Haryana News: मुख्यमंत्री ने रक्तदान शिविर में की शिरकत, रक्तदाताओं का बढ़ाया उत्साह

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने अपनी धर्मपत्नी सुमन सैनी के साथ अश्विन नवरात्रि के पावन प्रथम दिवस पर पंचकूला स्थित माता मनसा देवी मंदिर में माथा टेककर आशीर्वाद लिया और प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की।

Haryana News

Wrriten By :

Nivedita Kasaudhan

Published On :

अक्टूबर 12, 2026

Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने अपनी धर्मपत्नी सुमन सैनी के साथ अश्विन नवरात्रि के पावन प्रथम दिवस पर पंचकूला स्थित प्रसिद्ध माता मनसा देवी मंदिर में शीश नवाया और महामायी का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस पावन अवसर पर उन्होंने पूरे प्रदेश की सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली की मंगलकामना की। इसके पश्चात मुख्यमंत्री ने मंदिर परिसर की यज्ञशाला में आयोजित धार्मिक हवन-यज्ञ में भाग लेकर पूर्ण आहुति दी।

Haryana News: मानव सेवा सर्वोपरि, CM सैनी ने परोपकार को बताया सबसे बड़ा धर्म

माता मनसा देवी मंदिर में पूजा-अर्चना और ‘विकसित भारत’ का संकल्प

Haryana News
मुख्यमंत्री ने रक्तदान शिविर में की शिरकत

पत्रकारों से संवाद करते हुए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सभी प्रदेशवासियों को नवरात्रों की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि प्रथम नवरात्र पर महामायी के दर्शन करने का सौभाग्य मिलना अत्यंत फलदायी है।

Haryana News
मुख्यमंत्री ने रक्तदान शिविर में की शिरकत

मुख्यमंत्री ने मां मनसा देवी से प्रार्थना की कि हरियाणा प्रदेश निरंतर प्रगति और समृद्धि की नई ऊंचाइयों को छुए। उन्होंने कहा कि प्रदेशवासी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वर्ष 2047 तक ‘विकसित भारत’ के सपने को साकार करने में अपनी अग्रणी भूमिका निभाते रहेंगे। इस अवसर पर श्री माता मनसा देवी पूजा स्थल बोर्ड के मुख्य प्रशासक व उपायुक्त सतपाल शर्मा ने मुख्यमंत्री को माता मनसा देवी का स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया।

रक्तदान शिविर में रक्तदाताओं की सराहना और उत्साहवर्धन

Haryana News
मुख्यमंत्री ने रक्तदान शिविर में की शिरकत

नवरात्रि के इस शुभ अवसर पर श्री माता मनसा देवी श्राइन बोर्ड, जिला रेडक्रॉस सोसाइटी तथा श्री शिव कांवड़ महासंघ चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा संयुक्त रूप से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री ने शिविर में पहुंचकर रक्तदान कर रहे युवाओं से सीधा संवाद किया और स्वयं बैज लगाकर उनका उत्साहवर्धन किया।

Haryana News
मुख्यमंत्री ने रक्तदान शिविर में की शिरकत

मुख्यमंत्री ने ‘रक्तदान को महादान’ बताते हुए कहा कि किसी संवेदनशील व्यक्ति द्वारा दान की गई रक्त की एक-एक बूंद किसी जरूरतमंद का जीवन बचाने में संजीवनी का काम करती है। उन्होंने आम जनता से अपील की कि वे ऐसे सामाजिक और पुनीत कार्यों में बढ़-चढ़कर अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।

हरियाणा की पहली टूरिस्ट पुलिस पोस्ट का भव्य उद्घाटन

Haryana News
मुख्यमंत्री ने रक्तदान शिविर में की शिरकत

श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री ने माता मनसा देवी मंदिर परिसर में हरियाणा की पहली ‘टूरिस्ट पुलिस पोस्ट’ का औपचारिक उद्घाटन किया। इस मौके पर हरियाणा के पुलिस महानिदेशक अजय सिंघल और पंचकूला के पुलिस आयुक्त पंकज नैन भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस पोस्ट पर 20 विशेष रूप से प्रशिक्षित पुलिस जवानों को तैनात किया गया है, जिन्हें सामान्य पुलिस से अलग विशिष्ट ‘टूरिस्ट पुलिस यूनिफॉर्म’ दी गई है, ताकि श्रद्धालु उन्हें आसानी से पहचान सकें।

मंदिर परिसर में स्थापित 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की लाइव निगरानी के लिए टूरिस्ट पुलिस पोस्ट के भीतर ही एक आधुनिक कंट्रोल रूम बनाया गया है। विभिन्न राज्यों से आने वाले श्रद्धालुओं की सहूलियत के लिए जवानों को विशेष भाषा और व्यवहार-कौशल का प्रशिक्षण दिया गया है।

मुख्यमंत्री ने पुलिस विभाग की इस अनूठी पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस नई व्यवस्था से माता के दर्शन करने आने वाले लाखों श्रद्धालुओं की यात्रा अब पहले से कहीं अधिक सुरक्षित, सुगम और सुखद साबित होगी।

Haryana News: राम मनोहर लोहिया की पुण्यतिथि, नायब सैनी ने साझा किए विचार