Haryana News: हरियाणा की राजनीति में इन दिनों मुख्यमंत्री नायब सैनी और भाजपा के वरिष्ठ नेता कुलदीप बिश्नोई के परिवार के बीच बढ़ती नजदीकियां चर्चा का प्रमुख विषय बनी हुई है। पिछले कुछ समय से दोनों पक्षों के बीच लगातार हो रही मुलाकातों ने राजनीतिक गलियारों में कई तरह की अटकलों को जन्म दे दिया है।
NEET UG 2026 री-एग्जाम से पहले बड़ा कदम, भारत में 22 जून तक टेलीग्राम पर बैन
15 दिनों में तीसरी मुलाकात ने बढ़ाया सियासी तापमान
जानकारी के अनुसार, बीते मात्र 15 दिनों के भीतर यह दोनों पक्षों के बीच तीसरी जरूर मुलाकात रही। ताजा घटनाक्रम में सोमवार रात कुलदीप बिश्नोई अपने परिवार के साथ मुख्यमंत्री आवास पहुंचे, जहां मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच रात्रि भोज का आयोजन भी हुआ, जिसमें राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई।
डिनर मीटिंग में विकास और जनहित पर चर्चा
रात्रि भोज के दौरान दोनों पक्षों ने हरियाणा के विकास, जनकल्याण से जुड़े विषयों और क्षेत्रीय आवश्यकताओं पर गंभीरता से विचार-विमर्श किया। बैठक का माहौल पूरी तरह सौहार्दपूर्ण बताया गया, जिसमें राज्य के विकास कार्यों को गति देने और जनता से जुड़े मुद्दों पर सहयोग बढ़ाने को लेकर सकारात्मक बातचीत हुई।
कुलदीप बिश्नोई का बयान और मुख्यमंत्री की प्रशंसा
इस मुलाकात के बाद कुलदीप बिश्नोई ने सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रिया साझा करते हुए कहा कि उन्हें मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्नेहपूर्ण आमंत्रण पर परिवार सहित रात्रि भोज में शामिल होने का अवसर मिला। उन्होंने मुख्यमंत्री द्वारा दिए गए सम्मान और आत्मीयता के लिए आभार व्यक्त किया।
बिश्नोई ने यह भी कहा कि बैठक के दौरान जनहित, विकास और सामाजिक विषयों पर सार्थक चर्चा हुई। उन्होंने मुख्यमंत्री के व्यवहार की सराहना करते हुए कहा कि उनका सरल स्वभाव, विनम्रता और जनसेवा के प्रति समर्पण सराहनीय है।
मुख्यमंत्री का दृष्टिकोण और भजनलाल को याद
आपको बता दें कि, इस अवसर पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने भी हरियाणा के पूर्व सीएम चौधरी भजनलाल को याद करते हुए उनके योगदान की सराहाना की। उन्होंने कहा कि भजनलाल हमेशा विकास और जनहित को प्राथमिकता देते थे और उनकी कार्यशैली प्रेरणादायक रही है। सीएम ने यह भी स्पष्ट किया कि वे सभी वरिष्ठ नेताओं का सम्मान करते हैं और राज्य के विकास के लिए सभी के अनुभव को महत्वपूर्ण मानते हैं।
पारिवारिक सहभागिता और सौहार्दपूर्ण माहौल
इस बैठक की खास बात यह रही कि इसमें केवल राजनीतिक चर्चा ही नहीं, बल्कि पारिवारिक सहभागिता भी देखने को मिली। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की पत्नी सुमन सैनी भी इस अवसर पर उपस्थित रहीं। दोनों परिवारों ने साथ बैठकर भोजन किया, जिससे माहौल और अधिक आत्मीय और सौहार्दपूर्ण बन गया।
सोशल मीडिया पर साझा हुई तस्वीरें
कुलदीप बिश्नोई ने इस मुलाकात की जानकारी और कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा कीं, जिसके बाद यह मामला और अधिक सुर्खियों में आ गया। इससे पहले भी 3 जून को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी दिल्ली में बिश्नोई परिवार के आवास पर चाय पर गए थे, जिससे दोनों नेताओं के बीच बढ़ती नजदीकियों की चर्चा और तेज हो गई थी।
सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर के पद खाली, नगर निगमों में अधूरी सत्ता व्यवस्था
राजनीतिक मायने और अटकलें
लगातार हो रही इन मुलाकातों को राजनीतिक विश्लेषक हरियाणा की बदलती सियासी समीकरणों से जोड़कर देख रहे हैं। हालांकि दोनों पक्षों की ओर से इसे केवल सौहार्दपूर्ण और विकास से जुड़ी बातचीत बताया जा रहा है, लेकिन इसके राजनीतिक संकेतों को लेकर चर्चाएं लगातार जारी हैं।










