हॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री मैरी बेथ हर्ट का 79 साल की उम्र में निधन

 फिल्म, टेलीविजन और थिएटर में अपने काम के लिए जानी जाने वाली दिग्गज हॉलीवुड अभिनेत्री मैरी बेथ हर्ट का निधन हो गया। उनका निधन अल्जाइमर रोग से जूझने के बाद हुआ। उन्होंने 79 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। 'इंटीरियर्स', 'द वर्ल्ड अकॉर्डिंग टू गार्प', 'द एज ऑफ इनोसेंस' और 'सिक्स डिग्रीज ऑफ सेपरेशन' जैसी फिल्मों में अभिनय कर चुकीं हॉलीवुड अभिनेत्री मैरी बेथ हर्ट का 79 साल की उम्र में निधन हो गया। वह अल्जाइमर जैसे रोग से जूझ रही थीं। उनके निधन की पुष्टि उनके परिवार ने की है। कब हुआ मैरी बेथ हर्ट का निधन एएनआई

Wrriten By :

Editor

Published On :

मार्च 30, 2026

Advertisements
728x90 Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital.jpg

 फिल्म, टेलीविजन और थिएटर में अपने काम के लिए जानी जाने वाली दिग्गज हॉलीवुड अभिनेत्री मैरी बेथ हर्ट का निधन हो गया। उनका निधन अल्जाइमर रोग से जूझने के बाद हुआ। उन्होंने 79 साल की उम्र में अंतिम सांस ली।

'इंटीरियर्स', 'द वर्ल्ड अकॉर्डिंग टू गार्प', 'द एज ऑफ इनोसेंस' और 'सिक्स डिग्रीज ऑफ सेपरेशन' जैसी फिल्मों में अभिनय कर चुकीं हॉलीवुड अभिनेत्री मैरी बेथ हर्ट का 79 साल की उम्र में निधन हो गया। वह अल्जाइमर जैसे रोग से जूझ रही थीं। उनके निधन की पुष्टि उनके परिवार ने की है।

कब हुआ मैरी बेथ हर्ट का निधन
एएनआई के अनुसार, मैरी बेथ हर्ट ने बीते रविवार सुबह अमेरिका के जर्सी सिटी में आखिरी सांस ली। उनके परिवार के सदस्य उनके पास मौजूद थे। उनकी बेटी मौली श्रैडर और उनके पति, फिल्म निर्माता पॉल श्रैडर ने फेसबुक पर एक संयुक्त पोस्ट में उनकी मौत की पुष्टि की। मैरी बेथ हर्ट के परिवार में उनके पति पॉल श्रैडर, एक बेटी और एक बेटा हैं।

परिवार ने की निधन की पुष्टि
मैरी बेथ हर्ट के परिवार ने सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए उनके निधन की पुष्टि की। उन्होंने लिखा, 'वह एक अच्छी अभिनेत्री, पत्नी, बहन, मां और दोस्त थीं। उन्होंने इन सभी भूमिकाओं को बहुत सम्मान और मजबूती से निभाया। हम सब बहुत दुखी हैं, लेकिन यह जानकर थोड़ी तसल्ली है कि अब वे अपने कष्ट से मुक्त हो गई हैं और अपनी बहनों के साथ शांति से रह रही हैं।'

मैरी बेथ हर्ट का करियर
मैरी बेथ हर्ट ने अपने लंबे करियर में कई तरह की फिल्मों और सीरियल्स में काम किया। 'क्राइम्स ऑफ द हार्ट', 'ट्रेलावनी ऑफ द वेल्स' और 'बेनेफैक्टर्स' में उनके अभिनय के लिए उन्हें तीन बार टोनी पुरस्कार के लिए नॉमिनेशन मिला। उन्होंने 'द वर्ल्ड अकॉर्डिंग टू गार्प', 'यंग एडल्ट', 'द एक्सोरसिज्म ऑफ एमिली रोज', 'द लेडी इन द वाटर' जैसी फिल्मों में भी काम किया। अपने पति पॉल श्रैडर के साथ उन्होंने 'एफ्लिक्शन' और 'लाइट स्लीपर' जैसी फिल्मों में भी साथ काम किया। टेलीविजन में उन्होंने 'लॉ एंड ऑर्डर' जैसी सीरीज में छोटी भूमिकाएं कीं।

 

Leave a Comment

2