Health Tips: आज के समय में हेल्दी और फिट रहना सबसे बड़ा सवाल है, ऐसे में लोगों के लिए इस बारे में जागरुक रहना बेहद जरूरी है। शाकाहारी लोगों के लिए प्रोटीन के मुख्य श्रोतों में पनीर और टोफू का नाम सबसे पहले आता है। लेकिन अक्सर यह सवाल उठता है कि वजन घटाने या फिटनेस के लिहाज से इन दोनों में से कौन बेहतर है। भारत में प्रोटीन की कमी एक गंभीर समस्या बनती जा रही है।
Health Tips: किन लोगों को दूध से बनानी चाहिए दूरी? जानें नुकसान
टोफू और पनीर क्या होते हैं?

आपको बता दें कि, Tofu को बीन कर्ड भी कहा जाता है और यह पूर्वी एशिया के भोजन का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है। इसे सोया दूध को जमाकर और दबाकर तैयार किया जाता है। यह पूरी तरह प्लांट-बेस्ड होता है, इसलिए यह वीगन और शाकाहारी लोगों के लिए प्रोटीन का बेहतरीन स्रोत माना जाता है। इसमें फैट कम होता है और कोलेस्ट्रॉल भी नहीं होता, इसलिए इसे हेल्दी मीट विकल्प के रूप में भी देखा जाता है। वहीं Paneer भारतीय रसोई का एक लोकप्रिय डेयरी प्रोडक्ट है। इसे दूध को गर्म करके उसमें नींबू का रस या सिरका डालकर फाड़ा जाता है।
पोषण के लिहाज से क्या है अंतर?
बताते चलें कि, अगर पोषण की बात करें तो पनीर और टोफू दोनों में ही प्रोटीन मौजूद होता है, लेकिन उनकी मात्रा और कैलोरी में अंतर होता है। लगभग 100 ग्राम Tofu में करीब 76 कैलोरी, लगभग 8 ग्राम प्रोटीन और करीब 4.8 ग्राम फैट होता है। वहीं 100 ग्राम Paneer में लगभग 265 कैलोरी, करीब 18 ग्राम प्रोटीन और करीब 20 ग्राम फैट पाया जाता है।
Health Tips: गर्मी में बेल का शरबत क्यों है फायदेमंद? जानिए इसके बड़े लाभ
वजन घटाने के लिए कौन बेहतर?

अगर आपका लक्ष्य वजन कम करना है, तो अधिकतर मामलों में Tofu बेहतर विकल्प माना जाता है। इसमें कैलोरी और फैट दोनों कम होते हैं, जिससे इसे कम कैलोरी वाली डाइट में आसानी से शामिल किया जा सकता है। टोफू खाने से पेट लंबे समय तक भरा हुआ महसूस होता है, जिससे बार-बार भूख नहीं लगती और ओवरईटिंग की संभावना भी कम हो जाती है।
फिटनेस गोल के अनुसार चुनें सही विकल्प
पनीर और टोफू दोनों ही अपने-अपने तरीके से पौष्टिक और फायदेमंद हैं। अगर आप लो-कैलोरी और लो-फैट डाइट लेना चाहते हैं, तो टोफू बेहतर विकल्प हो सकता है। वहीं अगर आपको ज्यादा प्रोटीन चाहिए और कैलोरी की चिंता कम है, तो पनीर भी अच्छा विकल्प साबित हो सकता है। आखिरकार सही चुनाव आपके फिटनेस लक्ष्य, डाइट प्लान और लाइफस्टाइल पर निर्भर करता है। संतुलित मात्रा में दोनों को डाइट में शामिल करना भी स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद हो सकता है।
Health Tips: गर्भावस्था के दौरान कैलोरी का सही सेवन जरूरी, हेल्थ एक्सपर्ट्स ने दी चेतावनी
Disclaimer: यह लेख केवल सामान्य जानकारी और शैक्षिक उद्देश्यों के लिए तैयार किया गया है। इसमें दी गई जानकारी स्वास्थ्य, फिटनेस या डाइट संबंधी सलाह का विकल्प नहीं है। किसी भी नए डाइट प्लान, वजन घटाने के उपाय या सप्लिमेंट को अपनाने से पहले कृपया योग्य पोषण विशेषज्ञ या चिकित्सक से परामर्श लें। व्यक्तिगत स्वास्थ्य परिस्थितियों के आधार पर परिणाम अलग हो सकते हैं।










