हनुमान जन्मोत्सव पर 2 अप्रैल 2026 का भाग्यफल और जानिए मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का आज का राशिफल

आज 2 अप्रैल 2026 को चैत्र माह की पूर्णिमा तिथि है. आज हनुमान जन्मोतस्व मनाया जाएगा. यह दिन हनुमान जी की पूजा-अर्चना के लिए खास होता है. आज हस्त और चित्रा नक्षत्र रहने वाला है. ध्रुव और व्याघात योग रहेगा. बव, बालव और कौलव करण रहेगा. आइए अब पं. सत्यम विष्णु अवस्थी से जानते हैं 2 अप्रैल 2026, गुरुवार का दिन सभी राशियों के लिए कैसा रहने वाला है. यहां पढ़ें आज का राशिफल. मेष राशि आज कारोबार में भागदौड़ अधिक होने से थकान संभव है. आज लाभ प्राप्ति में रुकावटें आ सकती हैं. आत्मविश्वास बनाए रखें. व्यस्त जीवन में

Wrriten By :

Editor

Published On :

अप्रैल 2, 2026

Advertisements
728x90 Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital.jpg

आज 2 अप्रैल 2026 को चैत्र माह की पूर्णिमा तिथि है. आज हनुमान जन्मोतस्व मनाया जाएगा. यह दिन हनुमान जी की पूजा-अर्चना के लिए खास होता है. आज हस्त और चित्रा नक्षत्र रहने वाला है. ध्रुव और व्याघात योग रहेगा. बव, बालव और कौलव करण रहेगा. आइए अब पं. सत्यम विष्णु अवस्थी से जानते हैं 2 अप्रैल 2026, गुरुवार का दिन सभी राशियों के लिए कैसा रहने वाला है. यहां पढ़ें आज का राशिफल.

मेष राशि
आज कारोबार में भागदौड़ अधिक होने से थकान संभव है. आज लाभ प्राप्ति में रुकावटें आ सकती हैं. आत्मविश्वास बनाए रखें. व्यस्त जीवन में थोडा समय अपनों के लिए भी निकालें. आज आपको किसी के जवाब का इंतजार रहेगा.

वृषभ राशि
आज आप बिना सोचे समझे कुछ न करें. आप अपनी बातों से अपनों को नाराज कर देंगे. पूंजी निवेश लाभदायी रहेगा. व्यापार में वृद्धि संभव है. सतर्कता के कारण काम आपकी योजनाओं के अनुसार होंगे. सामाजिक कार्यों में सम्मान प्राप्त होगा.

मिथुन राशि
कई दिनों से जो आप करना चाह रहे थे आज संभव है. अधूरे पड़े कार्य पूर्ण होने की संभावना है. आपके स्वास्थ्य उत्तम रहेगा. आपका प्रभाव बढ़ने से शत्रु परास्त होंगे. यात्रा में वस्तुएं संभालकर रखें.

कर्क राशि
आज परिवार के मांगलिक आयोजनों पर आपका धन व्यय होगा. जीवनसाथी के स्वास्थ्य की आपको अधिक चिंता रहेगी. खर्च बढ़ने से आर्थिक तंगी हो सकती है. व्यापार-व्यवसाय सामान्य रहेगा. आज धर्म में आपकी रुचि बढ़ेगी.

सिंह राशि
आप के किए वादों को पूरा करने का समय है. आज जीवनसाथी के साथ आपकी यात्रा के योग हैं. आज यश और उत्साह बढ़ेगा. रोजगार में आय के स्थायी स्रोत प्राप्त होने के योग हैं. राजनीती से जुड़े लोगों के लिए समय अधिक मेहनत कराने वाला है.

कन्या राशि
संतान से शुभ एवं अनुकूल समाचार प्राप्त हो सकते हैं. आज आप जरूरतमंद व्यक्तियों पर परोपकार करेंगे. आज आपके व्यवसाय में कार्य का विस्तार होगा. रिश्तेदारों से आपके संबंध प्रगाढ़ होंगे. रुका हुआ पैसा मिलेगा. पेट से संबंधित रोग से पीड़ित रहेंगे.

तुला राशि
आज अपने अधिकार का प्रयोग कर किसी काम को पूरा करेंगे. अपनों के द्वारा धोखा मिलने के योग हैं इसलिए सावधान रहें. आज सुख-समृद्धि मने वृद्धि होगी. बुद्धिमानी से समस्या का समाधान संभव है. व्यर्थ में किसी पर संदेह नहीं करें. व्यापार लाभप्रद रहेगा. नई योजनाएं क्रियान्वित होंगी.

वृश्चिक राशि
आज आपको कुसंगती से बचकर रहना होगा. व्यक्तिगत कार्यों में उन्नति की संभावना है. आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी. समाज में आपकी प्रशंसा होगी. व्यापार आपके लिए लाभदायक रहेगा. किसी वस्तु को पाने की ललक रहेगी. जीवनसाथी से क्रोध पूर्वक व्यवहार न करें.

धनु राशि
व्यवसाय में पहले किए गए कार्यों के लाभदायी परिणाम मिलेंगे. आज आपको परिवार की चिंता बनी रहेगी. वाहन सुख प्राप्त होने के योग हैं. किसी योजना का आपको लाभ मिलेगा. अंतरराष्ट्रीय व्यवसाय से जुड़े लोगों के लिए समय उपयुक्त है.

मकर राशि
आज भेंट, उपहार मिलने के योग हैं. कार्यस्थल पर आपकी कार्यक्षमता बढ़ेगी. निजी समस्या आपके प्रयत्नों से हल होगी. रोजगार में तरक्की के योग हैं. खर्चों में कमी आवश्यक है. दूसरे के भरोसे बैठे रहे तो काम आज भी अधूरे रहेंगे.

कुंभ राशि
आज कम समय में आप कार्य को पूरा करेंगे. अपने महत्व को भूलें नहीं. श्रेष्ठजनों से आपकी मुलाकात होगी. व्यापारिक निर्णय समय पर लें, लाभ की संभावना है. परिवार की उलझन खत्म होगी. मन की बात कहने का अवसर मिलेगा.

मीन राशि
आपके स्वभाव में चिड़चिड़ापन अच्छा नहीं है. प्रतिष्ठित व्यक्तियों से संबंधों का लाभ लेने में आज आप पीछे नहीं हटेंगे. सामाजिक कीर्ति में वृद्धि होगी. आज आप कार्यों को टालने का प्रयास न करें, कार्य को समय पर पूरा करें तो ज्यादा अच्छा रहेगा.

Leave a Comment

2