Haryana News: हरियाणा में चुनावी प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी, सटीक और समयबद्ध बनाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग ने डिजिटल तकनीक का सहारा लिया है। इसी दिशा में पोल-डैशबोर्ड पोर्टल उससे जुड़ी मोबाइल एप्लीकेशन के उपयोग पर विशेष रूप से गौर किया जा रहा है। इस सिस्टम के माध्यम से चुनाव से जुड़ी हर गतिविधि को रियल-टाइम में ट्रैक किया जा सकेगा।
Haryana News: हरियाणा में बिल्डिंग प्लान मंजूरी प्रक्रिया हुई आसान, अब सबकुछ ऑनलाइन
वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए अधिकारियों को निर्देश
आपको बता दें कि, इस पहल को प्रभावी बनाने के लिए एक जरूरी बैठक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित की गई। इस बैठक में राज्य के अलग-अलग जिलों के रिटर्निंग अधिकारी (RO) और सहायक रिटर्निंग अधिकारी (ARO) शामिल हुए।
बैठक के दौरान राज्य निर्वाचन आयोग के सचिव गौरव कुमार ने सभी अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए और चुनाव तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने स्पष्ट किया कि सभी अधिकारी अपने-अपने क्षेत्र के मतदान केंद्रों से संबंधित जानकारी समय पर पोर्टल पर अपडेट करें।
रियल-टाइम डाटा अपडेट पर विशेष ध्यान
बताते चलें कि, अधिकारियों को इस बात का निर्देश दिया गया कि पोल-डैशबोर्ड मोबाइल एप्लीकेशन के जरिए रियल-टाइम डाटा अपडेट करने वाले कर्मचारियों की सही पहचान सुनिश्चित की जाए। इसके लिए संबंधित कर्मचारियों के नाम और मोबाइल नंबर पोर्टल पर जरूरी रूप से दर्ज करने को कहा गया है। इससे यह सुनिश्चित होगा कि किसी भी समय आवश्यक जानकारी तुरंत उपलब्ध हो और किसी प्रकार की गड़बड़ी की स्थिति में जिम्मेदार व्यक्ति की पहचान आसानी से की जा सके।
मतदान से जुड़ी हर गतिविधि होगी ट्रैक
पोल-डैशबोर्ड पोर्टल चुनाव के दौरान कई महत्वपूर्ण गतिविधियों की निगरानी करेगा। इसमें पोलिंग पार्टियों की रवानगी, उनके मतदान केंद्र तक पहुंचने का समय, मॉक पोल की प्रक्रिया, मतदान शुरू होने का समय और दिनभर के मतदान प्रतिशत जैसी जानकारी शामिल होगी। यह डिजिटल प्रणाली प्रशासन को हर स्थिति पर नजर रखने में मदद करेगी और समय पर निर्णय लेने में सहायक साबित होगी।
Haryana News: अस्पताल या रेफरल सेंटर? झज्जर में एम्बुलेंस सेवा दम तोड़ने पर मानवाधिकार आयोग सख्त
मतदान दिवस पर समयबद्ध अपडेट जरूरी
बैठक में इस बात पर भी जोर दिया गया कि मतदान के दिन सभी गतिविधियों को समयबद्ध तरीके से पोर्टल पर अपडेट किया जाए। इससे चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता बनी रहेगी और किसी भी प्रकार की अनियमितता की संभावना कम होगी।
ईवीएम सुरक्षा और काउंटिंग प्रक्रिया के निर्देश
मतदान समाप्त होने के बाद इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (EVM) को नियमों के अनुसार सील कर सुरक्षित स्थान पर जमा कराने के निर्देश दिए गए हैं। इसके साथ ही मतगणना के समय सभी आवश्यक दस्तावेज समय पर जमा करना भी अनिवार्य बताया गया है।










