Haryana News: राज्य स्तरीय समिति से मिली मंजूरी, अब केंद्र सरकार की अंतिम स्वीकृति का इंतजार

Haryana Industrial Park News: अंबाला में बनने वाले मेगा इंडस्ट्रियल पार्क को राज्य स्तरीय समिति की मंजूरी मिल चुकी है। अब केंद्र सरकार की अंतिम स्वीकृति का इंतजार है। 304 करोड़ रुपये की इस परियोजना से रोजगार, औद्योगिक निवेश और उत्तर हरियाणा के विकास को नई रफ्तार मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

राज्य स्तरीय समिति से मिली मंजूरी

Wrriten By :

Neha Mishra

Published On :

जुलाई 30, 2026

Haryana News: हरियाणा के अंबाला जिले को जल्द ही एक बड़ी औद्योगिक पहचान मिलने जा रही है। राज्य स्तरीय समिति ने आईएमटी (इंडस्ट्रियल मॉडल टाउनशिप) अंबाला में मेगा इंडस्ट्रियल पार्क स्थापित करने के प्रस्ताव को मंजूपी दे दी है। अब इस परियोजना को अंतिम स्वीकृति के लिए केंद्र सरकार के पास भेजा जाएगा। यदि केंद्र से हरी झंडी मिलती है, तो यह पार्क भारत औद्योगिक विकास योजना (भाव्या) के तहत विकसित किया जाएगा। इस परियोजना से न केवल अंबाला बल्कि पूरे उत्तर हरियाणा के औद्योगिक विकास को नई दिशा मिलने की उम्मीद है।

Haryana News: बिना लाइसेंस और ट्रेनिंग इलाज करने वालों की अब खैर नहीं, हरियाणा सरकार हुई सख्त

304 करोड़ रुपये की लागत से होगा निर्माण

आपको बता दें कि, चंडीगढ़ में मुख्य सचिव अनुराद सिंह रस्तोगी की अध्यक्षता में आयोजिता राज्य स्तरीय समिति की बैठक में इस महत्वाकांक्षी परियोजना पर विस्तार से चर्चा की गई। योजना के अनुसार, करीब 108.58 एकड़ भूमि पर आधुनिक सुविधाओं से युक्त मेगा इंडस्ट्रियल पार्क विकसित किया जाएगा। इस परियोजना पर लगभग 304.10 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। यह पार्क ‘प्लग-एंड-प्ले’ मॉडल पर आधारित होगा, जिससे उद्योगों को बुनियादी सुविधाएं पहले से उपलब्ध रहेंगी और वे बिना किसी देरी के अपना उत्पादन कार्य शुरू कर सकेंगे।

आधुनिक सुविधाओं से होगा लैस इंडस्ट्रियल पार्क

प्रस्तावित औद्योगिक पार्क में उद्योगों की सभी आवश्यक जरूरतों को ध्यान में रखते हुए अत्याधुनिक सुविधाएं विकसित की जाएंगी। यहां कुल 256 औद्योगिक प्लॉट, 15 तैयार फैक्ट्री शेड, आधुनिक वेयरहाउस, कॉमन फैसिलिटी सेंटर, श्रमिकों के लिए आवासीय परिसर तथा कौशल विकास केंद्र बनाए जाएंगे। इसके अलावा पार्क में चौड़ी सड़कें, निर्बाध बिजली और जलापूर्ति, जल शोधन संयंत्र (Water Treatment Plant), कॉमन एफ्लुएंट ट्रीटमेंट प्लांट (CETP), हरित क्षेत्र और अन्य आधुनिक आधारभूत ढांचा भी तैयार किया जाएगा। इन सुविधाओं से उद्योगों को संचालन में आसानी होगी और पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावा मिलेगा।

एनआईसीडीसी और एचएसआईआईडीसी मिलकर करेंगे विकास

उद्योग एवं वाणिज्य विभाग के आयुक्त एवं सचिव डॉ. अमित कुमार अग्रवाल ने जानकारी दी कि यह परियोजना केंद्र सरकार द्वारा निर्धारित सभी आवश्यक मानकों और पात्रता शर्तों को पूरा करती है। इसका विकास नेशनल इंडस्ट्रियल कॉरिडोर डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन (NICDC) और हरियाणा स्टेट इंडस्ट्रियल एंड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन (HSIIDC) के संयुक्त विशेष प्रयोजन वाहन (SPV) के माध्यम से किया जाएगा। दोनों संस्थाएं मिलकर परियोजना के निर्माण, संचालन और औद्योगिक विकास की पूरी जिम्मेदारी निभाएंगी।

Haryana News: यमुनानगर-जगाधरी से बिहार-पंजाब जाने वालों को राहत, स्पेशल ट्रेन की अवधि बढ़ी

रोजगार और निवेश को मिलेगा बड़ा बढ़ावा

मेगा इंडस्ट्रियल पार्क के शुरू होने से उत्तर हरियाणा में औद्योगिक गतिविधियों को नई गति मिलेगी। इससे विनिर्माण (Manufacturing), लॉजिस्टिक्स और विभिन्न औद्योगिक क्षेत्रों में बड़े निवेश आने की संभावना है। साथ ही हजारों युवाओं के लिए प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर भी सृजित होंगे।

विशेषज्ञों का मानना है कि यह परियोजना प्रदेश में Ease of Doing Business को मजबूत करेगी और हरियाणा को घरेलू तथा विदेशी निवेशकों के लिए अधिक आकर्षक औद्योगिक गंतव्य बनाएगी। आने वाले वर्षों में अंबाला उत्तर भारत के प्रमुख औद्योगिक केंद्रों में अपनी मजबूत पहचान बना सकता है।