Haryana News: हरियाणा पुलिस में 400 नौकरियां, SPO पदों के लिए 24 अगस्त से करें आवेदन

हरियाणा पुलिस ने टेलीकम्युनिकेशन विंग में 400 स्पेशल पुलिस ऑफिसर पदों पर भर्ती का ऐलान किया है। योग्य उम्मीदवार 24 से 27 अगस्त 2026 तक जिलेवार कार्यक्रम के अनुसार आवेदन कर सकेंगे। भर्ती में लिखित परीक्षा और फिजिकल टेस्ट नहीं होगा, जबकि चयनित उम्मीदवारों को हर महीने 20 हजार रुपये मानदेय मिलेगा।

हरियाणा पुलिस में 400 नौकरियां

Wrriten By :

Neha Mishra

Published On :

अगस्त 20, 2026

Haryana News: हरियाणा पुलिस में नौकरी की तलाश कर रहे पूर्व सैनिकों के लिए जरूरी खबर सामने आई है। हरियाणा पुलिस ने स्पेशल पुलिस ऑफिसर यानी SPO के 400 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू करने की घोषणा की है। यह नियुक्तियां हरियाणा पुलिस ती टेलीकम्युनिकेशन विंग में हरियाणा पुलिस एक्ट 2007 की धारा 21 के तहत की जाएगी। इस भर्ती के लिए पुलिस विभाग की ओर से मंगलवार को प्रेस नोट जारी किया गया है। भर्ती में सशस्त्र बलों और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों के पात्र पूर्व सैनिकों के अलावा भंग हो चुकी HSISF और HP बटालियन के पूर्व कांस्टेबल भी आवेदन कर सकेंगे।

Haryana News: बीरू वाल्मीकि हत्याकांड पर हरियाणा सरकार सख्त,

जिले के हिसाब से आवेदन की तारीख तय

SPO भर्ती के लिए आवेदन सभी जिलों के उम्मीदवार एक ही दिन नहीं कर सकेंगे। पुलिस विभाग ने अलग-अलग जिलों के लिए आवेदन की तारीख निर्धारित की है। उम्मीदवारों को अपने जिले के लिए तय दिन पर ही आवेदन जमा करने के लिए पहुंचना होगा।

  • 24 अगस्त को पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल और कैथल के उम्मीदवार आवेदन कर सकेंगे।
  • 25 अगस्त को सोनीपत, पानीपत, रोहतक, झज्जर, भिवानी और चरखी दादरी के उम्मीदवारों की बारी होगी।
  • 26 अगस्त को गुरुग्राम, फरीदाबाद, नूंह, पलवल, रेवाड़ी और नारनौल के उम्मीदवार आवेदन जमा करेंगे।
  • वहीं 27 अगस्त को हिसार, फतेहाबाद, सिरसा, हांसी, जींद और डबवाली के उम्मीदवारों के आवेदन लिए जाएंगे।

उम्मीदवारों को निर्धारित तारीख पर सुबह 9 बजे तक पुलिस लाइन टेलीकम्युनिकेशन सेक्टर-25 के सामने, गांव मोगीनंद के पास, पंचकूला पहुंचना होगा।

कौन-कौन कर सकता है आवेदन?

इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की उम्र 25 से 50 वर्ष के बीच होनी चाहिए। शैक्षणिक योग्यता के तौर पर 12वीं पास होना जरूरी है। इसके अलावा उम्मीदवार के पास सशस्त्र बलों या केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों में कम से कम 5 साल की सेवा का अनुभव होना चाहिए। उम्मीदवार को अनुशासनहीनता, कदाचार, मेडिकल या फिटनेस कारणों से सेवा से हटाया या बर्खास्त नहीं किया गया होना चाहिए। डिस्चार्ज के समय मेडिकल कैटेगरी ‘A’ होना भी आवश्यक है। चरित्र प्रमाण पत्र में रेटिंग Exemplary या Outstanding होनी चाहिए। टेलीकम्युनिकेशन और उपकरणों के संचालन का अनुभव रखने वाले उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी जाएगी। खासकर सिग्नल कोर में काम कर चुके पूर्व सैनिकों को वरीयता मिलने की बात कही गई है।

बिना परीक्षा होगा चयन

SPO पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों को किसी लिखित परीक्षा या फिजिकल टेस्ट से नहीं गुजरना होगा। चयन दस्तावेज सत्यापन, मेडिकल जांच और चरित्र एवं पूर्ववृत्त सत्यापन के आधार पर किया जाएगा। चयनित उम्मीदवारों को नियुक्ति के बाद 15 दिन का कैप्सूल ट्रेनिंग कोर्स कराया जाएगा।

हर महीने 20 हजार रुपये मानदेय

हरियाणा पुलिस में चयनित स्पेशल पुलिस ऑफिसर्स को 20,000 रुपये प्रतिमाह मानदेय दिया जाएगा। यह राशि सीधे उनके बैंक खाते में ट्रांसफर की जाएगी। इसके अलावा यूनिफॉर्म के लिए एक बार 3,000 रुपये का भत्ता मिलेगा। आधिकारिक दौरे के दौरान 150 रुपये प्रतिदिन TA/DA का भी प्रावधान है।

आवेदन के समय ये दस्तावेज जरूरी

उम्मीदवारों को आवेदन के दौरान भरा हुआ फॉर्म, सभी मूल दस्तावेज और उनकी एक सेट अटेस्टेड फोटोकॉपी साथ ले जानी होगी। इसके साथ जरूरी एफिडेविट और चार पासपोर्ट साइज रंगीन फोटो भी जमा करनी होंगी। भर्ती के लिए किसी तरह का आवेदन शुल्क नहीं लिया जाएगा।

शुरुआती नियुक्ति एक साल के लिए

चयनित SPOs की नियुक्ति शुरुआत में एक वर्ष के लिए होगी। नियमित नियुक्ति होने तक आवश्यकता के अनुसार इस अवधि को आगे बढ़ाया जा सकता है। SPO को उनके गृह पुलिस स्टेशन में तैनात नहीं किया जाएगा। हालांकि, उपलब्धता और विभागीय जरूरत के आधार पर गृह जिले में पोस्टिंग को प्राथमिकता दी जा सकती है।

Haryana News: हरियाणा सरकार का मास्टरस्ट्रोक, अग्निवीरों के लिए सरकारी