Hindi Films Releasing June: सिनेमाघरों में मनोरंजन का डबल डोज, एक साथ रिलीज होंगी 4 हिंदी फिल्में

12 जून को एक साथ रिलीज हो रही चार बड़ी हिंदी फिल्मों ने दर्शकों की उत्सुकता बढ़ा दी है। रोमांस, ड्रामा, हॉरर और थ्रिलर के बीच होने वाली इस बड़ी टक्कर में कौन सी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बाजी मारेगी? दर्शकों की पसंद और स्टार पावर इस मुकाबले को बेहद दिलचस्प बना रही है।

सिनेमाघरों में मनोरंजन का डबल डोज

Wrriten By :

Neha Mishra

Published On :

जून 9, 2026

Advertisements
728x90 Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital.jpg

Hindi Films Releasing June: हिंदी सिनेमा प्रेमियों के लिए यह सप्ताह बेहद ही अहम रहने वाला है। 12 जून 2026 को एक साथ कई बड़ी हिंदी फिल्में सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही हैं। दर्शकों को इस बार रोमांटिक कहानियों से लेकर सामाजिक मुद्दों पर आधारित थ्रिलर और डरावनी फिल्मों तक कई अलग-अलग जॉनर देखने को मिलेंगे। दिल को छू लेने वाली प्रेम कहानी, भावानात्मक ड्रामा, राजनीतिक रहस्यों से भरी कहानी और हॉरर से भरपूर अनुभव इस हफ्ते दर्शकों का इंतजार कर रहे हैं।

‘मैं वापस आऊंगा’

फिल्म ‘मैं वापस आऊंगा’ एक भावनात्मक प्रेम कहानी है, जो रिश्तों, यादों और अधूरे प्यार के इर्द-गिर्द घूमती है। कहानी एक ऐसे युवक की है जो अपने बचपन की उस खास दोस्त को कभी नहीं भुला पाता, जिससे परिस्थितियों के कारण उसे वर्षों पहले अलग होना पड़ा था। समय बीतने के बावजूद उसके मन में उस रिश्ते की यादें जीवित रहती हैं।फिल्म का संगीत प्रसिद्ध संगीतकार ए.आर. रहमान ने तैयार किया है, जो इसकी भावनात्मक गहराई को और मजबूत बनाता है। फिल्म में दिलजीत दोसांझ, नसीरुद्दीन शाह, वेदांग रैना और शरवरी वाघ प्रमुख भूमिकाओं में नजर आएंगे। निर्देशन की जिम्मेदारी इम्तियाज अली ने संभाली है। यह फिल्म 12 जून को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

दोस्ती और आत्म-खोज की कहानी है ‘हीर सारा’

‘हीर सारा’ एक संवेदनशील ड्रामा फिल्म है, जो दो महिलाओं की जिंदगी और उनके भावनात्मक सफर को दर्शाती है। कहानी दोस्ती, आत्मविश्वास और जीवन में खुद को दोबारा पहचानने की प्रक्रिया पर आधारित है। फिल्म में यह दिखाया गया है कि कैसे दो महिलाएं अपने जीवन की चुनौतियों का सामना करते हुए भावनात्मक रूप से मजबूत बनती हैं। इसमें पत्रलेखा, मानवी गगरू, श्वेता साल्वे, आरिफ जकारिया, निशांक नूर और बंटी चोपड़ा अहम किरदार निभा रहे हैं। कार्तिक चौधरी द्वारा निर्देशित यह फिल्म भी 12 जून को रिलीज के लिए तैयार है।

‘द साइलेंट सेवियर गवर्नर’

मनोज बाजपेयी अभिनीत ‘द साइलेंट सेवियर गवर्नर’ एक गंभीर और रहस्यपूर्ण ड्रामैटिक थ्रिलर है। फिल्म की कहानी ऐसे व्यक्ति के इर्द-गिर्द घूमती है जो पर्दे के पीछे रहकर समाज में फैली समस्याओं को दूर करने और निर्दोष लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने का प्रयास करता है। फिल्म सामाजिक और राजनीतिक विषयों को प्रभावशाली तरीके से प्रस्तुत करती है। इसमें मनोज बाजपेयी के साथ अदा शर्मा, मधु और नौशाद मोहम्मद कुंजू भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में दिखाई देंगे। चिन्मय मांडलेकर के निर्देशन में बनी यह फिल्म भी 12 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

डर और रहस्य का अनुभव देगी ‘हॉन्टेड 3D

हॉरर फिल्मों के शौकीनों के लिए ‘हॉन्टेड 3D: इकोज़ ऑफ द पास्ट’ खास आकर्षण का केंद्र बन सकती है। निर्देशक विक्रम भट्ट अपनी लोकप्रिय हॉरर शैली के साथ एक बार फिर दर्शकों के सामने लौट रहे हैं। फिल्म की कहानी रेहान नाम के एक रियल एस्टेट एजेंट की है, जिसे एक पुरानी और रहस्यमयी हवेली बेचने का काम सौंपा जाता है। हवेली में पहुंचने के बाद उसे कई भयावह घटनाओं का सामना करना पड़ता है। धीरे-धीरे उसे पता चलता है कि इन घटनाओं का संबंध 1930 के दशक की एक दर्दनाक कहानी से है।फिल्म में महाअक्षय चक्रवर्ती, चेतना पांडे, हेमंत पांडेय और श्रुति प्रकाश प्रमुख भूमिकाओं में नजर आएंगे। यह सुपरनैचुरल थ्रिलर भी 12 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

मनोरंजन से भरपूर रहेगा यह सप्ताह

कुल मिलाकर, 12 जून का दिन हिंदी फिल्म प्रेमियों के लिए बेहद खास साबित होने वाला है। रोमांस, ड्रामा, सामाजिक संदेश और हॉरर जैसे अलग-अलग विषयों पर आधारित ये चार फिल्में बॉक्स ऑफिस पर एक-दूसरे को कड़ी टक्कर देती नजर आएंगी। अब देखना दिलचस्प होगा कि दर्शकों का सबसे ज्यादा प्यार किस फिल्म को मिलता है।

2