हिमांशी ने नरेला का नाम किया रोशन, मंत्री सारंग ने घर पहुंचकर बढ़ाया हौसला

नरेला की बेटी हिमांशी ने रचा इतिहास, मंत्री सारंग ने घर पहुंचकर बढ़ाया हौसला : लैपटॉप देने का किया वादा भोपाल नरेला विधानसभा क्षेत्र की प्रतिभाशाली छात्रा हिमांशी धाकड़ ने एमपी बोर्ड की 10वीं परीक्षा में 99.4% अंक अर्जित कर प्रदेश में तृतीय एवं भोपाल में प्रथम स्थान प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस ऐतिहासिक सफलता पर सहकारिता मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग स्वयं उनके निवास, ऐशबाग पहुँचे और बेटी को शुभकामनाएं देते हुए उज्ज्वल भविष्य का आशीर्वाद दिया। मंत्री श्री सारंग ने कहा कि हिमांशी की यह उपलब्धि केवल उनके परिवार के लिए ही नहीं,

Wrriten By :

Editor

Published On :

अप्रैल 16, 2026

Advertisements
728x90 Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital.jpg

नरेला की बेटी हिमांशी ने रचा इतिहास, मंत्री सारंग ने घर पहुंचकर बढ़ाया हौसला : लैपटॉप देने का किया वादा

भोपाल

नरेला विधानसभा क्षेत्र की प्रतिभाशाली छात्रा हिमांशी धाकड़ ने एमपी बोर्ड की 10वीं परीक्षा में 99.4% अंक अर्जित कर प्रदेश में तृतीय एवं भोपाल में प्रथम स्थान प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस ऐतिहासिक सफलता पर सहकारिता मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग स्वयं उनके निवास, ऐशबाग पहुँचे और बेटी को शुभकामनाएं देते हुए उज्ज्वल भविष्य का आशीर्वाद दिया।

मंत्री श्री सारंग ने कहा कि हिमांशी की यह उपलब्धि केवल उनके परिवार के लिए ही नहीं, बल्कि पूरे नरेला और भोपाल के लिए गर्व का विषय है। यह सफलता उनकी कड़ी मेहनत, अनुशासन और अटूट आत्मविश्वास का प्रतिफल है। उन्होंने कहा कि बेटियां आज हर क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को छू रही हैं और हिमांशी जैसी प्रतिभाएं समाज के लिए प्रेरणा स्रोत हैं।

मंत्री श्री सारंग ने हिमांशी को प्रोत्साहित करते हुए एक लैपटॉप भेंट करने का वादा किया, जिससे वह अपनी आगे की पढ़ाई को और बेहतर तरीके से जारी रख सके। साथ ही, जब हिमांशी ने अपने यूपीएससी की तैयारी करने के लक्ष्य के बारे में बताया, तो मंत्री श्री सारंग ने उसे हर संभव सहयोग देने का आश्वासन भी दिया।

हिमांशी धाकड़, जो कि ब्रिलियंट कॉन्वेंट हायर सेकेंडरी स्कूल की छात्रा हैं, ने अपनी इस सफलता से यह सिद्ध कर दिया है कि लगन और परिश्रम के बल पर कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं होता।

मंत्री श्री सारंग ने कहा कि हिमांशी का यह प्रेरणादायक सफर प्रदेश की लाखों बेटियों के लिए एक मार्गदर्शन है। उन्होंने विश्वास जताया कि वह इसी प्रकार निरंतर मेहनत करती रहेंगी और भविष्य में देश-प्रदेश का नाम और अधिक ऊंचाइयों तक ले जाएंगी। इस अवसर पर परिजन एवं स्थानीय नागरिकों ने भी मंत्री जी का स्वागत किया और हिमांशी की उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त किया।

 

Leave a Comment

2