Health Tips: कम उम्र में LDL कंट्रोल करना क्यों है जरूरी, जानें डिटेल्स

नई गाइडलाइन के मुताबिक अब युवा वर्ग को 30 साल से पहले ही LDL नियंत्रित करना जरूरी है। 11 प्रमुख मेडिकल संस्थानों ने चेतावनी दी है कि समय पर ध्यान न देने से हार्ट अटैक और स्ट्रोक का खतरा बढ़ जाता है, और जीवनभर हार्ट हेल्थ जोखिम में पड़ता है।

Wrriten By :

Neha Mishra

Published On :

मार्च 17, 2026

Health Tips: आज के समय में युवा वर्ग में हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या तेजी से बढ़ रही है। दिल की बीमारियों और हार्ट अटैक के बढ़ते जोखिम को देखते हुए इस बात की चेतावनी है कि कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करने की शुरुआत कम उम्र से करनी चाहिए। अमेरिकन हार्ट एसोसिएशन, अमेरिकन कॉलेज ऑफ कार्डियोलॉजी और 11 अन्य प्रमुख मेडिकल संस्थानों ने नई गाइडलाइन जारी की है, जिसका उद्देश्य हृदय संबंधी मौतों को कम करना है।

Health Tips: वेट लॉस डाइट में पनीर या टोफू? जानिए किसमें ज्यादा प्रोटीन और कम फैट

नई गाइडलाइन क्या कहती है?

आपको बता दें कि, नई गाइडलाइन के अनुसार, कोलेस्टॉल की जांच बचपन से ही शुरू हो जानी चाहिए। लगभग 10 साल की उम्र में पहली बार LDL यानी खराब कोलेस्ट्रॉल की जांच करने की सलाह दी गई है। यह उन्हें पहचानने में मदद करता है जिनमें जेनेटिक कारणों से कोलेस्ट्रॉल बहुत अधिक होता है। ऐसे मामलों में तुरंत इलाज शुरू करना जरूरी है। इसके बाद 18-20 साल की उम्र में पुनः जांच की जानी चाहिए और इसके बाद हर पांच साल में नियमित स्क्रीनिंग की सिफारिश है। जिन लोगों में डायबिटीज या हाई LDL जैसी समस्याएं हैं, उन्हें और अधिक बार जांच कराने की जरूरत होती है।

बैड कोलेस्ट्रॉल (LDL) का सही स्तर

बैड कोलेस्ट्रॉल (LDL) का सही स्तर
बैड कोलेस्ट्रॉल (LDL) का सही स्तर
  • सामान्य लोगों के लिए LDL 100 mg/dL से कम रखने की कोशिश करनी चाहिए।
  • जिनमें अगले 10 साल में हार्ट अटैक या स्ट्रोक का खतरा अधिक है, उनके लिए यह स्तर 70 mg/dL से कम होना चाहिए।
  • जिन लोगों को पहले से हार्ट अटैक या स्ट्रोक हो चुका है, उनके लिए LDL स्तर 55 mg/dL से भी कम रखना जरूरी है।

विशेषज्ञों का मानना है कि जितना लंबे समय तक शरीर में LDL उच्च रहता है, उतना ही हृदय रोग का खतरा बढ़ता है। इसलिए कम LDL और लंबे समय तक इसे नियंत्रित रखना सुरक्षित रहता है।

Health Tips: किन लोगों को दूध से बनानी चाहिए दूरी? जानें नुकसान

हाई कोलेस्ट्रॉल को कैसे कम करें?

  1. लाइफस्टाइल सुधार: संतुलित आहार लें और नियमित व्यायाम करें।
  2. दवाइयां: आवश्यकता पड़ने पर स्टैटिन जैसी दवाइयां और आधुनिक चिकित्सा विकल्प उपयोग में लाए जा सकते हैं।
  3. सप्लीमेंट्स पर भरोसा न करें: अधिकांश सप्लीमेंट्स का कोलेस्ट्रॉल पर असर प्रमाणित नहीं है।
  4. विशेष जांचें: सिर्फ LDL ही नहीं, Lp(a) नामक प्रोटीन की जांच भी जरूरी है। यह प्रोटीन दिल की बीमारी का जोखिम बढ़ा सकता है।

Health Tips: गर्मी में बेल का शरबत क्यों है फायदेमंद? जानिए इसके बड़े लाभ

Disclaimer: यह लेख केवल सामान्य जानकारी और शैक्षिक उद्देश्य के लिए तैयार किया गया है। इसमें साझा की गई स्वास्थ्य संबंधी जानकारी किसी भी तरह से व्यक्तिगत चिकित्सा परामर्श, निदान या उपचार का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य समस्या, बीमारी या दवा लेने से पहले डॉक्टर से सलाह लें।