पंजाब में भारी बारिश ने मचाई तबाही, चंडीगढ़ में छत गिरी, 3 बच्चे दबे, लुधियाना-मानसा में जलभराव

अमृतसर वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव होने के बाद बीती रात से ही पंजाब व आसपास के राज्यों में लगातार बारिश का दौर जारी है। रातभर हुई बारिश के बाद राज्य के कई जिले जलमग्न हो गए। वहीं, मौसम विभाग ने बारिश को लेकर राज्य में ओरेंज अलर्ट जारी कर रखा है। बारिश के बाद अब आने वाले कुछ दिन धुंध का येलो अलर्ट रहेगा।  इसी बीच पंजाब के लोग बसंत पंचमी पर पतंग उड़ाने से महरूम हो गए हैं। कुछ इलाकों में बारिश थमने के बाद लोग छतों पर पतंग उड़ाने लगे हैं। जबकि कई जिलों में लोग बारिश के थमने

Wrriten By :

Editor

Published On :

जनवरी 23, 2026

Advertisements
728x90 Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital.jpg

अमृतसर
वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव होने के बाद बीती रात से ही पंजाब व आसपास के राज्यों में लगातार बारिश का दौर जारी है। रातभर हुई बारिश के बाद राज्य के कई जिले जलमग्न हो गए। वहीं, मौसम विभाग ने बारिश को लेकर राज्य में ओरेंज अलर्ट जारी कर रखा है। बारिश के बाद अब आने वाले कुछ दिन धुंध का येलो अलर्ट रहेगा। 

इसी बीच पंजाब के लोग बसंत पंचमी पर पतंग उड़ाने से महरूम हो गए हैं। कुछ इलाकों में बारिश थमने के बाद लोग छतों पर पतंग उड़ाने लगे हैं। जबकि कई जिलों में लोग बारिश के थमने व सूरज के निकलने का इंतजार कर रहे हैं। मौसम विज्ञान केंद्र की तरफ से जारी आंकड़ों के अनुसार सुबह 8.30 बजे तक राज्य के अधिकतर जिलों में 48mm तक बारिश रिकॉर्ड की गई है। 

चंडीगढ़ में बारिश के बीच मनीमाजरा में एक मकान की छत गिर गई। जिससे घर में मौजूद 3 बच्चे दब गए। तीनों को तुरंत मलबे से निकालकर अस्पताल ले जाया गया। जहां 2 बच्चों की हालत स्थिर बनी हुई है
प्राथमिक जांच में सामने आया है कि मकान काफी पुराना था। बारिश की वजह से उसकी हालत और कमजोर हो गई और छत गिर गई। चंडीगढ़ में सेक्टर 32 स्थित सरकारी अस्पताल की छत की फॉल सीलिंग अचानक गिर गई। यह 6 महीने पहले ही बनाई गई थी। हालांकि किसी तरह के जानी नुकसान से बचाव रहा।

चंडीगढ़ के सेक्टर 32 में चलती स्कूटी पर पेड़ गिर गया। जिससे स्कूटी पूरी तरह से दब गई और युवक भी जख्मी हो गया। पार्षद प्रेमलता ने बताया कि युवक ने हेलमेट पहना हुआ था, इस वजह से उसकी जान बच गई। पार्षद ने कहा कि उन्होंने निगम अफसरों को इसकी टहनी हटाने को कहा था लेकिन नियमों की दुहाई देकर उन्होंने कार्रवाई नहीं की।

इसके अलावा चंडीगढ़ में बारिश के बीच तेज हवाओं से कई जगह पेड़ों की टहनियां गिर गईं। चंडीगढ़ की सड़कों पर भी जबरदस्त जलभराव हुआ। वहीं मौसम बदलने की वजह से इंडिगो की फ्लाइट्स प्रभावित हुई हैं। कंपनी ने बताया कि जम्मू, श्रीनगर, लेह, धर्मशाला और चंडीगढ़ में खराब मौसम के चलते फ्लाइटों का शेड्यूल प्रभावित हुआ है। हम मौसम पर लगातार नजर रखे हुए हैं।

जालंधर और फाजिल्का के अबोहर में बारिश के बीच ओले गिरे। लुधियाना और मानसा की सड़कों पर जलभराव हो गया। मौसम विभाग ने 2 बजे तक प्रदेश में तूफान और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया है। खासकर, पटियाला और मोहाली में एहतियात बरतने के लिए कहा गया है। मौसम विभाग के अनुसार आज पूरा दिन मौसम खराब रहेगा। अगले 2 दिन बारिश से राहत मिलने के आसार नहीं हैं।

पंजाब के गुरदासपुर में सुबह तक 48.7 mm बारिश दर्ज की गई। इसके अलावा अमृतसर में 25.2, लुधियाना में 21.4, पटियाला में 14.8, पठानकोट में 34.2, बठिंडा में 7, फरीदकोट में 6.4 और संगरूर में 20 एमएम बारिश दर्ज की गई है।  

वहीं, रातभर बादल रहने के कारण हीट लॉक की स्थिति बनी, जिसके चलते तापमान में बढ़ौतरी दर्ज की गई है। राज्य के तापमान में बीते 24 घंटों के मुकाबले 6.7 डिग्री का उछाल आया है। जिसके बाद राज्य का औसत न्यूनतम तापमान सामान्य से 6.4 डिग्री अधिक बना हुआ है। 

बसंत पंचमी पर पतंग उड़ाने से लोग हुए महरू

बसंत पंचमी को लेकर फतेहगढ़ साहिब के युवाओं में कई दिनों से खासा उत्साह था। युवाओं ने पहले से ही पतंगें खरीदकर रख ली थीं और तय किया था कि बसंत पंचमी के दिन छतों पर चढ़कर डीजे की धुनों के बीच पतंगबाजी का आनंद लिया जाएगा। लेकिन शुक्रवार सुबह से शुरू हुई लगातार बारिश ने उनके सारे अरमानों पर पानी फेर दिया।

बारिश के कारण न केवल मौसम ठंडा हो गया, बल्कि युवाओं का उत्साह भी फीका पड़ गया। जिन हजारों पतंगों को आसमान में लहराने की तैयारी थी, वे अब घरों में ही बंद रह गईं। पतंग उड़ाने के शौकीन युवाओं ने निराशा जताते हुए कहा कि वे बसंत पंचमी का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे, लेकिन मौसम ने साथ नहीं दिया।

युवाओं का कहना है कि अब उनके पास भगवान से प्रार्थना करने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा है। वे उम्मीद कर रहे हैं कि बारिश जल्द रुके, ताकि वे अपने पसंदीदा त्योहार पर पतंग उड़ाने का सपना पूरा कर सकें।

 

Leave a Comment

2