Haryana News: हरियाणा पुलिस में 400 SPO पदों पर भर्ती, बिना लिखित परीक्षा के मिलेगा मौका

हरियाणा पुलिस के दूरसंचार विंग में 400 SPO पदों पर भर्ती का मौका सामने आया है। खास बात यह है कि चयन के लिए लिखित और शारीरिक परीक्षा नहीं होगी। लेकिन पात्रता और दस्तावेजों से जुड़ी कई शर्तें हैं। कौन आवेदन कर सकता है, कितनी सैलरी मिलेगी और किस तारीख को पहुंचना होगा?

हरियाणा पुलिस में 400 SPO पदों पर भर्ती

Wrriten By :

Neha Mishra

Published On :

अगस्त 16, 2026

Advertisements
728x90-Kanya-Sumangla-Mission-Shakti-Digital

Haryana News: हरियाणा पुलिस विभाग में नौकरी की तलाश कर रहे पूर्व सैनिकों और पात्र उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण खबर है। हरियाणा पुलिस के दूरसंचार विंग ने 400 विशेष पुलिस अधिकारियों (SPO) के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस भर्ती की खास बात यह है कि उम्मीदवारों को चयन के लिए किसी लिखित परीक्षा या शारीरिक परीक्षा में शामिल नहीं होना होगा। इस भर्ती के तहत सशस्त्र बलों, केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (CAPF), पूर्व हरियाणा राज्य औद्योगिक सुरक्षा बल (HSISF) और हरियाणा सशस्त्र पुलिस (HAP) बटालियनों के पूर्व कांस्टेबल आवेदन कर सकते हैं।

Haryana News: CM कार्यक्रम में AC खराब होने पर सरकार सख्त, SDE

हर महीने मिलेगा 20 हजार रुपये मानदेय

हरियाणा पुलिस अधिनियम, 2007 की धारा 21 के तहत होने वाली इस भर्ती में चयनित उम्मीदवारों को 20,000 रुपये प्रतिमाह मानदेय दिया जाएगा। इसके अलावा वर्दी के लिए 3,000 रुपये का एकमुश्त भत्ता भी मिलेगा। दूरसंचार उपकरणों के संचालन का अनुभव रखने वाले उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी जाएगी। खास तौर पर सशस्त्र बलों या CAPF की सिग्नल कोर में काम कर चुके अभ्यर्थियों को इस भर्ती में फायदा मिल सकता है।

कौन कर सकता है आवेदन?

आवेदन करने वाले उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास होना जरूरी है। विज्ञापन की तारीख के अनुसार आवेदक की उम्र 25 से 50 वर्ष के बीच होनी चाहिए। सशस्त्र बलों और CAPF से आने वाले उम्मीदवारों के पास कम से कम पांच वर्ष की सेवा का अनुभव होना आवश्यक है। वहीं, अनुशासनहीनता, कदाचार या चिकित्सकीय रूप से अयोग्य पाए जाने के कारण सेवा से हटाए या बर्खास्त किए गए पूर्व कर्मचारी इस भर्ती के लिए पात्र नहीं होंगे। सेवामुक्ति के समय उम्मीदवार की मेडिकल कैटेगरी ‘A’ और चरित्र प्रमाणपत्र में ‘उत्कृष्ट’ या ‘अति उत्कृष्ट’ दर्ज होना भी जरूरी है।

दस्तावेजों की होगी जांच

नियुक्ति से पहले उम्मीदवारों की मेडिकल जांच कराई जाएगी। इसके साथ ही चरित्र एवं पूर्ववृत्त, शैक्षणिक योग्यता, आयु, जाति और अन्य संबंधित प्रमाणपत्रों का सत्यापन किया जाएगा। इसलिए अभ्यर्थियों को आवेदन के दौरान सभी जरूरी दस्तावेज सही और पूर्ण रूप से उपलब्ध कराने होंगे।

15 दिन की ट्रेनिंग, एक साल की नियुक्ति

चयनित SPO उम्मीदवारों को नियुक्ति से पहले 15 दिनों का प्रशिक्षण दिया जाएगा। उनकी नियुक्ति एक वर्ष के लिए या नियमित नियुक्तियां होने तक रहेगी। इनमें से जो भी स्थिति पहले आएगी, उसी के आधार पर नियुक्ति की अवधि तय होगी।

ड्यूटी के दौरान असाधारण साहस दिखाते हुए कार्रवाई में मृत्यु होने पर परिवार को 10 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने का प्रावधान है। स्थायी दिव्यांगता की स्थिति में 1 से 3 लाख रुपये, गंभीर चोट पर अधिकतम 1 लाख रुपये और प्राकृतिक मृत्यु होने पर परिवार को 3 लाख रुपये दिए जाने का प्रावधान है।

जिलेवार तय की गई आवेदन की तारीख

उम्मीदवारों को निर्धारित तारीख पर सुबह 9 बजे पुलिस लाइन दूरसंचार, सेक्टर-25 के सामने, गांव मोगीनंद के पास, पंचकूला में व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होना होगा।

  • 24 अगस्त: पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल और कैथल
  • 25 अगस्त: सोनीपत, पानीपत, रोहतक, झज्जर, भिवानी और चरखी दादरी
  • 26 अगस्त: गुरुग्राम, फरीदाबाद, नूंह, पलवल, रेवाड़ी और नारनौल
  • 27 अगस्त: हिसार, फतेहाबाद, सिरसा, हांसी, जींद और डबवाली

अधूरे आवेदन या संबंधित जिले की निर्धारित तारीख के बाद पहुंचने वाले उम्मीदवारों के आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। अभ्यर्थियों को मूल दस्तावेज, सत्यापित प्रतियों का निर्धारित सेट और चार पासपोर्ट साइज रंगीन फोटो साथ लेकर जाना होगा।

इस भर्ती में आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को अपनी पात्रता और सभी दस्तावेजों की जांच कर लेनी चाहिए, ताकि आवेदन के दौरान किसी तरह की परेशानी न हो।

Haryana News: हरियाणा SIR में बड़ा खुलासा, लाखों नामों पर उठे सवाल और