Haryana Police Transfer 2026: हरियाणा पुलिस विभाग ने लंबे समय से एक ही जगह पर तैनात कर्मचारियों और अपने गृह जिलों में तैनाती की प्रतीक्षा कर रहे कांस्टेबलों के लिए बड़ी राहत की घोषणा की है। पुलिस मुख्यालय ने अब तबादलों की प्रक्रिया को पूरी तरह ऑनलाइन और पारदर्शी बनाने की दिशा में कदम बढ़ाया है। इस नई व्यवस्था के तहत कर्मचारी अपनी पसंद और उपलब्ध रिक्तियों के आधार पर आवेदन कर सकेंगे। इस पहल का मुख्य उद्देश्य तबादला प्रक्रिया में पारदर्शिता लाना और सिफारिशी प्रणाली को समाप्त करना बताया गया है, जिससे ड्यूटी व्यवस्था अधिक प्रभावी और निष्पक्ष बन सके।
Haryana News: धर्मनगरी में सीएम सैनी का मेगा दौरा, हवन से लेकर ट्रेन रवाना तक कई कार्यक्रम
प्रदेशभर में 5200 पद खाली, जिलावार सूची जारी
आपको बता दें कि, विभागीय जानकारी के अनुसार, पूरे हरियाणा में करीब 5200 पद खाली घोषिक किए गए हैं। इन रिक्त पदों की जिलावार सूची भी जारी कर दी गई है ताकि कांस्टेबल अपने विकल्पों के अनुसार आवेदन कर सकें। हालांकि कुछ जिलों में स्थिति अलग है। रोहतक, चरखी दादरी और हांसी पुलिस जिलों में किसी भी पद को खाली नहीं दिखाया गया है, जिससे इन क्षेत्रों में ट्रांसफर की इच्छा रखने वाले कर्मचारियों को फिलहाल इंतजार करना होगा।
फरीदाबाद और सोनीपत बने सबसे बड़े ट्रांसफर हब

बताते चलें कि, दूसरी ओर राज्य के औद्योगित और शहरी क्षेत्रों में बड़ी संख्या में रिक्तियां सामने आई हैं। विशेष रूप से फरीदाबाद और सोनीपत में अलग-अलग 600-600 पद खाली बताए गए हैं। ये दोनों जिले ट्रांसफर प्रक्रिया के लिहाज से सबसे आकर्षक ऑप्शन बनकर उभरे हैं। इसके अलावा, हरियाणा आर्म्ड पुलिस (HAP) में भी 555 पदों पर रिक्तियां दर्ज की गई हैं, जिससे विशेष बलों में भी तबादले की संभावनाएं बढ़ गई हैं।
नए बैच के कांस्टेबलों के लिए भी महत्वपूर्ण अपडेट
सिर्फ पुराने कर्मचारी ही नहीं, बल्कि हाल ही में भर्ती हुए बैच नंबर 91, 92 और 93 के पुरुष और महिला कांस्टेबलों के लिए भी यह प्रक्रिया अहम है। इन नए भर्ती कर्मियों के जिलावार आवंटन के बाद अब उनका डेटा वेरिफिकेशन पूरा किया जा चुका है।
यह प्रक्रिया 22 अप्रैल को पूरी की गई, जिसके बाद अब विभाग सॉफ्टवेयर में दर्ज विवरण और उम्मीदवारों द्वारा दी गई जानकारी का मिलान कर रहा है। इससे यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि भविष्य में किसी भी प्रकार की प्रशासनिक या कानूनी समस्या उत्पन्न न हो।
Haryana News: अस्पताल या रेफरल सेंटर? झज्जर में एम्बुलेंस सेवा दम तोड़ने पर मानवाधिकार आयोग सख्त
तकनीकी कारणों से रुकी प्रक्रिया अब अंतिम चरण में
यह पूरी ट्रांसफर प्रक्रिया पहले तकनीकी कारणों के चलते फरवरी से रुकी हुई थी। लेकिन अब इसे अंतिम चरण में पहुंचा दिया गया है। विभाग जल्द ही ऑनलाइन प्रणाली के माध्यम से ट्रांसफर आवेदन और चयन प्रक्रिया को अंतिम रूप देने की तैयारी कर रहा है।










