Haryana News: टोहाना की बैटरी फैक्ट्री में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक

हरियाणा के टोहाना में अमानी रोड स्थित बैटरी फैक्ट्री में भीषण आग लगने से लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। आग पर काबू पाने के लिए प्रयास जारी हैं। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल है।

Haryana News

Wrriten By :

Nivedita Kasaudhan

Published On :

अक्टूबर 18, 2026

Advertisements
728x90-Kanya-Sumangla-Mission-Shakti-Digital

Haryana News: हरियाणा के फतेहाबाद जिले के टोहाना शहर में रविवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब अमानी रोड स्थित एक बैटरी फैक्ट्री में अचानक भीषण आग लग गई. देखते ही देखते आग की विकराल लपटों ने पूरी फैक्ट्री को अपनी चपेट में ले लिया और धुएं का गहरा काला गुबार आसमान में कई किलोमीटर दूर तक दिखाई देने लगा. आग की भयावहता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि देखते ही देखते फैक्ट्री में रखा लाखों रुपये का कच्चा व तैयार सामान जलकर राख हो गया. राहत की सबसे बड़ी बात यह रही कि समय रहते फैक्ट्री के कर्मचारियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई.

Haryana News: नायब सैनी सरकार का बड़ा फैसला, हरियाणा के पटवारियों को वेतन बढ़ोतरी का लाभ

विकराल लपटों पर काबू पाने में जुटीं दमकल की गाड़ियां

Haryana News
टोहाना की बैटरी फैक्ट्री में भीषण आग

घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ियां तुरंत मौके पर पहुंच गईं और आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू कर दिए. हालांकि, फैक्ट्री में अत्यधिक ज्वलनशील सामग्री और बैटरी से जुड़े रसायन मौजूद होने के कारण आग तेजी से फैलती चली गई. स्थिति इतनी चुनौतीपूर्ण बनी हुई है कि दमकल कर्मियों को लपटों पर नियंत्रण पाने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है. दोपहर तक दमकल की कई गाड़ियां मौके पर लगातार पानी की बौछारें कर आग को शांत करने में लगी रहीं, लेकिन धुआं और लपटें थमने का नाम नहीं ले रही थीं.

सामान बचाने के लिए आसपास के ग्रामीणों से मांगी गई मदद

Haryana News
टोहाना की बैटरी फैक्ट्री में भीषण आग

फैक्ट्री के भीतर रखी कीमती सामग्री और मशीनरी को आग की चपेट में आने से बचाने के लिए प्रबंधन और स्थानीय प्रशासन ने आसपास के गांवों से लोगों को मदद के लिए बुलाया. ग्रामीणों और कर्मचारियों ने मिलकर जान जोखिम में डालकर फैक्ट्री के उस हिस्से से सामान बाहर निकालने की कोशिश की, जहां तक आग की लपटें नहीं पहुंची थीं. हालांकि, तेजी से फैलती आग और घने धुएं के कारण राहत और बचाव कार्य में भारी बाधा आ रही थी.

पुलिस प्रशासन मौके पर मौजूद, जांच में जुटीं एजेंसियां

Haryana News
टोहाना की बैटरी फैक्ट्री में भीषण आग

हादसे की खबर मिलते ही स्थानीय पुलिस टीम भी दल-बल के साथ मौके पर पहुंची और सुरक्षा के लिहाज से आसपास के इलाके को सील कर दिया. पुलिस प्रशासन ने घटनास्थल के आसपास लोगों की भीड़ एकत्र न होने देने के निर्देश जारी किए ताकि दमकल गाड़ियों की आवाजाही प्रभावित न हो.

फिलहाल प्राथमिक जांच में आग लगने के स्पष्ट कारणों का पता नहीं चल पाया है. आशंका जताई जा रही है कि शॉर्ट सर्किट या किसी तकनीकी खराबी के चलते यह हादसा हुआ होगा. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आग पूरी तरह बुझने के बाद ही हादसे के वास्तविक कारणों और कुल वित्तीय नुकसान का सही आकलन किया जा सकेगा. गनीमत यह रही कि इस बड़े हादसे में समय रहते सभी श्रमिकों को सुरक्षित निकाल लिया गया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया.

Haryana News: हरियाणा में खुलेंगे रोजगार के नए रास्ते, स्वीडन-सिंगापुर की