Harish Rana News: हरीश राणा के परिवार को 10 लाख रुपये की आर्थिक मदद, सीएम योगी ने दी मंजूरी

उत्तर प्रदेश के हरीश राणा के परिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंजूरी के बाद 10 लाख रुपये की आर्थिक मदद मिलेगी। सुप्रीम कोर्ट की अनुमति मिलने के बाद परिवार को राहत दी गई। जिला प्रशासन ने पहले ही 2.50 लाख रुपये की सहायता उपलब्ध कराई थी।

हरीश राणा के परिवार को 10 लाख रुपये की आर्थिक मदद

Wrriten By :

Neha Mishra

Published On :

मार्च 15, 2026

Harish Rana News: उत्तर प्रदेश की सरकार ने हरीश राणा के परिवार को 10 लाख रुपए की आर्थिक मदद देने का ऐलान किया है। ये आर्थिक मदद उनकी आर्थिक स्थिति और हरीश राणा के इलाज और जीवन परिस्थिति को ध्यान में रखते हुए दिया जाएगा। हरीश राणा कई वर्षों से कोमा में हैं और उनकी हालत में कोई सुधार नहीं हुआ। परिवार ने उनकी इच्छा मृत्यु की अनुमति के लिए सुप्रीम कोर्ट का रुख किया था। बुधवार को सुप्रीम कोर्ट ने हरीश राणा की इच्छा मृत्यु की अनुमति दे दी। इसके बाद राज्य सरकार ने परिवार को हर संभव मदद देने की प्रक्रिया तेज़ कर दी।

UP News: SI भर्ती परीक्षा का वो सवाल, जिसने हिला दी UP की सियासत!

मुख्यमंत्री और प्रशासन की पहल

आपको बता दें कि, हरीश राणा के परिवार से मिलने और उन्हें राहत देने के कार्य का DM रविंद्र कुमार माँदड़ ने किया। उन्होंने राज एम्पायर सोसायटी में जाकर परिवार से मुलाकात की और सरकारी सहायता के साथ-साथ अन्य सुविधाओं का भरोसा दिया। प्रशासन ने सुनिश्चित किया कि परिवार को सभी आवश्यक आर्थिक एवं प्रशासनिक मदद दी जाए।

प्रारंभिक आर्थिक सहायता

बताते चलें कि, सीएम राहत कोष से 2.50 लाथ रुपए की आर्थिक सहायता पहले ही दी गई थी। यह राशि परिवार को तत्काल जरूरतों और इलाज में आए खर्च को देखते हुए उपलब्ध कराई गई। जिला प्रशासन ने मुख्यमंत्री कार्यालय को हरीश राणा के इलाज और अन्य खर्चों का विस्तृत ब्यौरा भी भेजा।

UP News: योगी की मां पर आपत्तिजनक टिप्पणी, पुलिस ने दर्ज की FIR, प्रदर्शन की चेतावनी

10 लाख रुपये की मंजूरी

जिला प्रशासन की रिपोर्ट और परिवार की स्थिति को ध्यान में रखते हुए, बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हरीश राणा के परिवार को 10 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की मंजूरी दी। इस निर्णय के बाद अब परिवार को आर्थिक तंगी और इलाज से जुड़े खर्चों में राहत मिलने की संभावना है।

परिवार और प्रशासन की प्रतिक्रिया

परिवार ने प्रशासन और मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। डीएम ने आश्वासन दिया कि केवल आर्थिक सहायता ही नहीं, बल्कि परिवार को हरसंभव सहायता और मानसिक सहयोग भी दिया जाएगा। इस प्रकार राज्य सरकार ने एक संवेदनशील और पीड़ित परिवार के लिए समय पर सहायता सुनिश्चित की है।

UP News: ट्रेन में साधु पर हमला या रची गई साजिश? आशुतोष ब्रह्मचारी और शंकराचार्य के बीच छिड़ा विवाद