पंजाब में हाई अलर्ट: अमृतसर से AK-47 समेत दो युवक पकड़े गए, पुलिसकर्मी पर हमले की थी साजिश

अमृतसर. अमृतसर देहात पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सीमा पार से संचालित हथियार तस्करी और आतंकवादी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है। इस मामले में पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपितों के पास से ए के सैंतालीस राइफल समेत कई आधुनिक हथियार और जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। अमृतसर देहात के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सोहेल मीर ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपितों को अमृतसर देहात के गांव माहवा से काबू किया। तलाशी के दौरान उनके

Wrriten By :

Editor

Published On :

मार्च 14, 2026

Advertisements
728x90 Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital.jpg

अमृतसर.

अमृतसर देहात पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सीमा पार से संचालित हथियार तस्करी और आतंकवादी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है। इस मामले में पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपितों के पास से ए के सैंतालीस राइफल समेत कई आधुनिक हथियार और जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं।

अमृतसर देहात के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सोहेल मीर ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपितों को अमृतसर देहात के गांव माहवा से काबू किया। तलाशी के दौरान उनके पास से एक ए के सैंतालीस राइफल, दो मैगजीन, 36 जिंदा कारतूस और तीन आधुनिक नौ मिलीमीटर पिस्तौल बरामद की गईं। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि हथियारों का यह जखीरा पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए भारतीय सीमा में भेजा गया था। जांच एजेंसियों के अनुसार पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आई एस आई की मदद से यह साजिश रची गई थी और इसका मकसद पंजाब में अस्थिरता फैलाना था।

हथियार गुरदासपुर भेजे जाने थे
पुलिस अधिकारियों के अनुसार पूछताछ के दौरान यह भी जानकारी सामने आई है कि बरामद किए गए हथियार गुरदासपुर भेजे जाने थे। वहां एक पुलिसकर्मी को निशाना बनाकर हत्या करने की साजिश बनाई गई थी। पुलिस की समय पर कार्रवाई से इस बड़ी वारदात को टाल दिया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सोहेल मीर ने प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि मामले की गहराई से जांच की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि इस मॉड्यूल के पीछे कौन-कौन लोग शामिल हैं और इसके तार किन-किन स्थानों तक जुड़े हुए हैं।

नेटवर्क खंगाल रही पुलिस
उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपितों से पूछताछ जारी है और उनके संपर्कों की भी जांच की जा रही है। पुलिस को आशंका है कि इस नेटवर्क से जुड़े कुछ अन्य लोग भी सक्रिय हो सकते हैं। पुलिस का कहना है कि जल्द ही पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश किया जाएगा। साथ ही सीमा पार से होने वाली हथियार तस्करी को रोकने के लिए सुरक्षा एजेंसियां लगातार सतर्क हैं और इस तरह की गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जा रही है।

Leave a Comment

2