Haryana News: हरियाणा सरकार ने प्रदेश के ग्रामीण इलाकों में स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुलभ और प्रभावी बनाने की दिशा में एक जरूरी कदम उठाया है। सीएम नायब सिंह सैनी ने राज्य के तीन जिलों में नए स्वास्थ्य केंद्र स्थापित करने की प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान कर दी है। इस निर्णय का उद्देश्य गांवों में रहने वाले लोगों को उनके घर के नजदीत बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराना और स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूत बनाना है।
सरकार के इस फैसले से गुरुग्राम, भिवानी और हिसार जिलों के हजारों ग्रामीण परिवारों को सीधा लाभ मिलने की उम्मीद है। लंबे समय से ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार की मांग की जा रही थी, जिसे ध्यान में रखते हुए यह पहल की गई है।
किसानों के लिए नया नियम लागू, बस्तर में बिना आधार कार्ड नहीं मिलेगी खाद
तीन जिलों में खुलेंगे नए स्वास्थ्य केंद्र
सरकार द्वारा जारी योजना के अनुसार, गुरुग्राम जिले के घामडोज गांव में एक नया उप-स्वास्थ्य केंद्र स्थापित किया जाएगा। वहीं भिवानी जिले के धनाना गांव और हिसार जिले के सिसाय बोला गांव में एक-एक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खोला जाएगा। इन स्वास्थ्य केंद्रों के शुरू होने के बाद आसपास के गांवों के लोगों को इलाज के लिए शहरों के बड़े अस्पतालों पर कम निर्भर रहना पड़ेगा। ग्रामीण मरीजों को प्राथमिक और सामुदायिक स्तर की चिकित्सा सेवाएं स्थानीय स्तर पर ही उपलब्ध हो सकेंगी, जिससे समय और धन दोनों की बचत होगी।
ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था
हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने इस संबंध में जानकारी देते हुए कहा कि राज्य सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार के लिए लगातार कार्य कर रही है। उनका कहना है कि सरकार की प्राथमिकता है कि हर नागरिक को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं आसानी से उपलब्ध हों।
उन्होंने बताया कि कई ग्रामीण इलाकों में लोगों को सामान्य उपचार के लिए भी दूर-दराज के अस्पतालों तक जाना पड़ता है। ऐसे में नए स्वास्थ्य केंद्रों की स्थापना से लोगों को स्थानीय स्तर पर ही आवश्यक चिकित्सा सहायता मिल सकेगी।
मरीजों को मिलेंगी कई जरूरी सुविधाएं
बताते चलें कि, इन नए स्वास्थ्य केंद्रों के संचालन के बाद स्थानीय लोगों को अलग-अलग स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिलेगा। यहां मरीजों के लिए डॉक्टरों की उपलब्धता, आवश्यक दवाएं, स्वास्थ्य जांच और प्राथमिक उपचान जैसी सुविधाएं सुनिश्चिक की जाएंगी। इसके अलावा गर्भवती महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों के लिए भी विशेष स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। आपातकालीन परिस्थितियों में भी लोगों को त्वरित चिकित्सा सहायता मिलने में आसानी होगी।
बिजली उपभोक्ताओं के लिए खुशखबरी, बकाया बिल पर 75% तक डिस्काउंट; 30 जून तक करें रजिस्ट्रेशन
‘स्वस्थ हरियाणा’ के लक्ष्य की ओर बढ़ता कदम
स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि सरकार का उद्देश्य केवल नए केंद्र खोलना ही नहीं, बल्कि ग्रामीण स्वास्थ्य ढांचे को पूरी तरह मजबूत बनाना भी है। आने वाले समय में प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में भी स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार की योजनाओं पर काम किया जाएगा। उन्होंने विश्वास जताया कि इन नए स्वास्थ्य केंद्रों की स्थापना से ग्रामीण जनता को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिलेंगी और ‘स्वस्थ हरियाणा’ के संकल्प को साकार करने में मदद मिलेगी। सरकार स्वास्थ्य क्षेत्र में लगातार निवेश कर रही है ताकि प्रदेश का हर नागरिक गुणवत्तापूर्ण और समय पर चिकित्सा सुविधा प्राप्त कर सके। इस पहल को ग्रामीण विकास और स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है, जो आने वाले वर्षों में लाखों लोगों के जीवन को सकारात्मक रूप से प्रभावित कर सकता है।










