुई थी घटना

यह घटना बोरहा गांव में वाटर सप्लाई ऑफिस के पास हुई थी। चार लोग श्री आनंदपुर साहिब से गढ़शंकर की ओर मोटरसाइकिल से जा रहे थे, तभी एक अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। पुलिस ने बताया कि तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि चौथा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ था।

 

2