गर्मियों में खो गया है चेहरे का ग्लो, नारियल के इन देसी फेस पैक्स से पाएं पार्लर जैसा निखार

 गर्मियों का मौसम आते ही त्वचा से जुड़ी कई समस्याएं शुरू हो जाती हैं. तेज धूप, पसीना, धूल और प्रदूषण के कारण चेहरे की नेचुरल चमक धीरे-धीरे कम होने लगती है. हर कोई साफ, ग्लोइंग और फ्रेश स्किन चाहता है, लेकिन गर्मियों में स्किन का ग्लो कम हो जाता है और इसी चाहत में लोग महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स का सहारा लेने लगते हैं, जिनमें केमिकल्स भी मौजूद होते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपकी रसोई में मौजूद एक आम-सी चीज नारियल आपकी त्वचा के लिए किसी वरदान से कम नहीं है. नारियल है स्किन के लिए बेस्ट नारियल

Wrriten By :

Editor

Published On :

अप्रैल 5, 2026

Advertisements
728x90 Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital.jpg

 गर्मियों का मौसम आते ही त्वचा से जुड़ी कई समस्याएं शुरू हो जाती हैं. तेज धूप, पसीना, धूल और प्रदूषण के कारण चेहरे की नेचुरल चमक धीरे-धीरे कम होने लगती है. हर कोई साफ, ग्लोइंग और फ्रेश स्किन चाहता है, लेकिन गर्मियों में स्किन का ग्लो कम हो जाता है और इसी चाहत में लोग महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स का सहारा लेने लगते हैं, जिनमें केमिकल्स भी मौजूद होते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपकी रसोई में मौजूद एक आम-सी चीज नारियल आपकी त्वचा के लिए किसी वरदान से कम नहीं है.

नारियल है स्किन के लिए बेस्ट
नारियल में मौजूद प्राकृतिक गुण त्वचा को गहराई से पोषण देने का काम करते हैं. नारियल में एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-फंगल और मॉइश्चराइजिंग प्रॉपर्टीज होती हैं, जो स्किन को न सिर्फ हेल्दी बनाती हैं बल्कि उसे सॉफ्ट और ग्लोइंग भी बनाती हैं. खासतौर पर गर्मियों में जब त्वचा रूखी और बेजान हो जाती है, तब नारियल से बना फेस पैक काफी असरदार साबित हो सकता है.

इस तरीके से बनाएं नारियल का फेस पैक
आपको बाजार से नारियल फेस पैक खरीदकर लाने की भी जरूरत नहीं है क्योंकि घर पर नारियल फेस पैक बनाना बेहद आसान है. इसके लिए आपको 2 चम्मच नारियल तेल, 1 चम्मच शहद और 1 चम्मच दही चाहिए .

इन तीनों चीजों को अच्छी तरह मिलाकर एक स्मूद पेस्ट तैयार कर लें. अब इस फेस पैक को अपने चेहरे और गर्दन पर लगाएं और लगभग 15 से 20 मिनट तक लगाकर रखें और जब यह सूख जाए. तब ठंडे पानी से चेहरा धो लें.

ऑयली स्किन वाले ऐसे बनाएं फेस पैक
नारियल फेस पैक स्किन को अंदर से हाइड्रेट करता है और उसे फ्रेश लुक देता है.अगर आपकी स्किन ऑयली है, तो आप नारियल पानी का इस्तेमाल भी कर सकती हैं.

नारियल पानी में थोड़ा सा बेसन मिलाकर पेस्ट बना लें और इसे चेहरे पर लगाएं. यह पैक एक्स्ट्रा ऑयल को कंट्रोल करता है और स्किन को साफ और टोन करने में मदद करता है.

नारियल फेस पैक लगाने के फायदे
नियमित रूप से इस तरह के होममेड फेस पैक का इस्तेमाल करने से त्वचा में नेचुरल ग्लो आता है. सबसे अच्छी बात यह है कि इसमें किसी तरह के केमिकल्स नहीं होते, जिससे स्किन को कोई नुकसान नहीं होता.

इस गर्मी में अगर आप बिना ज्यादा खर्च किए अपनी त्वचा को चमकदार बनाना चाहती हैं, तो नारियल फेस पैक को जरूर ट्राई करें.

यह न सिर्फ आपकी त्वचा को ठंडक देगा, बल्कि उसे हेल्दी और खूबसूरत भी बनाएगा. देसी नुस्खा अपनाकर आप अपनी सुंदरता को और निखार सकती हैं.

Leave a Comment

2