Haryana News: CM सैनी ने जारी की लाडो लक्ष्मी योजना की किस्त, महिलाओं के खाते में आई बड़ी रकम

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने एक कार्यक्रम के दौरान विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के तहत लाभार्थियों के खातों में सीधे पैसे ट्रांसफर किए।

Haryana News

Wrriten By :

Nivedita Kasaudhan

Published On :

अगस्त 10, 2026

Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने राज्य के नागरिकों के कल्याण और विकास की दिशा में एक और बड़ा कदम उठाते हुए विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के तहत लाभार्थियों के बैंक खातों में सीधे पैसे ट्रांसफर किए हैं। लाभ वितरण कार्यक्रम के बाद आयोजित प्रेस वार्ता में मुख्यमंत्री ने राज्य की जनता को कई बड़ी सौगातें दीं और सरकार की पारदर्शी कार्यशैली को रेखांकित किया। डीबीटी (Direct Benefit Transfer) के माध्यम से भेजी गई इस राशि से लाखों महिलाओं, किसानों, बुजुर्गों और जरूरतमंद परिवारों को सीधा लाभ मिला है।

Haryana News: हड़ताल से पहले मंत्री अनिल विज की अहम बैठक, कई मांगों पर

लाडो लक्ष्मी योजना

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने ‘दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना’ की 10वीं किस्त आधिकारिक तौर पर जारी कर दी है। इस योजना के तहत राज्य की 9 लाख 98 हजार लाभार्थी बहनों और बेटियों के बैंक खातों में कुल 209 करोड़ 62 लाख रुपये की राशि सफलतापूर्वक डाली गई है। मुख्यमंत्री ने इस दौरान जानकारी साझा करते हुए बताया कि इस योजना की शुरुआत से लेकर अब तक कुल 10 किस्तों के माध्यम से प्रदेश की महिलाओं को 2,042 करोड़ 31 लाख रुपये की भारी-भरकम राशि पहुंचाई जा चुकी है। इस पहल से महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने में काफी मदद मिल रही है।

सामाजिक सुरक्षा पेंशन और दयालु योजना के आंकड़े

सरकार ने सामाजिक सुरक्षा और जरूरतमंद परिवारों की मदद के मोर्चे पर भी बड़े वित्तीय वितरण किए हैं। प्रदेश की 15 अलग-अलग सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के तहत 34 लाख 93 हजार 978 लाभार्थियों के खातों में कुल 1,124 करोड़ 94 लाख रुपये की राशि ट्रांसफर की गई है। इसके तहत आज 6,224 परिवारों को 234 करोड़ 77 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की गई है। इस सहायता को मिलाकर अब तक कुल 83,536 परिवारों को सरकार की तरफ से 3,152 करोड़ 48 लाख रुपये दिए जा चुके हैं।

इस योजना के अंतर्गत 4 लाख 93 हजार 434 बहनों के खातों में जून माह की सब्सिडी के रूप में 19 करोड़ 17 लाख रुपये जारी किए गए हैं। इसे मिलाकर अब तक इस योजना में कुल 340 करोड़ 14 लाख रुपये की राशि बांटी जा चुकी है।

हरित खाद को बढ़ावा देने के लिए किसानों को आर्थिक प्रोत्साहन

कृषि क्षेत्र और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री ने हरित खाद (Green Manure) अपनाने वाले किसानों के लिए भी वित्तीय सहायता जारी की है। खरीफ 2026-27 सीजन के दौरान 70 हजार एकड़ क्षेत्र में ढेंचा और मूंग को खाद के रूप में अपनाने वाले 13,237 किसानों के खातों में कुल 7 करोड़ रुपये की राशि डाली गई है।

आंकड़ों के अनुसार, खरीफ 2026 के दौरान 5,844 किसानों द्वारा 36,670 एकड़ क्षेत्र में ढेंचा की खेती का सत्यापन हुआ, जबकि 7,393 किसानों द्वारा समान क्षेत्र में मूंग एवं अन्य हरित खाद फसलों की खेती का सत्यापन किया गया।

कुल 19 योजनाओं का सीधा लाभ और आगामी कार्यक्रम

कुल मिलाकर आज राज्य सरकार ने विभिन्न 19 योजनाओं के अंतर्गत 50 लाख 4873 पात्र लाभार्थियों के बैंक खातों में कुल 1,595 करोड़ 50 लाख रुपये की राशि डीबीटी के माध्यम से ट्रांसफर की है। मुख्यमंत्री ने जोर देकर कहा कि यह पूरा भुगतान प्रणाली में पूरी पारदर्शिता और सुशासन के प्रति सरकार की अटूट प्रतिबद्धता का प्रतीक है।

इसके अलावा, प्रेस वार्ता के अंत में यह भी जानकारी दी गई कि आगामी 14 अगस्त को गुरुग्राम में ‘विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’ पर एक भव्य राज्य स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।

Haryana News: महिलाओं के खातों में पहुंची बड़ी रकम, लाडो लक्ष्मी योजना की 10