कपिल शर्मा शो में समय रैना और सुनील पाल के बीच तीखी नोकझोंक, जानिए पूरा मामला

पिछले वीकेंड नेटफ्लिक्स पर कपिल शर्मा अपने शो 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' का लाफ्टर डे स्पेशल एपिसोड लेकर आए. इसमें गेस्ट के तौर पर उन्होंने स्टैंडअप कॉमेडियन समय रैना और यूट्यूबर रणवीर इलाहाबादिया को बुलाया. कपिल ने समय को शो पर तगड़ा सरप्राइज तब दिया जब उन्होंने सुनील पाल को स्टेज पर बुलाया. सुनील पाल और समय रैना पुराने कॉम्पिटिटर हैं. समय ने कई बार कॉमेडियन को अपने शो पर रोस्ट किया है. वहीं सुनील भी समय को लेकर विवादित बयान देते रहते हैं. उन्होंने एक बार स्टैंडअप कॉमेडियन को आतंकवादी तक कह डाला था, जिसके बाद बात काफी

Wrriten By :

Editor

Published On :

मई 8, 2026

Advertisements
728x90 Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital.jpg

पिछले वीकेंड नेटफ्लिक्स पर कपिल शर्मा अपने शो 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' का लाफ्टर डे स्पेशल एपिसोड लेकर आए. इसमें गेस्ट के तौर पर उन्होंने स्टैंडअप कॉमेडियन समय रैना और यूट्यूबर रणवीर इलाहाबादिया को बुलाया. कपिल ने समय को शो पर तगड़ा सरप्राइज तब दिया जब उन्होंने सुनील पाल को स्टेज पर बुलाया.

सुनील पाल और समय रैना पुराने कॉम्पिटिटर हैं. समय ने कई बार कॉमेडियन को अपने शो पर रोस्ट किया है. वहीं सुनील भी समय को लेकर विवादित बयान देते रहते हैं. उन्होंने एक बार स्टैंडअप कॉमेडियन को आतंकवादी तक कह डाला था, जिसके बाद बात काफी आगे बढ़ चुकी थी. ऐसे में शो पर दोनों के रीयूनियन ने काफी सुर्खियां बटोरी थीं.

कपिल के शो पर सुनील पाल क्यों गए?
समय और सुनील पाल जैसे ही आपस में मिले, दोनों ने एक-दूसरे के खिलाफ शब्दों की जंग शुरू कर दी. एक वक्त के बाद सुनील पाल, कपिल शर्मा और समय रैना दोनों से रोस्ट होने लगे. यहां तक कि कॉमेडियन जो भी जोक मारते, उसपर समय उन्हें घेर लेते थे. इस एपिसोड को देखकर कई सारी बातें होने लगी थीं. लोगों का कहना था कि सुनील पाल को कपिल ने अपने शो पर बेइज्जत होने के लिए बुलाया. अब कॉमेडियन क्यों उस शो पर गए थे, इसकी वजह उन्होंने खुद बताई है.

स्विच को दिए इंटरव्यू में सुनील पाल ने कहा- मुझे ये कहा गया था कि शो पर समय रैना और रणवीर इलाहाबादिया होंगे, आप भी होंगे मगर आपको परफॉर्म करना है. मुझे स्टैंडअप करने के लिए बुलाया गया था, तो मैं उसी हिसाब से तैयारी करके गया था. लेकिन इत्तेफाक से वहां स्टैंडअप नहीं हुआ. वहां यही सब हुआ, जो आपने देखा.

जब सुनील पाल से पूछा गया कि क्या उनके साथ शो पर धोखा हुआ? तो उन्होंने बताया, 'नहीं मैं इसे धोखा नहीं कहूंगा, इतनी बड़ी बात नहीं कहना चाहूंगा. लेकिन हां जो मैं सोचकर गया था, वहां वो नहीं हुआ.' सुनील पाल आगे कहते हैं कि उन्हें जो रोस्ट किया गया, वो शो का हिस्सा था. अगर वो चाहते, तो वो सामने वाले को भी रोस्ट कर सकते थे. उन्हें इस बात का बिल्कुल भी बुरा नहीं लगा है.

Leave a Comment

2