Health Tips: चेहरे पर देसी घी लगाना सही या नुकसानदायक? जानिए स्किन एक्सपर्ट की राय

चेहरे पर देसी घी लगाने का चलन काफी पुराना है और इसे त्वचा में नमी व निखार के लिए इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन क्या यह हर स्किन टाइप के लिए सुरक्षित है? डर्मेटोलॉजिस्ट की मानें तो ऑयली और एक्ने-प्रोन त्वचा वालों को घी लगाने से परेशानी बढ़ सकती है।

चेहरे पर देसी घी लगाना सही या नुकसानदायक

Wrriten By :

Neha Mishra

Published On :

अक्टूबर 5, 2026

Health Tips: अक्सर घी को घर की शुद्धता के साथ-साथ सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद माना जाता है। लेकिन क्या आपको पता है घी को चेहरे पर लगाने के लिए भी इस्तेमाल किया है। पहले के समय में जब स्किन केयर प्रोडक्ट्स नहीं हुआ करते थे, तब दीदी-नानी चेहरे पर घी लगाने की ही सलाह दिया करती थी। अब सवाल ये आता है कि क्या हर समय चेहरे पर घी लगाना फायदेमंद है?

Health Tips: हर साल 1.9 लाख कैंसर केस! जानिए कौन से संक्रमण बन रहे वजह

ऐसे तैयार करें शतधौत घृत

स्किन एक्सपर्ट के मुताबिक, पारंपरिक रूप से घी को पानी से कई बार धोकर एक खास तरह की क्रीम जैसी तैयारी बनाई जाती है, जिसे शतधौत घृत कहा जाता है। इसे तैयार करने के लिए घी को पानी के साथ लगातार फेंटा जाता है। पारंपरिक विधि में घी और पानी को बार-बार मिलाकर मथा जाता है और हर बार इस्तेमाल किया गया पानी निकालकर नया पानी डाला जाता है।

इस प्रक्रिया को करीब 100 बार दोहराने के बाद घी का रंग और बनावट काफी बदल जाती है। यह सामान्य घी की तुलना में ज्यादा मुलायम और क्रीम जैसा दिखाई देने लगता है। पारंपरिक रूप से इस तरह तैयार घी का इस्तेमाल त्वचा पर लगाने के लिए किया जाता रहा है।

चेहरे पर घी लगाने से क्या फायदा माना जाता है?

चेहरे पर घी लगाने से क्या फायदा माना जाता है?
चेहरे पर घी लगाने से क्या फायदा माना जाता है?

शतधौत घृत को लेकर पारंपरिक मान्यता है कि इसे त्वचा पर लगाने से रूखापन कम हो सकता है और त्वचा को नमी मिल सकती है। कुछ लोग इसे चेहरे के निखार और त्वचा को मुलायम बनाए रखने के लिए इस्तेमाल करते हैं। पुराने समय में इस तरह तैयार घी का उपयोग त्वचा से जुड़ी कुछ समस्याओं और घावों की देखभाल में भी किए जाने का उल्लेख मिलता है। हालांकि, इन पारंपरिक दावों को हर व्यक्ति की त्वचा पर समान रूप से लागू नहीं किया जा सकता। त्वचा की प्रकृति और व्यक्तिगत संवेदनशीलता के आधार पर इसका असर अलग-अलग हो सकता है।

क्या चेहरे पर घी लगाना सभी के लिए ठीक है?

क्या चेहरे पर घी लगाना सभी के लिए ठीक है?
क्या चेहरे पर घी लगाना सभी के लिए ठीक है?

डर्मेटोलॉजिस्ट के अनुसार, घी को कई बार पानी से धोने के बाद भी उसमें कुछ फैटी एसिड मौजूद रह सकते हैं। कुछ लोगों की त्वचा पर ये तत्व पोर्स को बंद करने का कारण बन सकते हैं। ऐसे में चेहरे पर पिंपल या एक्ने की समस्या बढ़ने की संभावना हो सकती है। खास तौर पर ऑयली और एक्ने-प्रोन स्किन वाले लोगों को चेहरे पर घी लगाने से सावधानी बरतनी चाहिए। अगर त्वचा पहले से बहुत संवेदनशील है या बार-बार पिंपल होते हैं, तो बिना विशेषज्ञ की सलाह के चेहरे पर घी लगाना उचित नहीं माना जाता।

स्किन टाइप समझना जरूरी

चेहरे पर कोई भी घरेलू नुस्खा आजमाने से पहले अपनी त्वचा की प्रकृति को समझना जरूरी है। अगर आपकी त्वचा रूखी है, तब भी सीधे पूरे चेहरे पर लगाने के बजाय पहले थोड़ी मात्रा में किसी छोटे हिस्से पर पैच टेस्ट करना बेहतर हो सकता है। अगर घी लगाने के बाद खुजली, जलन, लालिमा या पिंपल जैसी परेशानी नजर आए तो इसका इस्तेमाल बंद कर देना चाहिए। लगातार त्वचा संबंधी समस्या होने पर त्वचा विशेषज्ञ से सलाह लेना सबसे बेहतर विकल्प है।

Health Tips: खट्टा-खट्टा करौंदा क्यों है सेहत के लिए खास? जानिए डाइट में