Himachal Politics: कंगना रनौत की बैठक में बवाल! सांसद निधि के खर्च पर अधिकारियों से तीखे सवाल

मंडी में दिशा कमेटी की बैठक के दौरान सांसद कंगना रनौत अधिकारियों पर जमकर बरसीं। सांसद निधि के तहत करीब 11 करोड़ रुपये उपलब्ध होने के बावजूद सिर्फ 50 लाख रुपये खर्च होने पर उन्होंने सवाल उठाए। कंगना ने रिपोर्ट और जमीनी हकीकत में अंतर का आरोप लगाते हुए अधिकारियों से परफॉर्मेंस रिपोर्ट मांगी और विकास कार्यों में तेजी के निर्देश दिए।

Himachal Politics

Wrriten By :

Aanchal Singh

Published On :

सितम्बर 5, 2026

Advertisements
728x90 Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital.jpg

Himachal Politics: अभिनेत्री और मंडी लोकसभा सीट से सांसद कंगना रनौत एक बार फिर अपने सख्त तेवर को लेकर चर्चा में हैं। मंडी में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति यानी दिशा कमेटी की बैठक की अध्यक्षता करते हुए उन्होंने अधिकारियों के कामकाज पर कड़ी नाराजगी जताई। बैठक में विकास कार्यों की रफ्तार और सांसद निधि के इस्तेमाल को लेकर कंगना ने अधिकारियों से कई तीखे सवाल किए।

सांसद निधि खर्च पर कंगना रनौत ने उठाए सवाल

कंगना रनौत ने बैठक में सांसद निधि की रकम समय पर खर्च नहीं होने पर सवाल खड़े किए। उन्होंने बताया कि उनकी सांसद निधि के तहत करीब 11 करोड़ रुपये उपलब्ध थे, लेकिन इसमें से महज 50 लाख रुपये ही खर्च किए गए। सांसद ने अधिकारियों से पूछा कि आखिर इतनी बड़ी राशि उपलब्ध होने के बावजूद विकास कार्यों में इसका इस्तेमाल क्यों नहीं हो रहा है।

सांसद निधि की रिपोर्ट और जमीनी हकीकत में अंतर का आरोप

बताते चले कि, कंगना रनौत ने अधिकारियों पर यह भी आरोप लगाया कि उन्हें लगातार ऐसी रिपोर्ट दी जा रही थी, जिसमें सांसद निधि का करीब 90 प्रतिशत पैसा खर्च होने की बात बताई गई थी। हालांकि, बाद में एजेंसियों की रिपोर्ट में तस्वीर कुछ अलग सामने आई। सांसद ने इस अंतर पर नाराजगी जताते हुए अधिकारियों से वास्तविक स्थिति स्पष्ट करने को कहा।

कंगना रनौत का तंज

सांसद निधि के इस्तेमाल में देरी को लेकर कंगना रनौत ने कहा कि इसका सीधा असर उनकी छवि पर पड़ता है। उन्होंने नाराजगी जताते हुए कहा कि एमपी लैड का पैसा समय पर खर्च नहीं होने के कारण नेशनल मीडिया में उनका मजाक उड़ाया जाता है। अधिकारियों पर तंज कसते हुए कंगना ने कहा कि एक्टिंग के मामले में तो अधिकारी उनसे भी आगे निकल गए हैं।

अधिकारियों के कामकाज पर कंगना रनौत की तीखी टिप्पणी

बैठक के दौरान कंगना का गुस्सा और भी ज्यादा नजर आया। उन्होंने अधिकारियों के लिए ‘फूहड़’ और ‘निठल्ले’ जैसे तीखे शब्दों का इस्तेमाल किया। सांसद ने कहा कि मंडी जिले में कई विकास कार्य लंबे समय से लंबित हैं और जनता लगातार इन समस्याओं को सोशल मीडिया के जरिए उठा रही है। उनका कहना था कि जमीनी स्तर पर काम नहीं होने से लोगों में नाराजगी बढ़ रही है।

मंडी के विकास कार्यों पर सोशल मीडिया में जनता का सवाल

कंगना रनौत ने कहा कि विकास कार्यों की स्थिति को लेकर जनता रोजाना सोशल मीडिया पर अपनी नाराजगी जाहिर कर रही है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि लोग रील बनाकर अपनी समस्याएं सामने ला रहे हैं, जबकि अधिकारियों पर काम में तेजी लाने की जिम्मेदारी है। सांसद ने अधिकारियों को जनता की शिकायतों को गंभीरता से लेने की हिदायत दी।

सांसद निधि के इस्तेमाल पर मांगी परफॉर्मेंस रिपोर्ट

बैठक में कंगना रनौत ने सांसद निधि से जारी धनराशि के इस्तेमाल को लेकर अधिकारियों से परफॉर्मेंस रिपोर्ट भी मांगी। उन्होंने लंबित विकास कार्यों की स्थिति की जानकारी लेने के साथ-साथ यह भी स्पष्ट किया कि उपलब्ध धनराशि का समय पर और सही तरीके से इस्तेमाल किया जाना चाहिए।

कंगना रनौत ने विकास कार्यों में तेजी के दिए निर्देश

दिशा कमेटी की बैठक में सांसद ने अधिकारियों को लंबित परियोजनाओं में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विकास योजनाएं केवल कागजों और रिपोर्ट तक सीमित नहीं रहनी चाहिए, बल्कि उनका फायदा जमीन पर जनता तक पहुंचना चाहिए। सांसद निधि से मिलने वाली राशि का प्रभावी इस्तेमाल कर विकास कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने पर जोर दिया गया।

मंडी में विकास को लेकर कंगना का सख्त संदेश

बैठक के दौरान कंगना रनौत का स्पष्ट संदेश रहा कि विकास कार्यों में लापरवाही और सांसद निधि के इस्तेमाल में देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों से पारदर्शी रिपोर्टिंग, बेहतर समन्वय और तेजी से काम करने को कहा। अब सांसद निधि के खर्च और लंबित परियोजनाओं को लेकर मांगी गई रिपोर्ट पर सभी की नजरें रहेंगी।

2