Health Tips: हेल्दी ड्रिंक या छिपा खतरा? जानिए किसे नहीं पीना चाहिए नारियल पानी

नारियल पानी को हेल्दी ड्रिंक माना जाता है, लेकिन क्या यह हर किसी के लिए सुरक्षित है? कुछ लोगों के लिए यह फायदे की जगह नुकसान भी पहुंचा सकता है। किडनी, डायबिटीज और लो ब्लड प्रेशर के मरीजों को इसे पीने से पहले सावधानी बरतनी चाहिए और सही जानकारी जरूरी है।

Wrriten By :

Neha Mishra

Published On :

मार्च 29, 2026

Health Tips: नारियल पानी को सेहत के लिए बेहद लाभकारी माना जाता है। इसमें मौजूद विटामिन, मिनरल्स और इलेक्ट्रोलाइट्स शरीर को हाइड्रेट रखने के साथ-साथ कई स्वास्थ्य लाभ भी देते हैं। खासकर गर्मियों में इसे प्राकृतिक एनर्जी ड्रिंक के रूप में खूब पसंद किया जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि हर व्यक्ति के लिए नारियल पानी फायदेमंद नहीं होता? कुछ लोगों के लिए इसका सेवन नुकसानदायक भी साबित हो सकता है। ऐसे में यह जानना जरूरी है कि किन लोगों को नारियल पानी से दूरी बनाकर रखनी चाहिए।

किडनी और शुगर के मरीज भूलकर भी न पिएं नारियल पानी वरना झेलने पड़ेंगे गंभीर नुकसान

किडनी के मरीजों को बरतनी चाहिए सावधानी

जिन लोगों को किडनी से जुड़ी समस्या है, उन्हें नारियल पानी पीने से पहले सतर्क रहना चाहिए। दरअसल, नारियल पानी में पोटैशियम की मात्रा काफी अधिक होती है। जब किडनी ठीक से काम नहीं करती, तो वह शरीर में अतिरिक्त पोटैशियम को फिल्टर नहीं कर पाती। इससे शरीर में पोटैशियम का स्तर बढ़ सकता है, जो सेहत के लिए खतरनाक हो सकता है। इसलिए किडनी के मरीजों को डॉक्टर की सलाह के बिना नारियल पानी का सेवन नहीं करना चाहिए।

डायबिटीज के मरीजों के लिए जरूरी चेतावनी

डायबिटीज के मरीजों के लिए जरूरी चेतावनी
डायबिटीज के मरीजों के लिए जरूरी चेतावनी

डायबिटीज से पीड़ित लोगों को भी नारियल पानी सीमित मात्रा में ही लेना चाहिए। भले ही यह नेचुरल ड्रिंक है, लेकिन इसमें मौजूद प्राकृतिक शुगर ब्लड शुगर लेवल को बढ़ा सकती है। अगर किसी व्यक्ति का शुगर लेवल पहले से ही हाई रहता है, तो ज्यादा मात्रा में नारियल पानी पीना समस्या को और बढ़ा सकता है। इसलिए डायबिटीज के मरीजों को अपने डॉक्टर से सलाह लेकर ही इसका सेवन करना चाहिए।

Health Tips: कौन सा अखरोट है बेस्ट? कश्मीरी या कैलिफोर्नियाई, यहां जानें सच

लो ब्लड प्रेशर वालों के लिए जोखिम

जिन लोगों का ब्लड प्रेशर पहले से ही कम रहता है, उन्हें नारियल पानी पीने से बचना चाहिए। नारियल पानी में ऐसे तत्व होते हैं जो ब्लड प्रेशर को कम करने में मदद करते हैं। लेकिन अगर किसी का बीपी पहले से ही लो है, तो इसका सेवन स्थिति को और खराब कर सकता है, जिससे चक्कर आना या कमजोरी महसूस हो सकती है।

सर्दी-जुकाम या वायरल में न करें सेवन

सर्दी-जुकाम या वायरल में न करें सेवन
सर्दी-जुकाम या वायरल में न करें सेवन

नारियल पानी की तासीर ठंडी होती है, इसलिए इसे गर्मियों में पीना फायदेमंद माना जाता है। लेकिन अगर आपको सर्दी, खांसी, जुकाम या वायरल संक्रमण है, तो इसका सेवन करने से बचना चाहिए। ठंडी तासीर के कारण यह आपकी समस्या को और बढ़ा सकता है और रिकवरी में देरी कर सकता है।

सिर्फ कुछ बूंदें और कमाल! क्यूटिकल ऑयल से नाखून बनें खूबसूरत

सीमित मात्रा में ही करें सेवन

भले ही नारियल पानी एक हेल्दी ड्रिंक है, लेकिन इसका अधिक सेवन भी नुकसान पहुंचा सकता है। किसी भी चीज की अधिकता शरीर के लिए सही नहीं होती। इसलिए नारियल पानी को संतुलित मात्रा में ही अपने डाइट में शामिल करें।