Health Tips: रोजाना खाएं विटामिन C से भरपूर ये 3 चीजें, शरीर को मिलेंगे कई फायदे

क्या आप भी विटामिन C के लिए सिर्फ नींबू और संतरे पर निर्भर रहते हैं? कुछ अन्य खाद्य पदार्थों में भी इसकी भरपूर मात्रा मिल सकती है। आंवला, सी बकथॉर्न और संतरा शरीर को जरूरी पोषण देने में मदद करते हैं। जानिए इन तीनों को डाइट में शामिल करने के फायदे।

रोजाना खाएं विटामिन C से भरपूर ये 3 चीजें

Wrriten By :

Neha Mishra

Published On :

अक्टूबर 17, 2026

Advertisements
728x90-Kanya-Sumangla-Mission-Shakti-Digital

Health Tips: विटामिन C शरीरको स्वास्थ रखने, इम्यून सिस्टम को सामान्य रूप से काम करने में मदद करने और त्वचा की सेहत बनाए रखने के लिए जरूरी पोषक तत्व है। अक्सर लोग विटामिन C की कमी पूरी करने के लिए नींबू या संतरे का सेवन करते हैं, लेकिन कुछ अन्य खाद्य पदार्थों में भी इसकी अच्छी मात्रा पाई जाती है। डॉक्टर बिमल छाजेर ने अपने एक वीडियो में विटामिन C से भरपूर खाद्य पदार्थों को डाइट में शामिल करने की सलाह दी है। आइए जानते हैं ऐसे तीन फूड्स के बारे में, जो शरीर को यह जरूरी पोषक तत्व देने में मदद कर सकते हैं।

सी बकथॉर्न: विटामिन C का अच्छा स्रोत

सी बकथॉर्न: विटामिन C का अच्छा स्रोत
सी बकथॉर्न: विटामिन C का अच्छा स्रोत

बताते चलें कि, सी बकथॉर्न नारंगी रंग का छोटा फल है, जिसमें विटामिन C के साथ कई अन्य पोषक तत्व भी पाए जाते हैं। उपलब्ध जानकारी के मुताबिक, 100 ग्राम सी बकथॉर्न में लगभग 200 से 900 मिलीग्राम तक विटामिन C हो सकता है। इसकी मात्रा फल की किस्म और गुणवत्ता के आधार पर अलग-अलग हो सकती है। इस फल में विटामिन E, कैरोटीनॉयड और फ्लेवोनॉयड जैसे यौगिक भी पाए जाते हैं। ये शरीर को एंटीऑक्सीडेंट पोषण प्रदान करते हैं। सी बकथॉर्न का सेवन जूस के रूप में किया जा सकता है। हालांकि, इसे अपनी डाइट में शामिल करते समय उत्पाद की गुणवत्ता और उसमें मिलाई गई चीनी का भी ध्यान रखना चाहिए।

आंवला: कम मात्रा में भी मिल सकता है भरपूर पोषण

आंवला: कम मात्रा में भी मिल सकता है भरपूर पोषण
आंवला: कम मात्रा में भी मिल सकता है भरपूर पोषण

विटामिन C से भरपूर भारतीय फलों की बात करें तो आंवला एक प्रमुख विकल्प है। इसमें विटामिन C के अलावा पॉलीफेनॉल जैसे उपयोगी पौधों से मिलने वाले यौगिक भी पाए जाते हैं। बताई गई जानकारी के अनुसार, 100 ग्राम ताजे आंवले में लगभग 470 से 600 मिलीग्राम विटामिन C हो सकता है। हालांकि, इसकी वास्तविक मात्रा फल की किस्म, ताजगी और भंडारण के तरीके पर निर्भर करती है।

आंवले को सीधे खाने के अलावा जूस के रूप में भी लिया जा सकता है। इसमें मौजूद विटामिन C शरीर में कोलेजन के निर्माण, घाव भरने और आयरन के अवशोषण में मदद करता है। इसे संतुलित आहार का हिस्सा बनाना फायदेमंद हो सकता है।

संतरा: आसानी से उपलब्ध विटामिन C वाला फल

संतरा: आसानी से उपलब्ध विटामिन C वाला फल
संतरा: आसानी से उपलब्ध विटामिन C वाला फल

संतरा भी विटामिन C प्राप्त करने का एक लोकप्रिय और आसानी से उपलब्ध विकल्प है। 100 ग्राम संतरे में लगभग 50 मिलीग्राम विटामिन C पाया जाता है। इसकी मात्रा आंवले और सी बकथॉर्न की तुलना में कम हो सकती है, लेकिन इसे रोजमर्रा की डाइट में शामिल करना आसान है। संतरे में पानी, फाइबर और अन्य पोषक तत्व भी मौजूद होते हैं। साबुत संतरा खाने से फाइबर मिलता है, इसलिए जूस के बजाय पूरा फल खाना बेहतर विकल्प हो सकता है। इसे नाश्ते या दिन के किसी अन्य समय खाया जा सकता है।

रोजाना कितने विटामिन C की जरूरत होती है?

विटामिन C की दैनिक जरूरत उम्र, लिंग और स्वास्थ्य संबंधी परिस्थितियों के अनुसार अलग-अलग हो सकती है। सामान्य वयस्कों के लिए रोजाना लगभग 75 से 90 मिलीग्राम विटामिन C की जरूरत होती है। धूम्रपान करने वालों को इसकी अधिक मात्रा की आवश्यकता हो सकती है। आंवला, संतरा और अन्य विटामिन C युक्त खाद्य पदार्थों को संतुलित मात्रा में खाने से शरीर की जरूरत पूरी करने में मदद मिल सकती है। हालांकि, रोजाना दो संतरे और एक आंवला खाना हर व्यक्ति के लिए जरूरी नहीं है। विटामिन C की मात्रा फलों के आकार और गुणवत्ता के अनुसार बदलती है।

Health Tips: सुबह खाली पेट गुनगुना नींबू पानी पीने के फायदे और सही तरीका जानें