
Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने गुजरात के प्रमुख उद्योगपतियों और उद्यमियों से हरियाणा में अपने कारोबार का विस्तार करने का गर्मजोशी से आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि गुजरात की विशिष्ट उद्यमशीलता और हरियाणा का मजबूत औद्योगिक नेटवर्क मिलकर दोनों राज्यों के लिए आर्थिक विकास और निवेश के नए आयाम स्थापित कर सकते हैं। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि हरियाणा सरकार का उद्देश्य निवेशकों को केवल आमंत्रण देना नहीं, बल्कि उनके व्यावसायिक विकास में एक भरोसेमंद और दीर्घकालिक साझेदार बनना है।
मुख्यमंत्री बुधवार को अपने गुजरात दौरे के दूसरे दिन गांधीनगर में आयोजित ‘इन्वेस्टर रोड-शो’ में उपस्थित प्रमुख बिजनेस लीडर्स को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने गुजरात के उद्यमियों से हरियाणा के औद्योगिक क्षेत्रों का अध्ययन कर अपनी आवश्यकताओं के अनुसार नई विनिर्माण इकाइयां, गोदाम, कॉर्पोरेट कार्यालय और तकनीकी केंद्र स्थापित करने की संभावनाएं तलाशने की अपील की।
Haryana News: PM मोदी की जन्मभूमि पर पहुंचे CM नायब सैनी, गुजरात के मुख्यमंत्री से की अहम
पीएम मोदी की जन्मभूमि और कर्मभूमि का अनूठा संयोग

अपने संबोधन के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि गुजरात प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की जन्मभूमि और कर्मभूमि रहा है, जिसने व्यापार, उद्योग और उद्यमशीलता के क्षेत्र में वैश्विक स्तर पर एक अमिट पहचान बनाई है। सूरत का प्रसिद्ध हीरा व टेक्सटाइल उद्योग, अहमदाबाद का औद्योगिक ढांचा और गुजरात का मजबूत रसायन, फार्मा व विनिर्माण क्षेत्र इसके प्रत्यक्ष उदाहरण हैं।
उन्होंने रेखांकित किया कि हरियाणा भी प्रधानमंत्री जी की कर्मभूमि रहा है। ऐसे में गुजरात के उद्यमियों का समृद्ध अनुभव और हरियाणा का तेजी से उभरता लॉजिस्टिक्स ढांचा साथ मिलकर परस्पर सहयोग और साझेदारी की नई राहें खोल सकता है।

रणनीतिक भौगोलिक स्थिति और बेहतरीन कनेक्टिविटी

मुख्यमंत्री ने हरियाणा की सबसे बड़ी ताकत उसकी रणनीतिक भौगोलिक स्थिति (Strategic Geographical Location) को बताया। हरियाणा का लगभग 57 प्रतिशत क्षेत्र राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCR) के अंतर्गत आता है। कुंडली-मानेसर-पलवल (KMP) एक्सप्रेसवे और दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे जैसे प्रमुख कॉरिडोर राज्य को देश के बड़े व्यापारिक बाजारों से सीधे जोड़ते हैं। दिल्ली, चंडीगढ़ और नोएडा के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डों तक आसान पहुंच निवेशकों और कारोबारी साझेदारों की आवाजाही को बेहद सुगम बनाती है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि किसी भी उद्योग की सफलता के लिए परिवहन, आपूर्ति श्रृंखला (Supply Chain) और समय पर डिलीवरी सबसे महत्वपूर्ण होती है, और हरियाणा की कनेक्टिविटी इन सभी जरूरतों को बखूबी पूरा करती है। यही वजह है कि राज्य विनिर्माण के साथ-साथ लॉजिस्टिक्स, वेयरहाउसिंग और आईटी सेवाओं के लिए एक पसंदीदा गंतव्य बन रहा है।
एमएसएमई और स्थानीय आपूर्ति श्रृंखला को मजबूती
हरियाणा में ऑटोमोबाइल, इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स, टेक्सटाइल, खाद्य प्रसंस्करण और फार्मास्युटिकल्स जैसे क्षेत्रों में पहले से ही व्यापक औद्योगिक गतिविधियां संचालित हो रही हैं। राज्य में 56 प्रमुख औद्योगिक एस्टेट स्थापित हैं, जो एमएसएमई (MSME) और स्थानीय आपूर्ति श्रृंखला को विस्तार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। गुजरात के निवेश से हरियाणा के इस औद्योगिक नेटवर्क को और अधिक मजबूती मिलने की उम्मीद है।
Haryana News: HKRNL कर्मचारियों के लिए खुशखबरी! नायब सरकार ने











