ISL में फिर लौटेगा होम-अवे फॉर्मेट, 13 टीमें और 163 मैचों के साथ अक्टूबर में शुरू होगा नया सीजन

 नई दिल्ली  इंडियन सुपर लीग (ISL) की शुरुआत 10 अक्टूबर से होगी और यह मई 2027 तक चलेगी। आठ महीने तक चलने वाली इस लंबी लीग में पारंपरिक होम-एंड-अवे प्रारूप की वापसी होगी। पिछले सत्र में प्रशासनिक और व्यावसायिक अनिश्चितताओं के कारण देरी के बाद आईएसएल का आयोजन सीमित अवधि में सिंगल-लेग प्रारूप में किया गया था। 2026-27 का सत्र क्लब-नेतृत्व वाले नए दौर में खेला जाएगा। इस दौरान आठ महीने की प्रतियोगिता में कुल 163 मैच निर्धारित किए गए हैं। आगामी सत्र में चर्चिल ब्रदर्स की भागीदारी क्लब द्वारा आवश्यक नियामकीय शर्तें पूरी करने और जरूरी मंजूरियां हासिल करने

Wrriten By :

Editor

Published On :

सितम्बर 6, 2026

Advertisements
728x90 Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital.jpg

 नई दिल्ली
 इंडियन सुपर लीग (ISL) की शुरुआत 10 अक्टूबर से होगी और यह मई 2027 तक चलेगी। आठ महीने तक चलने वाली इस लंबी लीग में पारंपरिक होम-एंड-अवे प्रारूप की वापसी होगी। पिछले सत्र में प्रशासनिक और व्यावसायिक अनिश्चितताओं के कारण देरी के बाद आईएसएल का आयोजन सीमित अवधि में सिंगल-लेग प्रारूप में किया गया था।

2026-27 का सत्र क्लब-नेतृत्व वाले नए दौर में खेला जाएगा। इस दौरान आठ महीने की प्रतियोगिता में कुल 163 मैच निर्धारित किए गए हैं। आगामी सत्र में चर्चिल ब्रदर्स की भागीदारी क्लब द्वारा आवश्यक नियामकीय शर्तें पूरी करने और जरूरी मंजूरियां हासिल करने पर निर्भर करेगी।

चर्चिल ब्रदर्स को किया जाएगा शामिल
चर्चिल ब्रदर्स को जमशेदपुर एफसी की जगह शामिल किया जाना है। आईएसएल पारंपरिक राउंड-रॉबिन और होम-एंड-अवे प्रारूप में लौटेगा। लीग चरण के अंत में अंक तालिका में शीर्ष पर रहने वाली टीम को शील्ड विजेता घोषित किया जाएगा।

वही टीम आईएसएल की आधिकारिक चैंपियन होगी और उसे एशियाई प्रतियोगिता में खेलने का स्थान भी मिलेगा। प्लेऑफ प्रारूप की भी वापसी होगी, जिसमें शीर्ष छह टीमें आईएसएल कप के लिए मुकाबला करेंगी। लीग में 13 टीमें हिस्सा लेने वाली हैं।

2