Haryana News: 1984 दंगों से हरियाणा तक… राहुल गांधी की मोहब्बत की दुकान पर सैनी का हमला

हरियाणा CM नायब सैनी ने राहुल गांधी, अरविंद केजरीवाल और अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए उनके बयानों पर सवाल उठाए।

Haryana News

Wrriten By :

Nivedita Kasaudhan

Published On :

अक्टूबर 30, 2026

Advertisements
728x90-Pension-Mission-Shakti-Digital

Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों पर करारा हमला बोला है। चंडीगढ़ में पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने कांग्रेस द्वारा ईवीएम के बजाय बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग, 1 नवंबर को दिल्ली में प्रस्तावित महारैली और राहुल गांधी के ‘मोहब्बत की दुकान’ के नारे पर गंभीर सवाल खड़े किए। सीएम सैनी ने समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल को भी आड़े हाथों लिया तथा विपक्षी गठबंधन पर देश का माहौल खराब करने का आरोप लगाया।

Haryana News: CM नायब सैनी का बड़ा बयान, गुजरात और हरियाणा मिलकर बनाएंगे निवेश के

ईवीएम विवाद और कांग्रेस की मानसिकता पर सवाल

Haryana News
राहुल गांधी की मोहब्बत की दुकान पर सैनी का हमला

कांग्रेस द्वारा बार-बार ईवीएम की जगह बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग पर मुख्यमंत्री सैनी ने कहा कि कांग्रेस देश के माहौल को खराब करने की कोशिश कर रही है। हाल ही में बैलेट पेपर से हुए विधान परिषद चुनावों का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि जनता सब देख चुकी है और 2029 के चुनावों में भी परिणाम ऐसा ही रहेगा।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के बयानों का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 140 करोड़ देशवासियों की आकांक्षाओं का प्रतीक हैं। केंद्र सरकार उज्ज्वला योजना, गरीबों के मुफ्त इलाज और इंफ्रास्ट्रक्चर जैसे क्षेत्रों में अभूतपूर्व काम कर रही है, लेकिन कांग्रेस हर जनकल्याणकारी योजना का विरोध करती है।

728x90-Pension-Mission-Shakti-Digital

1984 के दंगों और हरियाणा के पुराने दौर का जिक्र

Haryana News
राहुल गांधी की मोहब्बत की दुकान पर सैनी का हमला

1 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली कांग्रेस की महारैली को लेकर सीएम सैनी ने राहुल गांधी को सीधा घेरा। उन्होंने पूछा कि राहुल गांधी जिस ‘मोहब्बत की दुकान’ का जिक्र करते हैं, उन्हें स्पष्ट करना चाहिए कि 1984 के दंगों के समय कांग्रेस की यह मोहब्बत कहां गायब थी? क्या मासूमों का कत्लेआम ही उनकी ‘मोहब्बत की दुकान’ है? कांग्रेस के शासनकाल के दौरान हरियाणा में लोगों के घरों और दुकानों को जला दिया गया था। क्या वही कांग्रेस का असली चेहरा है? जब पाकिस्तान से आतंकवादी आकर निर्दोष लोगों की जान लेते थे, तब कांग्रेस सरकार मौन रहती थी। क्या यही उनकी नीति थी?

अखिलेश यादव और अरविंद केजरीवाल पर साधा निशाना

Haryana News
राहुल गांधी की मोहब्बत की दुकान पर सैनी का हमला

विपक्षी एकजुटता पर हमला बोलते हुए मुख्यमंत्री ने समाजवादी पार्टी और आम आदमी पार्टी के ट्रैक रिकॉर्ड पर सवाल उठाए। यूपी में सपा सरकार के दौरान चरमराई कानून-व्यवस्था और दंगों के दौर को जनता आज भी नहीं भूली है। क्या वे भी इस मोहब्बत की दुकान में साझेदार बनेंगे? केजरीवाल झूठ बोलने में कांग्रेस से भी आगे हैं। दिल्ली में 10 साल के शासन के बावजूद ‘आप’ सरकार को यह बताना चाहिए कि उसने कितने बच्चों को डॉक्टर और इंजीनियर बनाया, जबकि हरियाणा सरकार ने आईटी और तकनीकी शिक्षा में रिकॉर्ड काम किया है।

पीएम मोदी के नेतृत्व और विकास कार्यों का समर्थन

Haryana News
राहुल गांधी की मोहब्बत की दुकान पर सैनी का हमला

मुख्यमंत्री सैनी ने अंत में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश का किसान, गरीब और महिला वर्ग सशक्त हो रहा है। कांग्रेस द्वारा पीएम मोदी और उनके परिवार के खिलाफ इस्तेमाल की जाने वाली अमर्यादित भाषा को देश की जनता कभी माफ नहीं करेगी। विपक्ष चाहे जितने भ्रम फैला ले, लेकिन देश में अस्थिरता पैदा करने की उसकी साजिश कभी सफल नहीं होगी।

Haryana News: PM मोदी की जन्मभूमि पर पहुंचे CM नायब सैनी, गुजरात के मुख्यमंत्री से की अहम