Health Tips: सोते समय हाथों में क्यों होती है झनझनाहट? जानिए इसके पीछे की वजह

सोते समय हाथों में झनझनाहट अक्सर गलत पोजिशन से होती है, लेकिन इसे मामूली नहीं मानना चाहिए। कलाई की नस पर दबाव, कार्पल टनल सिंड्रोम या स्वास्थ्य समस्याएं कारण बन सकती हैं। जानिए किन संकेतों को पहचानें और कब डॉक्टर से सलाह लेना जरूरी है, ताकि समस्या नजरअंदाज न हो।

सोते समय हाथों में क्यों होती है झनझनाहट?

Wrriten By :

Neha Mishra

Published On :

अक्टूबर 14, 2026

Advertisements
728x90-Kanya-Sumangla-Mission-Shakti-Digital

Health Tips: क्या रात में सोते समय अचानक आपका हाथ सुन्न पड़ जाता है? क्या उंगलियों में झनझनाहट होने के कारण आपकी नींद खुल जाती है? कई बार लोग इसे सोने के गलत तरीके का नतीजा मानकर नजरअंदाज कर देते हैं। हालांकि, कभी-कभार हाथ सुन्न होना सामान्य हो सकता है, लेकिन अगर यह समस्या बार-बार हो रही है, तो इसके पीछे नसों पर दबाव या किसी स्वास्थ्य समस्या की भूमिका हो सकती है।

Health Tips: सुबह खाली पेट गुनगुना नींबू पानी पीने के फायदे और सही तरीका जानें

गलत पोजीशन में सोने से दब सकती हैं नसें

हाथ सुन्न होने की सबसे आम वजहों में गलत तरीके से सोना शामिल है। अगर कोई व्यक्ति हाथ के नीचे सिर रखकर सोता है या लंबे समय तक हाथ को शरीर के नीचे दबाए रखता है, तो नसों पर दबाव पड़ सकता है। इससे हाथ में रक्त प्रवाह और नसों के सामान्य कामकाज पर असर पड़ सकता है। परिणामस्वरूप हाथ में सुन्नपन या झनझनाहट महसूस हो सकती है। आमतौर पर सोने की स्थिति बदलने और हाथ को आराम देने से राहत मिल जाती है।

कार्पल टनल सिंड्रोम के कारण भी हो सकती है परेशानी

कार्पल टनल सिंड्रोम के कारण भी हो सकती है परेशानी
कार्पल टनल सिंड्रोम के कारण भी हो सकती है परेशानी

कलाई में मौजूद नस पर दबाव पड़ने से कार्पल टनल सिंड्रोम की समस्या हो सकती है। इसमें खासतौर पर अंगूठे, तर्जनी और बीच वाली उंगली में सुन्नपन, दर्द या झनझनाहट महसूस होती है। कई लोगों में रात के समय इसके लक्षण ज्यादा बढ़ जाते हैं, जिससे नींद भी टूट सकती है। अगर लगातार ऐसा हो रहा है, तो डॉक्टर से परामर्श लेना जरूरी है।

गर्दन और कोहनी की नसों पर दबाव भी है वजह

गर्दन की हड्डियों या डिस्क में समस्या होने पर वहां से निकलने वाली नसों पर दबाव पड़ सकता है। इसका असर हाथों तक पहुंच सकता है और दर्द, झनझनाहट या कमजोरी महसूस हो सकती है। यदि हाथ सुन्न होने के साथ गर्दन में दर्द भी रहता है, तो चिकित्सकीय जांच करानी चाहिए।

इसी तरह, सोते समय कोहनी को बहुत ज्यादा मोड़कर रखने या उस पर शरीर का वजन पड़ने से भी नस दब सकती है। ऐसी स्थिति में छोटी उंगली और उसके पास वाली उंगली में सुन्नपन महसूस हो सकता है।

विटामिन बी12 की कमी और डायबिटीज को न करें नजरअंदाज

शरीर में विटामिन बी12 की कमी और डायबिटीज भी नसों को प्रभावित कर सकती हैं। इन स्थितियों में हाथों और पैरों में झनझनाहट, जलन या सुन्नपन जैसे लक्षण दिखाई दे सकते हैं। यदि हाथ बार-बार सुन्न होता है, परेशानी लंबे समय तक बनी रहती है या कमजोरी महसूस होती है, तो डॉक्टर की सलाह से जांच करानी चाहिए।

इन लक्षणों के साथ सुन्नपन हो तो तुरंत लें मदद

इन लक्षणों के साथ सुन्नपन हो तो तुरंत लें मदद
इन लक्षणों के साथ सुन्नपन हो तो तुरंत लें मदद

अगर अचानक हाथ सुन्न होने के साथ चेहरे का एक हिस्सा झुकने लगे, बोलने में परेशानी हो या शरीर के एक तरफ कमजोरी महसूस हो, तो यह स्ट्रोक का संकेत हो सकता है। ऐसी स्थिति में तुरंत आपातकालीन चिकित्सा सहायता लें। हाथ सुन्न होने की वजह हमेशा गंभीर नहीं होती, लेकिन बार-बार होने वाले लक्षणों को नजरअंदाज करना ठीक नहीं है। सही कारण का पता लगाने के लिए चिकित्सकीय सलाह लेना सबसे बेहतर कदम है।

Health Tips: रात में नींद न आए तो क्या करें? एक क्लिक में पढ़ें