Haryana News: मानव सेवा सर्वोपरि, CM सैनी ने परोपकार को बताया सबसे बड़ा धर्म

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पंजाब के लुधियाना में ड्रीम एंड ब्यूटी चैरिटेबल ट्रस्ट के 30वें वर्षगांठ समारोह एवं सेवा सद्भावना सम्मेलन में शिरकत की।

Haryana News

Wrriten By :

Nivedita Kasaudhan

Published On :

अक्टूबर 12, 2026

Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने रविवार को पंजाब के लुधियाना में ‘ड्रीम एंड ब्यूटी चैरिटेबल ट्रस्ट’ के 30वें वर्षगांठ समारोह एवं सेवा सद्भावना सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस दौरान उन्होंने पिछले तीन दशकों से समाज के जरूरतमंद वर्गों, बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों के कल्याण के लिए ट्रस्ट द्वारा किए जा रहे अमूल्य कार्यों की भूरी-भूरी प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि सेवा, परोपकार और किसी जरूरतमंद व्यक्ति के आंसू पोंछने की भावना ही सच्चे अर्थों में मानवता की सच्ची सेवा है।

Haryana News: हरियाणा के सीएम नायब सैनी का दावा, 2027 में पंजाब में बनेगी बीजेपी की सरका

आध्यात्मिक शांति और नवरात्रि की शुभकामनाएं

Haryana News
CM सैनी ने परोपकार को बताया सबसे बड़ा धर्म

समारोह की शुरुआत में मुख्यमंत्री ने विश्व शांति केंद्र के संस्थापक श्रद्धेय आचार्य लोकेश मुनि, ट्रस्ट के चेयरमैन अनिल मोंगा, उपस्थित वरिष्ठ नागरिकों, माताओं-बहनों, युवाओं और बच्चों का अभिवादन किया। उन्होंने कहा कि संतों, गुरुओं और महापुरुषों की इस पावन भूमि पंजाब में आकर उन्हें एक विशेष आध्यात्मिक शांति का अनुभव हो रहा है। इसके साथ ही उन्होंने सभी प्रदेशवासियों को शारदीय नवरात्रों की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर ट्रस्ट के विद्यार्थियों और वरिष्ठ नागरिकों द्वारा मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए।

सेवा का विशाल वटवृक्ष और ब्रह्मभोग अभियान

Haryana News
CM सैनी ने परोपकार को बताया सबसे बड़ा धर्म

मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 1996 में रोपा गया ‘ड्रीम एंड ब्यूटी चैरिटेबल ट्रस्ट’ का छोटा-सा पौधा आज एक विशाल वटवृक्ष का रूप ले चुका है। इस संस्था के सेवा कार्यों से हजारों-लाखों जरूरतमंदों को राहत और बेहतर जीवन की उम्मीद मिली है। उन्होंने ट्रस्ट के सभी सदस्यों को इस 30 वर्ष की गौरवशाली सेवा यात्रा के लिए बधाई दी।

भारतीय संस्कृति का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि हमारे यहां ‘सेवा परमो धर्म’ का संदेश दिया गया है। जब कोई संस्था या व्यक्ति समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के जीवन को संवारने का संकल्प लेता है, तो वह केवल सामाजिक कार्य नहीं करता, बल्कि ईश्वर की सच्ची पूजा करता है। ट्रस्ट द्वारा चलाए जा रहे ‘ब्रह्मभोग’ कार्यक्रम के माध्यम से अब तक तीन करोड़ से अधिक जरूरतमंदों को भोजन कराया जा चुका है। वर्तमान में दिल्ली और पंजाब में 11 फूड ट्रकों के जरिए अस्पतालों और झुग्गी-झोपड़ियों के पास प्रतिदिन 20 हजार से अधिक लोगों को सम्मानपूर्वक भोजन मिल रहा है, और इस वर्ष के अंत तक इसे 30 हजार प्रतिदिन तक पहुंचाने का लक्ष्य सराहनीय है।

युवाओं का कौशल विकास और स्वास्थ्य सेवाएं

Haryana News
CM सैनी ने परोपकार को बताया सबसे बड़ा धर्म

मुख्यमंत्री ने कहा कि ट्रस्ट ने केवल भोजन वितरण तक ही खुद को सीमित नहीं रखा, बल्कि युवाओं को कौशल प्रशिक्षण देकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने का कार्य भी किया है। अब तक 11 हजार से अधिक युवाओं को प्रशिक्षित किया जा चुका है। विशेष रूप से 18 से 25 वर्ष की युवतियों को हुनरमंद बनाना महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक बड़ा कदम है।

स्वास्थ्य सेवाओं की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि ‘कर्म हेल्थकेयर’ परियोजना के तहत मोबाइल एम्बुलेंसों के माध्यम से प्रतिदिन जरूरतमंद मरीजों तक मुफ्त दवाइयां और जांच पहुंचाई जा रही है। साथ ही, प्रतिष्ठित अस्पतालों के सहयोग से 500 से अधिक जटिल सर्जरी मुफ्त या रियायती दरों पर कराई गई हैं। वरिष्ठ नागरिकों के लिए बनाए गए ‘हेवनली पैलेस’ परिसर की प्रशंसा करते हुए उन्होंने कहा कि यह बुजुर्गों के लिए सम्मान और सुरक्षा का प्रतीक है।

कार्यक्रम के अंत में मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा सरकार भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन के अनुरूप समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास और कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

Haryana News: महाराजा अग्रसेन जयंती समारोह में सीएम सैनी ने की अग्रवाल समाज की सराहना, दिया