हरियाणा लोक सेवा आयोग ने इंजीनियर भर्ती परीक्षाएं अचानक कीं स्थगित

चंडीगढ़. हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) ने जनवरी महीने में प्रस्तावित अपनी सात प्रमुख भर्ती परीक्षाओं को स्थगित कर दिया है। आयोग की ओर से जारी ताजा नोटिस में इन सभी परीक्षाओं को टालने की जानकारी दी गई है, लेकिन हैरानी की बात यह है कि परीक्षाएं स्थगित करने के पीछे कोई स्पष्ट कारण नहीं बताया गया है। इसके साथ ही आयोग ने अभी नई परीक्षा तिथियों को लेकर भी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है। इन परीक्षाओं के टलने से हजारों अभ्यर्थियों की तैयारी और आगे की योजना पर असर पड़ सकता है। खासकर वे उम्मीदवार, जो लंबे समय

Wrriten By :

Editor

Published On :

जनवरी 14, 2026

Advertisements
728x90 Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital.jpg

चंडीगढ़.

हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) ने जनवरी महीने में प्रस्तावित अपनी सात प्रमुख भर्ती परीक्षाओं को स्थगित कर दिया है। आयोग की ओर से जारी ताजा नोटिस में इन सभी परीक्षाओं को टालने की जानकारी दी गई है, लेकिन हैरानी की बात यह है कि परीक्षाएं स्थगित करने के पीछे कोई स्पष्ट कारण नहीं बताया गया है। इसके साथ ही आयोग ने अभी नई परीक्षा तिथियों को लेकर भी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है। इन परीक्षाओं के टलने से हजारों अभ्यर्थियों की तैयारी और आगे की योजना पर असर पड़ सकता है। खासकर वे उम्मीदवार, जो लंबे समय से इन भर्तियों की तैयारी कर रहे थे, अब असमंजस की स्थिति में हैं।

इन प्रमुख परीक्षाओं पर लगा ब्रेक
HPSC द्वारा स्थगित की गई परीक्षाओं में ट्रेजरी अफसर (TO) और असिस्टेंट ट्रेजरी अफसर (ATO) की मुख्य परीक्षाएं सबसे अहम मानी जा रही हैं। इसके अलावा तकनीकी शिक्षा विभाग के अंतर्गत विभिन्न लेक्चरर और इंस्ट्रक्टर पदों की परीक्षाएं भी फिलहाल टाल दी गई हैं।

स्थगित की गई परीक्षाओं का विवरण

  1. सिविल इंजीनियरिंग (लेक्चरर) – 19 जनवरी 2026
  2. कंप्यूटर इंजीनियरिंग (लेक्चरर) – 19 जनवरी 2026
  3. मैकेनिकल इंजीनियरिंग (लेक्चरर) – 20 जनवरी 2026 (सुबह)
  4. फोरमैन इंस्ट्रक्टर – 20 जनवरी 2026 (शाम)
  5. इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग (लेक्चरर) – 21 जनवरी 2026
  6. फार्मेसी लेक्चरर – 21 जनवरी 2026
  7. ट्रेजरी अफसर एवं असिस्टेंट ट्रेजरी अफसर – 25 जनवरी 2026

35 पदों के लिए चल रही है भर्ती प्रक्रिया
ट्रेजरी अफसर और असिस्टेंट ट्रेजरी अफसर की भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 35 पदों पर चयन होना है। ट्रेजरी अफसर के 5 पदों के लिए मेंस परीक्षा में 83 अभ्यर्थी योग्य पाए गए हैं, जबकि असिस्टेंट ट्रेजरी अफसर के 30 पदों के लिए 843 उम्मीदवारों ने क्वालिफाई किया है। आयोग द्वारा जारी परिणामों के अनुसार ट्रेजरी अफसर भर्ती में 8 ऐसे अभ्यर्थी हैं, जो आरक्षित वर्ग से होते हुए भी जनरल कैटेगरी की कट-ऑफ में शामिल हुए हैं। वहीं असिस्टेंट ट्रेजरी अफसर भर्ती में 164 उम्मीदवार ऐसे हैं, जो रिजर्व कैटेगरी से जनरल कैटेगरी में चयनित हुए हैं।

Leave a Comment

2