कश्मीर में भारी बर्फबारी, 24 फ्लाइट्स रद्द, रामबन से बरामाूला तक बर्फ की सफेद चादर, टूरिस्टों के लिए आकर्षण

नई दिल्ली  दिल्ली-एनसीआर समेत देश के अधिकांश हिस्सों में शुक्रवार सुबह-सुबह मौसम अचानक करवट बदल दी है। दिल्ली-एनसीआर में जहां सुबह सुबह झमाझम बारिश हुई, वहीं, शिमला-मनाली में में इस साल की पहली बर्फबारी हुई है। इसके अलावा जम्मू कश्मीर के भी कई पर्वतीय हिस्सों में बर्फबारी और मैदानी इलाकों में बारिश का सिलसिला शुरू हो गया है। आइए जानते हैं देशभर के मौसम का हाल दिल्ली-एनसीआर का मौसम शुक्रवार सुबह-सुबह दिल्ली-एनसीआर में अचानक मौसम का मिजाज बदल गया। शुक्रवार सुबह-सुबह कई हिस्सों में झमाझम बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार, यहां आज आसमान में बादल छाए रहेंगे और हल्की-फुल्की

Wrriten By :

Editor

Published On :

जनवरी 23, 2026

Advertisements
728x90 Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital.jpg

नई दिल्ली
 दिल्ली-एनसीआर समेत देश के अधिकांश हिस्सों में शुक्रवार सुबह-सुबह मौसम अचानक करवट बदल दी है। दिल्ली-एनसीआर में जहां सुबह सुबह झमाझम बारिश हुई, वहीं, शिमला-मनाली में में इस साल की पहली बर्फबारी हुई है। इसके अलावा जम्मू कश्मीर के भी कई पर्वतीय हिस्सों में बर्फबारी और मैदानी इलाकों में बारिश का सिलसिला शुरू हो गया है। आइए जानते हैं देशभर के मौसम का हाल

दिल्ली-एनसीआर का मौसम

शुक्रवार सुबह-सुबह दिल्ली-एनसीआर में अचानक मौसम का मिजाज बदल गया। शुक्रवार सुबह-सुबह कई हिस्सों में झमाझम बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार, यहां आज आसमान में बादल छाए रहेंगे और हल्की-फुल्की बारिश हो सकती है। दोपहर या शाम के समय हल्की से मध्यम बारिश का एक और दौर आने की संभावना है। बारिश और तेज हवाओं के कारण दिल्ली-एनसीआर के तापमान में गिरावट आने की संभावना है।

जम्मू-कश्मीर के मौसम का हाल

कश्मीर घाटी में शुक्रवार को हुई ताजा बर्फबारी ने पूरे इलाके को सफेद चादर में ढक दिया। बर्फबारी का असर हवाई और सड़क यातायात पर देखने को मिल रहा है। बारिश और बर्फबारी के कारण हीं घाटी की प्रमुख सड़कों पर भी हालात बिगड़ गए। फिलहाल जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे को नवयुग टनल के पास एहतियातन बंद कर दिया गया है। वहीं, मुगल रोड और सिंथन रोड भी कई जगहों पर बर्फ जमने के कारण बंद हैं। ट्रैफिक पुलिस ने फिसलन और सुरक्षा कारणों से ट्रैफिक को सुरक्षित स्थानों पर रोक दिया गया है।

कश्मीर घाटी के प्रसिद्ध स्की रिसॉर्ट गुलमर्ग और कुछ अन्य क्षेत्रों में भी ताजा बर्फबारी हुई, वहीं श्रीनगर और अन्य मैदानी इलाकों में तेज हवाएं चलीं। अधिकारियों ने बताया कि जम्मू और कश्मीर में एक शक्तिशाली पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के चलते गुरुवार देर शाम उत्तरी कश्मीर के बारामूला जिले के गुलमर्ग में ताजा हिमपात शुरू हो गया।

वैष्णोदेवी में बर्फबारी

भारी बारिश और बर्फबारी के कारण शुक्रवार को जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे (NH-44) बंद कर दिया गया, साथ ही उधमपुर के जखानी चौक पर भी आवाजाही रोक दी गई। बर्फबारी से हवाई यात्रा भी बाधित हुई, श्रीनगर एयरपोर्ट और इंडिगो एयरलाइंस ने कई उड़ानों को अस्थायी रूप से निलंबित और रद करने की घोषणा की। श्रीनगर में बर्फबारी के कारण, फ्लाइट ऑपरेशन, टेक-ऑफ और लैंडिंग दोनों को अस्थायी रूप से रोक दिया गया है।

श्रीनगर एयरपोर्ट के ऑफिशियल हैंडल ने X पर एक पोस्ट में शेयर किया, "कृपया ध्यान दें कि दिल्ली एयरपोर्ट पर NOTAM लागू होने और श्रीनगर में जारी बर्फबारी की वजह से आज श्रीनगर एयरपोर्ट से आने-जाने वाली कुछ फ्लाइट्स कैंसिल हैं। पैसेंजर्स को सलाह दी जाती है कि वे अपनी यात्रा प्लान करने से पहले अपनी-अपनी एयरलाइंस से फ्लाइट का लेटेस्ट स्टेटस चेक कर लें। हुई परेशानी के लिए हमें खेद है।"

अधिकारियों ने बताया कि लगातार बारिश और रामसू तक बर्फ जमा होने के कारण, फिसलन भरी सड़कों को देखते हुए एहतियात के तौर पर NH-44 पर सभी तरह के ट्रैफिक को सुरक्षित जगहों पर रोक दिया गया है।

Leave a Comment

2