Haryana HCS Result 2026: HPSC ने जारी किया HCS Prelims Result, अब जून में होगी मुख्य परीक्षा

HPSC द्वारा जारी HCS प्रीलिम्स रिजल्ट में हजारों उम्मीदवारों में से केवल 1243 चयनित हुए, क्या यह कड़ा चयन सिस्टम उम्मीदवारों के लिए चुनौती बन गया है, अब जून में होने वाली मुख्य परीक्षा में क्या नया पैटर्न बदल देगा पूरी प्रतियोगिता का खेल और किसकी बदलेगी किस्मत

HPSC ने जारी किया HCS Prelims Result

Wrriten By :

Neha Mishra

Published On :

मई 5, 2026

Haryana HCS Result 2026: हरियाणा लोक सेवा आयोग हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) ने हरियाणा सिविल सेवा (HCS) सहित कुल 102 पदों के लिए आयोजित प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। इस परिणाम में हजारों अभ्यर्थियों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिली। आयोग के अनुसार लगभग 50 हजार उम्मीदवारों में से केवल 1243 अभ्यर्थी ही मुख्य परीक्षा के लिए चयनित हो सके हैं।

Haryana News: हरियाणा में बिल्डिंग प्लान मंजूरी प्रक्रिया हुई आसान, अब सबकुछ ऑनलाइन

बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा

यह प्रारंभिक परीक्षा 26 अप्रैल को राज्य के 8 जिलों में आयोजित की गई थी। परीक्षा के लिए कुल 337 केंद्र बनाए गए थे, जहां बड़ी संख्या में अभ्यर्थी शामिल हुए। आयोग के आंकड़ों के अनुसार लगभग 93,697 उम्मीदवारों ने परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया था। परीक्षा दो सत्रों में आयोजित हुई थी, जिसमें सुबह के सत्र में 52,526 अभ्यर्थी और शाम के सत्र में 51,767 अभ्यर्थी शामिल हुए।

उत्तर कुंजी और ओएमआर शीट से जुड़ी प्रक्रिया

आयोग पहले ही इस परीक्षा की उत्तर कुंजी और अभ्यर्थियों के अंक सार्वजनिक कर चुका था। परिणाम तैयार करते समय कुछ तकनीकी कारणों के चलते सुबह के सत्र के 2,199 और शाम के सत्र के 3,189 ओएमआर शीट को मूल्यांकन प्रक्रिया से बाहर रखा गया। इस प्रक्रिया के बाद अंतिम परिणाम तैयार कर योग्य उम्मीदवारों की सूची जारी की गई।

मुख्य परीक्षा का नया शेड्यूल और बदलाव

अब चयनित उम्मीदवारों के लिए मुख्य परीक्षा की तारीखें घोषित कर दी गई हैं। यह परीक्षा 27 से 29 जून के बीच आयोजित की जाएगी। इस बार परीक्षा पैटर्न में महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं, जिससे प्रतियोगी परीक्षा की संरचना पहले से अलग होगी।

Haryana News: हरियाणा में सैनी का मास्टरस्ट्रोक, विरोध को संवाद से किया खत्म

बदला हुआ परीक्षा पैटर्न

नई व्यवस्था के तहत मुख्य परीक्षा कुल 600 अंकों की होगी, जिसमें 6 पेपर शामिल होंगे। इनमें 4 पेपर सामान्य अध्ययन से संबंधित होंगे। इसके अलावा हिंदी और अंग्रेजी भाषा पर आधारित निबंध के दो पेपर होंगे, जिनमें प्रत्येक 100-100 अंक निर्धारित किए गए हैं। इस बार वैकल्पिक विषयों को पूरी तरह समाप्त कर दिया गया है। अब अभ्यर्थियों को केवल सामान्य अध्ययन और भाषा आधारित विषयों पर ही ध्यान केंद्रित करना होगा।

प्रतियोगिता और चयन प्रक्रिया

इस परीक्षा में सफलता प्राप्त करना बेहद कठिन माना जा रहा है क्योंकि चयन दर काफी कम रही है। बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों के बीच सीमित सीटों के लिए कड़ा मुकाबला देखने को मिला। मुख्य परीक्षा में प्रदर्शन के आधार पर आगे की चयन प्रक्रिया तय की जाएगी।